GS News

GS News GS NEWS

श्रावणी मेला में मानव सेवा की मिसाल बना महाकाल बोल बम सेवा समिति का निःशुल्क सेवा शिविर24 घंटे कांवरियों की सेवा में जुट...
11/08/2026

श्रावणी मेला में मानव सेवा की मिसाल बना महाकाल बोल बम सेवा समिति का निःशुल्क सेवा शिविर

24 घंटे कांवरियों की सेवा में जुटे हैं स्वयंसेवक, भोजन से लेकर चिकित्सा तक की नि:शुल्क व्यवस्था

बरुण बाबुल

नवगछिया / बांका । श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों शिवभक्तों की सेवा के लिए बेलहर प्रखंड के जयनगर जोड़ीपार (बमकाली मंदिर के समीप) स्थित महाकाल बोल बम सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत का केंद्र बना हुआ है। 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 25 अगस्त तक चलने वाले इस सेवा शिविर में दिन-रात सेवा का क्रम जारी है। यहां प्रतिदिन हजारों कांवरिया भोजन, विश्राम, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं।

श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समिति ने व्यापक व्यवस्था की है। शिविर में 24 घंटे शुद्ध भोजन, नाश्ता, फलाहार, चाय, दूध एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा विश्राम के लिए विशाल पंडाल, चिकित्सकीय सुविधा, प्राथमिक उपचार, चिकित्सकों की टीम, स्नान एवं शौचालय, 24 घंटे बिजली, पंखा तथा मोबाइल चार्जिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। लंबी पैदल यात्रा से थके हुए श्रद्धालुओं के लिए यह शिविर राहत और नई ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा शिविर में किसी भी श्रद्धालु के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। बाबा बैद्यनाथ के प्रत्येक भक्त की सेवा को भगवान शिव की आराधना मानते हुए स्वयंसेवक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। दिन और रात अलग-अलग टीमों में कार्यकर्ता तैनात रहते हैं, ताकि किसी भी समय आने वाले कांवरियों को तत्काल सेवा मिल सके।

समिति के अनुसार वर्षों से संचालित यह सेवा शिविर अब कांवर पथ की पहचान बन चुका है। श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां रुककर भोजन ग्रहण करते हैं, विश्राम करते हैं और चिकित्सा सुविधा का लाभ लेकर अपनी यात्रा आगे बढ़ाते हैं। कई श्रद्धालु हर वर्ष इस शिविर में अवश्य रुकते हैं और समिति की व्यवस्थाओं की सराहना करते हैं।

समिति के अध्यक्ष सह संस्थापक अवधेश जायसवाल ने बताया कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। बाबा बैद्यनाथ के भक्तों की सेवा करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है और इसी भावना से सभी सदस्य बिना किसी स्वार्थ के सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला की समाप्ति तक सेवा का यह क्रम लगातार जारी रहेगा।

सेवा शिविर के सफल संचालन में समिति के सचिव टिंकू जायसवाल, महासचिव मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, संदीप सिंह, रोहित चौधरी, अमिताभ जायसवाल, सुमन जायसवाल, अजीत जायसवाल, सुमन कसेरा, महेश गुप्ता, मदनलाल भगत, रूपेश साव, प्रवीण जायसवाल, संतोष जायसवाल, अरविंद जायसवाल, गोपाल जायसवाल, सचिन जायसवाल, डॉ. एन. के., डॉ. अमन, महेंद्र जायसवाल, डॉ. चंदन, राकेश झा, पिंकू चौधरी, पिंटू यादुका, शिव शक्ति समीर, बृजेश कुमार, कन्हैया बम, राजीव जायसवाल, धीरज जायसवाल, कुंदन जायसवाल, अजय माझी, दीपक दास, रमन जी एवं मृत्युंजय जी सक्रिय रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

वहीं समिति के संरक्षक शिवनारायण जायसवाल, सजन चौधरी, मदन जायसवाल, प्रीतम चिरानिया, रंजीत पूर्वे, हैप्पी चौरसिया, सोनू सिंह, दीपक दास, विकास गुप्ता एवं विजय सिंह भी शिविर के संचालन एवं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते हुए सेवा कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्रावणी मेला में आस्था, सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा महाकाल बोल बम सेवा समिति का यह निःशुल्क सेवा शिविर न केवल कांवरियों को राहत प्रदान कर रहा है, बल्कि मानव सेवा के माध्यम से समाज के सामने एक प्रेरणादायी मिसाल भी कायम कर रहा है। कांवर पथ से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के बीच यह शिविर अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, आत्मीय व्यवहार और निस्वार्थ सेवा भाव के कारण विशेष पहचान बना चुका है।

