
27/04/2025
श्रद्धांजलि – सुरेश चंद्र रोहरा जी
ब्लेज़क्राफ्ट प्रेस की ओर से हम अपने लेखक, कवि, संपादक श्री सुरेश चंद्र रोहरा जी के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हैं। साहित्यिक जगत ने एक संवेदनशील, विचारशील और समाज के प्रति सजग लेखक, संपादक को खो दिया है। रोहरा जी छत्तीसगढ़ से प्रकाशित ‘दैनिक लोकसदन’ समाचार पत्र के संपादक थे। इसके अतिरिक्त वे गांधी धाम, कोरबा में महात्मा गांधी दर्शन का गठन कर देश प्रदेश में बापू के बताए सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, नशाबंदी सिद्धांतों का प्रचार—प्रसार कर रहे थे।
ब्लैक्राफ्ट से उनके संपादन में ‘इकतारा बोले (व्यंग्य संग्रह)’, ‘हिंद स्वराज’ तथा मौलिक लेखन ‘हेमू कालाणी: दास्तां ए सिंध’ प्रकाशित हुई है।
रोहरा जी की लेखनी में गहराई, सरलता और मानवीय भावनाओं की सजीवता थी, जो पाठकों के मन को सीधे छू जाती थी। उन्होंने अपने विचारों और अनुभवों के माध्यम से न केवल शब्दों को जीवन दिया, बल्कि समाज को सोचने का नया दृष्टिकोण भी प्रदान किया।
ब्लेज़क्राफ्ट परिवार इस अपूर्णीय क्षति को गहनता से अनुभव करता है। उनके साथ काम करना हमारे लिए सम्मान की बात रही है। उनकी रचनाएँ और विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति दें।
श्रद्धासुमन सहित,
टीम ब्लेज़क्राफ्ट प्रेस