24/05/2026
आईआईटी रुड़की के छात्र धर्मराज की संदिग्ध मौत मामले में घटनास्थल पहुंचे नवादा एसपी
Nawada News: आईआईटी रुड़की के छात्र धर्मराज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद नवादा एसपी अभिनव धीमान घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारी जुटाई और परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
वहीं मृतक के परिजन अब भी इसे सुनियोजित घटना बता रहे हैं और मामले की गहराई से जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटी है। आने वाले दिनों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।