 : हर दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी, सप्ताह में तीन बार 18 घंटे की पैदल यात्रा- GS NEWS* 👇👇👇👇👇
11/08/2026

: हर दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी, सप्ताह में तीन बार 18 घंटे की पैदल यात्रा- GS NEWS*
👇👇👇👇👇

5 (1) नवगछिया के ‘कन्हैया बम’ बने आस्था की मिसाल सावन में सप्ताह के छह दिन कांवर पथ पर बीतते हैं शिक्षक कन्हैया कुमार .....

 : श्रावणी मेला में मानव सेवा की मिसाल बना महाकाल बोल बम सेवा समिति का निःशुल्क सेवा शिविर- GS NEWS👇👇👇👇👇
11/08/2026

: श्रावणी मेला में मानव सेवा की मिसाल बना महाकाल बोल बम सेवा समिति का निःशुल्क सेवा शिविर- GS NEWS
👇👇👇👇👇

5 (1) 24 घंटे कांवरियों की सेवा में जुटे हैं स्वयंसेवक, भोजन से लेकर चिकित्सा तक की नि:शुल्क व्यवस्था बरुण बाबुल नवगछिय....

11/08/2026

VIDEO : हर दूसरे दिन बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी, सप्ताह में तीन बार 18 घंटे की पैदल यात्रा; नवगछिया के 'कन्हैया बम' बने आस्था की मिसाल

सावन में सप्ताह के छह दिन कांवर पथ पर बीतते हैं शिक्षक कन्हैया कुमार के, सिर्फ शनिवार को रहते हैं घर

मदरौनी के प्रशांत कुमार सिंह की नई पहल, पटना में 'बिहार लाइब्रेरी' की दूसरी शाखा का शुभारंभ - GS NEWS👇👇👇👇👇👇
11/08/2026

मदरौनी के प्रशांत कुमार सिंह की नई पहल, पटना में 'बिहार लाइब्रेरी' की दूसरी शाखा का शुभारंभ - GS NEWS
👇👇👇👇👇👇

0 (0) बुद्धा कॉलोनी में हुआ उद्घाटन, बिहार के हर जिले में लाइब्रेरी स्थापित करने का रखा लक्ष्य पटना/नवगछिया। नवगछिया ....

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीरबिसुबाबा स्थान चौक के पास दर्दनाक हादसा; तेतरी जीरोमाइल से आ...
11/08/2026

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

बिसुबाबा स्थान चौक के पास दर्दनाक हादसा; तेतरी जीरोमाइल से आ-जा रहे थे चारों युवक

दो परिवारों के बुझ गए चिराग

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के बिसुबाबा स्थान चौक के समीप सोमवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सड़क पर चारों युवक खून से लथपथ पड़े थे। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मृतकों की पहचान यमुनिया गांव निवासी सियाराम साह के 45 वर्षीय पुत्र मोहन साह तथा मोहम्मद कुदो के पुत्र मोहम्मद बबलू के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मोहम्मद सदीक के पुत्र मोहम्मद ताजीम और कृष्णा यादव उर्फ किसो यादव के पुत्र अनमोल कुमार शामिल हैं। चारों युवक एक ही गांव यमुनिया के रहने वाले हैं।

सामने से आ रही दोनों बाइक की हुई सीधी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार शाम चारों युवक दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर तेतरी जीरोमाइल की ओर गए थे। एक अपाचे बाइक पर मोहन साह के साथ अनमोल कुमार सवार थे, जबकि दूसरी पल्सर बाइक पर मोहम्मद बबलू के साथ मोहम्मद ताजीम थे। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थीं। बिसुबाबा स्थान चौक के समीप दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान किसी कारणवश दोनों चालकों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। चारों युवक सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तत्काल दौड़कर घायलों को संभाला, लेकिन तब तक मोहन साह और मोहम्मद बबलू की सांसें थम चुकी थीं। वहीं अनमोल कुमार और मोहम्मद ताजीम गंभीर रूप से घायल होकर दर्द से कराह रहे थे।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी, लोगों की उमड़ी भीड़

