Lite News

Lite News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lite News, Digital creator, Nawada.

अंग्रेजों की गुलामी से तो देश आजाद हो गया,लेकिन क्या भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, जातिवादी व्यवस्था की बेड़ियो...
15/08/2026

अंग्रेजों की गुलामी से तो देश आजाद हो गया,
लेकिन क्या भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, जातिवादी व्यवस्था की बेड़ियों से हम सच में आजाद हो पाए हैं?
तिरंगा आज भी शान से लहराता है, बस जरूरत है कि हर भारतीय अपने अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए आवाज़ उठाए।
इस स्वतंत्रता दिवस पर सिर्फ आजादी का जश्न नहीं,
उन गुलामियों से आजादी का संकल्प लें जो आज भी हमारे समाज को जकड़े हुए हैं। 🇮🇳
इसी3के साथ आप सब को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जय हिन्द! | वंदे मातरम्!
#स्वतंत्रता_दिवस #15अगस्त #आजादी #भारत #आजादी_अभी_अधूरी_है #बीजेपीसरकार #हर घर तिरंगा

25/07/2026

नवादा का गौरव, बिहार का अभिमान! 🇮🇳नवादा जिले के वारिसलीगंज निवासी आयुष भालोटिया ने NEET UG 2026 में 720 में 710 अंक प्रा...
17/07/2026

नवादा का गौरव, बिहार का अभिमान! 🇮🇳
नवादा जिले के वारिसलीगंज निवासी आयुष भालोटिया ने NEET UG 2026 में 720 में 710 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-4 तथा बिहार में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे बिहार का मान बढ़ाया है।
आयुष की यह ऐतिहासिक सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि पर उन्हें, उनके माता-पिता एवं गुरुजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
हम कामना करते हैं कि आयुष आगे भी नई ऊंचाइयों को छूते हुए देश और समाज की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

15/07/2026

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गोविंदपुर के उद्घाटन समारोह में पहुंचीं गोविंदपुर विधायक बिनीता मेहता ने मीडिया से खास बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के शुभारंभ को क्षेत्र की शिक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम बताया और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी।
देखिए विधायक बिनीता मेहता की पूरी बातचीत,Lite News पर।

Binita Mehta

गोविंदपुर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, विधायक बिनीता मेहता ने किया उद्घाटन :गोविंदपुर में राजकीय डिग्री महा...
15/07/2026

गोविंदपुर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ, विधायक बिनीता मेहता ने किया उद्घाटन :
गोविंदपुर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ विधायक Binita Mehta ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेन्द्र कुमार, कृषि पदाधिकारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शोभा कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोग भी शामिल हुए। महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक बिनीता मेहता ने कहा कि इस महाविद्यालय से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में इसे गोविंदपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। अतिथियों ने महाविद्यालय के बेहतर संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कामना की।उद्घाटन समारोह पूरे उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि आर्ट्स में छह विषयों के लिए छात्र छात्राओं का नामांकन प्रारंभ है।
#डिग्री #डिग्री #महाविद्यालय #गोविंदपुर BJP Bihar अनिल मेहता Anil Mehta Anil Singh

14/07/2026

भूमि एवं राजस्व विभाग में बड़ी फेरबदल, बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी का हुआ तबादला
गोविंदपुर प्रखंड में कार्यरत कर्मचारी एवं ro का वैशाली जिला हुआ ट्रांसफर

   #अंचलाधिकारी  #गोविंदपुर
01/07/2026

#अंचलाधिकारी #गोविंदपुर

   #राजस्व  #भूमि
26/06/2026

#राजस्व #भूमि

14/06/2026
14/06/2026

सुघड़ी गांव में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ -
सुघड़ी गांव में संजीवन हॉस्पिटल के टिम एवं डॉ. मनोज कुमार के नेतृत्व में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
डॉक्टर ने लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की।
देखिए हमारी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए क्या कह रहे डॉक्टर एवं ग्रामीणों ने।

Madhuri Devi Sanjeevan Hospital

Address

Nawada

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lite News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share