The Magadh News

The Magadh News जहाॅं बिहार, वहाॅं विचार !
हर ख़बर पर, हमारी नज़र ..

"Welcome to THE MAGADH NEWS – Your Trusted Source for Every Pulse of Bihar!"

Follow now and stay connected with Bihar's real voice..

▶️YouTube🔴
https://www.youtube.com/

27/08/2026

पटना में प्रशांत किशोर ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर राशन कार्डधारकों को 5 किलो अनाज, नाली, गली, स्ट्रीट लाइट, वेंडिंग जोन और ड्रेनेज जैसी समस्याओं को उठाया। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। नगर निगम के साथ बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने पर भी चर्चा हुई।

27/08/2026

नवादा व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ ने भारतीय विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में कार्यक्रम आयोजित किया। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पोस्टर प्रदर्शित कर एकजुटता जताई। वक्ताओं ने अधिवक्ता हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के प्रयासों को समर्थन दिया।

27/08/2026

नवादा के गुरुकुल पब्लिक स्कूल, राम नगर में सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य रवि रौशन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्र-छात्राओं ने भगवान शिव को समर्पित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सैकड़ों अभिभावकों और हजारों विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

27/08/2026

बिहार के नवादा में सवर्ण समाज के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने UGC एक्ट वापस लेने, आरक्षण व्यवस्था में बदलाव करने और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग उठाई। रैली के दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

27/08/2026

नेपाल में ग्लेशियर फटने से बाढ़ का खतरा बढ़ा, बिहार की सीमावर्ती नदियों में पानी का दबाव बढ़ा। बचाव दल अलर्ट, स्थिति नियंत्रण में।

26/08/2026

राम नगर स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल सह बीपीएस किड्स जोन में सावन महोत्सव एवं रक्षाबंधन उत्साह से मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलन व आरती के बाद बच्चों ने भगवान शिव को समर्पित रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया।

24/08/2026

नवादा के मेट्रो हॉस्पिटल में तोड़फोड़, मारपीट और लूट का आरोप। संचालक ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई, गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की।

नवादा। मॉडर्न शैक्षणिक समूह के तत्वावधान में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंतीनगर में तुलसी जयंती सप्ताह के अवसर पर भव्य संगीत...
24/08/2026

नवादा। मॉडर्न शैक्षणिक समूह के तत्वावधान में मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंतीनगर में तुलसी जयंती सप्ताह के अवसर पर भव्य संगीतमय श्रीरामचरितमानस पाठ आयोजित हुआ। 5000 से अधिक विद्यार्थियों ने बालकांड के सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ और श्रीराम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद का सामूहिक पाठ किया। बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ‘रामायण’ में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता व सांसद अरुण गोविल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, संयम, कर्तव्य और मर्यादा अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम करीब तीन घंटे चला। आरती, सम्मान और प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

21/08/2026

पटना में आंदोलनरत छात्रों से शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सरकार पर भरोसा रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन से मुलाकात कर नवादा के कॉलेजों में जल्द पीजी की पढ़ा...
18/08/2026

नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन से मुलाकात कर नवादा के कॉलेजों में जल्द पीजी की पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह किया। राज्यपाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।

Address

MAIN BRANCH OFFICE : NAWADA
Nawada
805110

Telephone

+917050012016

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Magadh News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share