हादसे के बाद कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने घायल युवकों को संभालने के साथ यातायात भी नियंत्रित किया। सूचना मिलने पर डायल-112 और परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में मचा कोहराम

अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में जैसे ही हादसे की सूचना पहुंची, मृतकों और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचने लगे। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और विलाप से माहौल गमगीन हो गया। डॉक्टरों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया।

फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे मोहन

हादसे में जान गंवाने वाले मोहन साह बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वह गांव-गांव घूमकर फेरी के माध्यम से कपड़े बेचते थे। इसी व्यवसाय से वह अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है। हादसे की खबर मिलते ही उनका पुत्र आर्यन साह अस्पताल पहुंचा। पिता का शव देखते ही वह फूट-फूटकर रोने लगा। उसकी चीखें सुन वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

रविवार को ही मुंबई से लौटा था बबलू

दूसरे मृतक मोहम्मद बबलू मुंबई में रहकर मकानों की पेंटिंग का काम करते थे। परिवार की आजीविका चलाने के लिए वह लंबे समय से मुंबई में मजदूरी कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि वह रविवार को ही मुंबई से अपने घर लौटे थे। परिवार के साथ समय बिताने के बाद सोमवार को वह अपने दोस्त मोहम्मद ताजीम के साथ बाइक से तेतरी जीरोमाइल गए थे। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटते समय उनकी जिंदगी का सफर हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

बबलू की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी रविना खातून बेसुध हो गईं। उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। उनके तीन मासूम बच्चे मु. सन्नो, मु. सुफियान और रुश्दा खातून पिता की मौत से बदहवास होकर रोते रहे। परिवार के लोगों की चीख-पुकार से पूरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया।

पूरे गांव में पसरा मातम

इस हादसे ने यमुनिया गांव के चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। दो परिवारों के कमाऊ सदस्य हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गए, जबकि दो अन्य परिवार घायल युवकों की जिंदगी बचाने के लिए दुआ कर रहे हैं। गांव में घटना की सूचना फैलते ही मातम छा गया। कई घरों में चूल्हा नहीं जला। ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

परबत्ता थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ना प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने बिसुबाबा स्थान चौक के आसपास वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने, चेतावनी संकेत लगाने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग प्रशासन से की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद युवक ने दे दी जानरंगरा के सहोरा गांव की घटनानवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के सहोरा गांव में सोम...
11/08/2026

प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद युवक ने दे दी जान

रंगरा के सहोरा गांव की घटना

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के सहोरा गांव में सोमवार को एक 18 वर्षीय युवक ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। सूचना मिलने पर रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की पहचान सहोरा गांव निवासी प्रमोद पासवान के 18 वर्षीय पुत्र सोहित कुमार के रूप में हुई है।

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, सोहित कुमार ने कुछ दिन पहले एक विवाहिता महिला से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से वह पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव में रह रहा था। बताया जाता है कि सोमवार को वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो सोहित कमरे में उसका शव बरामद हुआ ।

परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और घर में चीख-पुकार गूंज उठी।

सूचना मिलने पर रंगरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला जान देने का प्रतीत होता है। हालांकि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

इधर, सोहित की असामयिक मौत से पूरे सहोरा गांव में शोक की लहर है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रुपये दोगुना करने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, दो महिला गिरफ्तारनवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के नयाटोला भवानीपुर गांव मे...
11/08/2026

रुपये दोगुना करने का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, दो महिला गिरफ्तार

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के नयाटोला भवानीपुर गांव में महिलाओं को रुपये दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव की कई महिलाओं से रुपये दोगुना करने का झांसा देकर बड़ी रकम ऐंठ ली। जब पीड़ित महिलाओं ने अपनी जमा राशि वापस मांगी तो उन्हें धमकाया गया और गाली-गलौज कर भगा दिया गया।

