22/11/2024
भारत ने चीन को हराकर एक बार फिर से एशियाई चैंपियन ट्रॉफी जीत ली है. भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार 20 नवंबर 2024 को बिहार के राजगीर में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हरा दिया है. इसके साथ ही हरेंद्र सिंह के हेड कोच रहते हुए भारत ने अपना पहला खिताब जीता हैl