SB group todpura

SB group todpura मेरी चाहत देखना है तो मेरे दिल पर अपना दिल रखकर देख
तेरी धड़कन ना भड़जाये तो मेरी मोहब्बत ठुकरा देना

30/04/2026

सीकर रोड पर गोल्याणा-रामपुरा के बीच पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। डंपर की टक्कर से हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की जान चली गई।
मृतक अशोक गुर्जर (30), रेटा गांव निवासी और सरकारी शिक्षक थे, जो पत्नी पूजा (25) के साथ ससुराल जा रहे थे। घटना के बाद दोनों के शव एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए। इलाके में शोक की लहर है, मृतकों के परिवार जनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं नमन।

अगर आज चुनाव हो तो आप किसी को सपोर्ट करते हैं
22/04/2026

अगर आज चुनाव हो तो आप किसी को सपोर्ट करते हैं

19/04/2026
झुंझुनूं में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी की मौत के कुछ ही घंटों बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पीछे छूटा मासूम...
04/04/2026

झुंझुनूं में दिल दहला देने वाली घटना: पत्नी की मौत के कुछ ही घंटों बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पीछे छूटा मासूम बेटा

झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के दुर्जनपुरा गांव के पास एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक ही दिन में पति-पत्नी दोनों की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। इस घटना ने एक छोटे से परिवार को पूरी तरह उजाड़ दिया और पीछे एक मासूम बच्चे को बेसहारा छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय सचिन दूधवाल की शादी साल 2024 में खींवसर निवासी 23 वर्षीय भारती से हुई थी। शादी को अभी दो साल भी पूरे नहीं हुए थे और दोनों का एक साल का बेटा भी है। सबसे दर्दनाक बात यह है कि इस मासूम बच्चे का जन्मदिन दो दिन पहले ही बड़े धूमधाम से मनाया गया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि खुशियों का ये माहौल इतनी जल्दी मातम में बदल जाएगा।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि सचिन जयपुर के लिए रवाना हो गया। इसी बीच भारती ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जब परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा। खिड़की से झांककर देखा तो भारती पंखे से लटकी हुई मिली। उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

उधर, सचिन को जैसे ही पत्नी की मौत की खबर मिली, वह सदमे में आ गया। उसने रास्ते में ही एक बेहद भावुक संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट किया—
“कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं...”

इसके कुछ ही समय बाद सचिन ने नवलगढ़ के पास दुर्जनपुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इस हादसे में उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, यहां तक कि उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। एक ही दिन में दो मौतों ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।

वहीं, भारती के पिता ओमप्रकाश खारिया ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी गोल्ड मेडलिस्ट थी, होनहार थी और वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों द्वारा लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी, यहां तक कि पीहर से लौटने पर उसे ताने दिए जाते थे।

परिजनों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि

03/04/2026

घोड़ीवारा कलां मे भारी आंधी के साथ ओले एवं बारिश। अनदाता क़ी गेंहू , ख़डी फ़सल मे भारी नुकसान।
मुआवजे की मांग।।

03/04/2026

आकृति मिश्रा गायकर

Address

Nawalgarh

Telephone

+919929136045

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SB group todpura posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SB group todpura:

Share