पीड़िता ने 8 अगस्त को रंगरा थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में उसने बताया कि नयाटोला भवानीपुर निवासी राजो देवी सहित तीन-चार महिलाओं ने अधिक मुनाफा और रुपये दोगुना करने का लालच देकर उससे नकद रुपये लिए। भरोसा दिलाया गया कि कुछ ही समय में उसकी राशि दोगुनी कर लौटा दी जाएगी, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं किए गए।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपनी जमा राशि वापस मांगी तो आरोपित महिलाओं ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि इसी तरीके से गांव की कई अन्य महिलाओं को भी अपने झांसे में लेकर उनसे रुपये वसूले गए हैं। घटना के बाद गांव में ठगी की इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर निवासी छोटेलाल हरिजन की पत्नी राजो देवी तथा पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के ईटहरी निवासी लाखो देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपित महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य महिलाओं की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के लालच या रुपये दोगुना करने जैसी योजनाओं के झांसे में न आएं और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चलती मालगाड़ी के इंजन पर फेंका पत्थर, चालक बाल-बाल बचेनवगछिया। कटिहार-सेमापुर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को एक चलती मालग...
11/08/2026

चलती मालगाड़ी के इंजन पर फेंका पत्थर, चालक बाल-बाल बचे

नवगछिया। कटिहार-सेमापुर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को एक चलती मालगाड़ी के इंजन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंकने की घटना सामने आई। पत्थर सीधे इंजन के अगले हिस्से से टकराया। संयोगवश लोको पायलट और सहायक लोको पायलट सुरक्षित रहे, लेकिन अचानक हुई इस घटना से दोनों कुछ देर के लिए घबरा गए। रेलवे प्रशासन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बरौनी की ओर जा रही मालगाड़ी जब कटिहार-सेमापुर रेलखंड से गुजर रही थी, तभी ट्रैक के किनारे मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक इंजन पर पत्थर फेंक दिया। तेज रफ्तार से आए पत्थर के इंजन से टकराते ही चालक दल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन का संचालन सुरक्षित रखा।

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरपीएफ जवानों ने आसपास के क्षेत्रों में पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की तलाश में सघन अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद रेलवे ट्रैक के आसपास निगरानी बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश जारी किए गए।

आरपीएफ ने बुलाई सुरक्षा बैठक

घटना के बाद सेमापुर आरपीएफ आउटपोस्ट में नवगछिया आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी की अध्यक्षता में सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में अधिकारियों और जवानों ने ट्रेनों पर बढ़ रही पत्थरबाजी की घटनाओं पर चिंता जताई और रेलवे संपत्ति व यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

निरीक्षक ने सभी जवानों को संवेदनशील रेलखंडों पर नियमित गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया। साथ ही रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों को भी जागरूक करने और ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जनसहयोग लेने की बात कही गई।

बैठक के दौरान जवानों को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की भी सलाह दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा न करें तथा सेवा नियमों का पूरी तरह पालन करें।

रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अब घटना में शामिल अज्ञात व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी हैं। रेलवे अधिकारियों ने ऐसी घटनाओं को गंभीर अपराध बताते हुए लोगों से रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल आरपीएफ या जीआरपी को देने की अपील की है।

अवध-असम एक्सप्रेस से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, पहचान के लिए 72 घंटे सुरक्षित रखा गया शवनवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर अ...
11/08/2026

अवध-असम एक्सप्रेस से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, पहचान के लिए 72 घंटे सुरक्षित रखा गया शव

नवगछिया। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर अवध-असम एक्सप्रेस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए एक अज्ञात युवक की इलाज के दौरान भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) में मौत हो गई। युवक की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद नवगछिया जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था की है।

नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि ट्रेन से गिरने की सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

जेब से मिला छपरा से सिलीगुड़ी का टिकट

पुलिस ने बताया कि मृतक की तलाशी के दौरान उसके पास से रेलवे का एक टिकट बरामद हुआ है। टिकट के अनुसार युवक ने छपरा स्टेशन से सिलीगुड़ी जाने के लिए यात्रा शुरू की थी। हालांकि उसके पास ऐसा कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। इसी कारण अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पहचान के लिए जारी है प्रयास

जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है, ताकि इस दौरान मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। पुलिस आसपास के रेलवे स्टेशनों, संबंधित थानों और अन्य माध्यमों से युवक की पहचान का प्रयास कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जैसे ही मृतक की पहचान होगी, कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल जीआरपी सभी संभावित पहलुओं पर जांच करते हुए मृतक के परिजनों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Address

Naugachia
853204

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GS News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GS News:

Shortcuts

Share

Category