Nawada Zone

Nawada Zone Nawada

नवादा मेट्रो हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद हड़कंप! अस्पताल संचालक ने किया बड़ा खुलासा, तोड़फोड़ मामले में नगर था...
24/08/2026

नवादा मेट्रो हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद हड़कंप! अस्पताल संचालक ने किया बड़ा खुलासा, तोड़फोड़ मामले में नगर थाना पहुंचे, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार।

नवादा MLC का चुनाव में आपलोग किस पार्टी को सपोर्ट कर रहे है
24/08/2026

नवादा MLC का चुनाव में आपलोग किस पार्टी को सपोर्ट कर रहे है

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में तुलसी जयंती का भव्य आयोजनमॉडर्न शैक्षणिक समूह के 5,000 विद्यार्थियों ने एक स्वर में किया संगीतम...
23/08/2026

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में तुलसी जयंती का भव्य आयोजन
मॉडर्न शैक्षणिक समूह के 5,000 विद्यार्थियों ने एक स्वर में किया संगीतमय रामचरितमानस पाठ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रामानंद सागर कृत 'रामायण' में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल एवं बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।
विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुज सिंह एवं शैलेश सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

हिसुआ में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ली 17 वर्षीय प्रिंस की जान!​नशा मुक्ति के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग और इलाज क...
22/08/2026

हिसुआ में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने ली 17 वर्षीय प्रिंस की जान!

​नशा मुक्ति के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग और इलाज के नाम पर सिर्फ धोखा। गया रोड स्थित 'अवैध शिफा क्लीनिक' में सांस की तकलीफ से तड़पते युवक को ऑक्सीजन तक नसीब नहीं हुई। हालत बिगड़ने पर कथित डॉक्टर नौशाद आलम क्लीनिक बंद कर फरार!
​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय और सख्त कार्रवाई की गुहार।

22/08/2026

मगध विश्वविद्यालय सीनेट की बैठक में शामिल हुए माननीय MLC श्री अशोक कुमार:

​बैठक में उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, परीक्षा सत्र और छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मजबूती से सदन के पटल पर रखा।

राष्ट्रपति ने नवादा के लाल हवलदार दीपक कुमार को 'सेना मेडल' से किया सम्मानित​काशीचक प्रखंड के दौलाचक निवासी हवलदार दीपक ...
22/08/2026

राष्ट्रपति ने नवादा के लाल हवलदार दीपक कुमार को 'सेना मेडल' से किया सम्मानित

​काशीचक प्रखंड के दौलाचक निवासी हवलदार दीपक कुमार को पुंछ-राजौरी सीमा पर चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' में अदम्य वीरता व कर्तव्यनिष्ठा के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सेना मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वीर सपूत को हार्दिक बधाई व नमन!

नवादा में बेबसी की इंतहा: घर टूटने और मुआवजा न मिलने से आहत व्यक्ति ने उठाया आत्मदाह का कदम। क्या आम जनता की सुनवाई तभी ...
22/08/2026

नवादा में बेबसी की इंतहा: घर टूटने और मुआवजा न मिलने से आहत व्यक्ति ने उठाया आत्मदाह का कदम। क्या आम जनता की सुनवाई तभी होगी जब बात जान पर बन आएगी? प्रशासन से निष्पक्ष जांच और पीड़ित को त्वरित राहत व उचित मुआवजे की मांग।

21/08/2026

"नवादा में गूंजेगा श्रीराम का नाम, जब साक्षात पधारेंगे 'रामायण' के 'राम'!
इस 23 अगस्त को मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंतीनगर (नवादा) में तुलसी जयंती के अवसर पर रचने जा रहा है एक नया इतिहास। 'धनुष यज्ञ' और 'सीता स्वयंवर' के संगीतमय गायन से भक्तिमय होगी नवादा की पावन धरा।

नवादा में NH-20 का बदलेगा स्वरूप: ₹27 करोड़ की लागत से बनेगा अधिक सुरक्षित और आधुनिक!​अतिक्रमण मुक्त अभियान के बाद अब NH...
21/08/2026

नवादा में NH-20 का बदलेगा स्वरूप: ₹27 करोड़ की लागत से बनेगा अधिक सुरक्षित और आधुनिक!

​अतिक्रमण मुक्त अभियान के बाद अब NH-20 पर यातायात सुरक्षा को मजबूत करने की बड़ी तैयारी। दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन ने तैयार किया मास्टर प्लान।

​📌 परियोजना की मुख्य बातें:
• ₹27 करोड़ की लागत से संवरेगा राष्ट्रीय राजमार्ग
• ब्लाइंड स्पॉट्स और मोड़ों पर लगेंगे 42 ट्रैफिक मिरर
• पैदल यात्रियों के लिए 9 प्रमुख स्थानों पर फुट ओवरब्रिज (प्राणचक, अंबा मोड़, फुलमा, माखर, बरेब, फरहा, धर्मशिला मोड़, अम्ब्रिका बीघा और नहर)

​सुरक्षित सफर, सुगम यातायात!

बिहार सरकार की नई सोशल मीडिया नियमावली: क्रिएटर्स के लिए कमाई का सुनहरा अवसर! ​राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर क...
20/08/2026

बिहार सरकार की नई सोशल मीडिया नियमावली: क्रिएटर्स के लिए कमाई का सुनहरा अवसर!

​राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर कंटेंट बनाने वाले रजिस्टर्ड क्रिएटर्स को अब व्यूज के आधार पर भुगतान किया जाएगा:
​₹10,000 प्रति 1 लाख व्यूज
​अधिकतम ₹1,00,000 प्रति वीडियो (10 लाख व्यूज तक)

​अगर आप भी एक क्रिएटर हैं, तो इस मौके का फायदा जरूर उठाएं।

Address

Nawada
805110

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nawada Zone posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share