hindustankizid

hindustankizid Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from hindustankizid, News & Media Website, Navi Mumbai (New Mumbai).

27/02/2026
*सूचना / धरना कार्यक्रम**सीतापुर।**ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के ज़िला अध्यक्ष जनाब नियाज़ हुसैन के न...
27/12/2025

*सूचना / धरना कार्यक्रम*
*सीतापुर।*
*ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के ज़िला अध्यक्ष जनाब नियाज़ हुसैन के नेतृत्व में दिनांक 3 जनवरी, समय दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।*
*यह धरना पक्केपुल पर निम्नलिखित जनहित के मुद्दों को लेकर किया जाएगा—*
*GIC चौराहे से सिटी स्टेशन तक NO ENTRY क्षेत्र में FCI ट्रकों एवं अन्य भारी वाहनों का संचालन किया जाना, साथ ही रास्ता बदले जाने के नाम पर सिटी स्टेशन–FCI मार्ग को बंद कर FCI के मूल मार्ग श्यामनाथ रोड की अनदेखी करते हुए अन्य मार्ग खोल दिया जाना। जबकि FCI का मूल एवं अधिकृत मार्ग श्यामनाथ रोड है और सिटी स्टेशन–क़ाज़ीयारा कपड़ा मार्केट–पुराना सीतापुर का मार्ग केवल वैकल्पिक मार्ग है, जहाँ स्कूल, घनी आबादी तथा बढ़ते यातायात के कारण भारी वाहनों का संचालन पहले से ही अत्यंत खतरनाक बना हुआ है, जिससे आम जनता की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।*
*पक्केपुल के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ किए जाने की माँग।*
*एक वर्ष पूर्व अतिक्रमण हटाए जाने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू न किया जाना।*
*AIMIM पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अनुरोध है कि निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।*
*साथ ही पुराने सीतापुर के तमाम जागरूक नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि ये तीनों मुद्दे आपकी सुरक्षा एवं जनहित से जुड़े हैं, तो इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें।*
*नियाज़ हुसैन*
*ज़िला अध्यक्ष, AIMIM*
*सीतापुर*

16/12/2025

सीतापुर।
GIC चौराहे से सिटी स्टेशन तक NO एंट्री क्षेत्र में FCI के ट्रकों के आवागमन को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष नियाज़ हुसैन ने जिलाधिकारी सीतापुर से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।

नियाज़ हुसैन ने कहा कि NO एंट्री के बावजूद भारी ट्रकों के आवागमन से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नियमों के अनुरूप तत्काल कार्रवाई कर इस समस्या का समाधान किया जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, तो AIMIM द्वारा 2 जनवरी को पक्केपुल पर आमरण अनशन किया जाएगा, जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।
#ट्रक_ऑनर्स_ऑपरेटर_एसोसिएशन_अध्यक्ष_नियाज़_हुसैन

21/11/2025

🌟 अब प्लॉट लेना हुआ आसान — सपनों को मिल रही है ज़मीन!
JNF HKZ Services Pvt. Ltd. का मिशन —
गरीब से गरीब परिवार के हाथों में भी अपना प्लॉट, अपना घर।

✨ सिर्फ ₹2500 के लकी ड्रॉ में पाएँ 500 वर्ग फ़ीट का प्लॉट!
भरोसा, पारदर्शिता और सुरक्षित प्रक्रिया —
आपके सपनों का घर अब दूर नहीं।

"आज एक क़दम बढ़ाइए, कल अपना घर पाइए…"

08/11/2025

🦁😈🧑‍🏫🇮🇳
"सरकार" किसी की भी हो,
निडर होकर उसकी कमियों को उजागर करना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है।
तलवे चाटने वाले देशभक्त नहीं, दलाल कहलाते हैं।

✍️ – नियाज़ हुसैन पत्रकार अध्यक्ष AIMIM पार्टी सीतापुर

11/10/2025

📰 आज मुल्क में मुसलमानों से मोहब्बत का सबूत माँगा जा रहा है
AIMIM ज़िला अध्यक्ष का बयान — सदस्यता अभियान व समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए
महमूदाबाद, सीतापुर
AIMIM ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि आज मुल्क में मुसलमानों से मोहब्बत का सबूत माँगा जा रहा है, जबकि मुसलमान इस मुल्क के वफ़ादार रहे हैं और हमेशा इसके विकास में योगदान देते आए हैं।
उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों और हक़ की आवाज़ बुलंद करनी होगी। मुसलमानों को किसी के पीछे चलने की ज़रूरत नहीं, बल्कि अपने लिए सियासी पहचान बनानी होगी।
ज़िला अध्यक्ष नियाज़ हुसैन साहब ने यह बातें महमूदाबाद के नूरपुर बाज़ार में आयोजित सदस्यता अभियान व समीक्षा बैठक के दौरान कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हाफ़िज़ अशफ़ाक़ साहब ने की और संचालन हाफ़िज़ कलीमुद्दीन मंसूरी साहब ने किया।
इस मौके पर मोहम्मद जाबिर अंसारी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में यूथ अध्यक्ष मौलाना साद अंसारी, ज़िला उपाध्यक्ष जावेद हाशमी, ज़िला सचिव शब्बू ख़ान, यूथ ज़िला महासचिव तसीन अंसारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने अंदर एकता, अमन और मोहब्बत की भावना पैदा करनी चाहिए। यही असली देशभक्ति है। मुसलमानों को अब अपनी सियासी ताक़त पहचाननी होगी और AIMIM के झंडे तले इकट्ठा होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़नी होगी।
AIMIM Uttar Pradesh Juned Khan Asaduddin Owaisi Shaukat Ali

"गेम चेंजर बनो जनाब, दुनिया पहले ही खिलाड़ियों से भरी हुई है"      #सोच_बदलो  ोचो_खुदकी__सोचो______
29/08/2025

"गेम चेंजर बनो जनाब, दुनिया पहले ही खिलाड़ियों से भरी हुई है"
#सोच_बदलो ोचो_खुदकी__सोचो______

आज AIMIM धारावी तालुका हेड ऑफिस पर, नॉर्थ सेंट्रल ज़िला अध्यक्ष मुन्नावर अली साहब और तालुका अध्यक्ष फ़रीद अशरफ़ी साहब की...
10/08/2025

आज AIMIM धारावी तालुका हेड ऑफिस पर, नॉर्थ सेंट्रल ज़िला अध्यक्ष मुन्नावर अली साहब और तालुका अध्यक्ष फ़रीद अशरफ़ी साहब की मौजूदगी में, सीतापुर AIMIM ज़िला अध्यक्ष नियाज़ हुसैन और गाज़ियाबाद प्रवक्ता हाजी नाज़िम ख़ान का ज़ोरदार स्वागत हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद हुसैन शेख ने किया, जिनका नियाज़ हुसैन ने दिल से शुक्रिया अदा किया।

Address

Navi Mumbai (New Mumbai)

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when hindustankizid posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share