Siddharth Nagar UP

Siddharth Nagar UP Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Siddharth Nagar UP, News & Media Website, डुमरियागंज, Naugarh.

डिजिटल मीडिया उत्तर प्रदेश

Siddharth Nagar UP news

चैनल है समाचार न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

12/08/2026

सिद्धार्थनगर के आजाद नगर में युवाओं पर धारदार हथियार से हमला
सिद्धार्थनगर के आजाद नगर मोहल्ले में बीती रात युवाओं पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में फैसल, अजहर और जैनुद्दीन घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विमल पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

12/08/2026

सिद्धार्थनगर जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा बांसी देहात मंडल की ओर से भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। जिगनीहवा चौराहे से शुरू हुई यात्रा दर्जनों गांवों से होकर इटवा विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित अशोगवा तक पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा। भाजपा बांसी देहात मंडल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में यात्रा प्रभारी मनोज मौर्य के साथ पूर्व मंत्री एवं बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने भी बाइक रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बाइक से यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया। विभिन्न गांवों से गुजरती यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही। तिरंगे से सजी बाइक रैली ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा नेता जोगी बाबा ,जितेंद्र और निखिल प्रताप सिंह ने विशेष भूमिका निभाई। उनकी कड़ी मेहनत और कार्यकर्ताओं के सहयोग से तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन संभव हो सका। यात्रा के समापन पर पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व एकता की भावना को जागृत करता है।

Siddharth Nagar UP
12/08/2026

Siddharth Nagar UP

डुमरियागंज में बिजली कटौती को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनडुमरियागंज। लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों की समस्...
12/08/2026

डुमरियागंज में बिजली कटौती को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

डुमरियागंज। लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों की समस्या को लेकर युवा समाजसेवी अहमद खान उर्फ अहनफ ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। एसडीएम की गैर-मौजूदगी में उन्होंने तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की गंभीर विद्युत समस्या से अवगत कराया।
अहमद खान ने कहा कि लगातार बिजली कटौती के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति से घरों, दुकानों और अन्य स्थानों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
ज्ञापन के माध्यम से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, नियमित बिजली उपलब्ध कराने और कटौती की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की गई।
युवा समाजसेवी ने उम्मीद जताई कि प्रशासन मामले का जल्द संज्ञान लेकर विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

DM Siddharthnagar Mohan Yadav Comedy Akash Kumar Siddharth Nagar UP Irfan Malik Irfan Aslam Malik

AAP की राष्ट्रीय परिषद में इंजीनियर इमरान लतीफ़ की एंट्रीडुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठ...
12/08/2026

AAP की राष्ट्रीय परिषद में इंजीनियर इमरान लतीफ़ की एंट्री
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे इंजीनियर इमरान लतीफ़ को राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नियुक्त किया है।
राष्ट्रीय परिषद में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने इसे पूर्वांचल के लिए बड़ी उपलब्धि बताया और इमरान लतीफ़ को बधाई दी।
इमरान लतीफ़ ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ नई जिम्मेदारी निभाएंगे और जनता व कार्यकर्ताओं की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

 #मदरसा_शिक्षक_मौलाना_इक़बाल के तीन हमलावर पेट्रोल पम्प कर्मियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।थाना कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र ...
12/08/2026

#मदरसा_शिक्षक_मौलाना_इक़बाल के तीन हमलावर पेट्रोल पम्प कर्मियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

थाना कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र के पेट्रोल पम्प पर मदरसा शिक्षक, धर्म गुरु #मौलाना_मोहम्मद_इक़बाल के साथ अभद्रता व दाढ़ी नोंच कर मारपीट के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुक़दमा दर्ज कर तीन आरोपी पेट्रोल पम्प कर्मीयों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मौलाना इक़बाल के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली गैसड़ी में धारा 170/135/126 BNSS के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज कर आरोपी लवकुश यादव पुत्र रामदीन यादव, निवासी ग्राम तुलसीपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा, हिमांशू गुप्ता पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता, निवासी जगदीशपुर कटरा, पोस्ट डुमरियाडीह, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा और महेश यादव पुत्र रामप्रसाद यादव, निवासी ग्राम झिलाही, थाना मनकापुर, जनपद गोण्डा मे गिरफ़्तार कर लिया गया है।

 #मदरसा_शिक्षक_मौलाना_इक़बाल के तीन हमलावर पेट्रोल पम्प कर्मियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।थाना कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र ...
11/08/2026

#मदरसा_शिक्षक_मौलाना_इक़बाल के तीन हमलावर पेट्रोल पम्प कर्मियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

थाना कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र के पेट्रोल पम्प पर मदरसा शिक्षक, धर्म गुरु #मौलाना_मोहम्मद_इक़बाल के साथ अभद्रता व दाढ़ी नोंच कर मारपीट के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुक़दमा दर्ज कर तीन आरोपी पेट्रोल पम्प कर्मीयों को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मौलाना इक़बाल के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली गैसड़ी में धारा 170/135/126 BNSS के अंतर्गत मुक़दमा दर्ज कर आरोपी लवकुश यादव पुत्र रामदीन यादव, निवासी ग्राम तुलसीपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा, हिमांशू गुप्ता पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता, निवासी जगदीशपुर कटरा, पोस्ट डुमरियाडीह, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा और महेश यादव पुत्र रामप्रसाद यादव, निवासी ग्राम झिलाही, थाना मनकापुर, जनपद गोण्डा मे गिरफ़्तार कर लिया गया है।

11/08/2026

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में विधायक विनय वर्मा की अगुवाई में करीब साढ़े 3 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। बढ़नी कस्बे से भारत-नेपाल सीमा तक निकली यात्रा में डीएम शिवशरण अप्पा जीएन, अधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
देशभक्ति के नारों और गीतों से पूरा माहौल गूंज उठा। 🇮🇳
#तिरंगा_यात्रा #शोहरतगढ़ #सिद्धार्थनगर #विनय_वर्मा #देशभक्ति

Address

डुमरियागंज
Naugarh
272193

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Siddharth Nagar UP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share