24/08/2026
फिलहाल बागेश्वर बाबा जापान में कथा करने गए हैं। 🇯🇵
वहां से उन्होंने एक वीडियो जारी कर जापान के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि—
यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, लाइफस्टाइल बहुत अच्छी है और इंफ्रास्ट्रक्चर भी शानदार है।
अरे बाबा जी, ये सब चीजें हमारे देश में भी बेहतर हो सकती हैं।
बस फर्क इतना है कि इसके लिए सरकार की चाटुकारिता छोड़कर सरकार से सवाल पूछने पड़ेंगे।
सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देने के बजाय आपसी भाईचारे और सौहार्द की बात करनी होगी।
क्योंकि देश सिर्फ धार्मिक नारों से नहीं,
बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर और जवाबदेही से आगे बढ़ता है।
जापान की अच्छी चीजें देखकर तारीफ करना अच्छी बात है,
लेकिन कभी अपने देश में भी वही चीजें चाहिए तो सवाल भी पूछने पड़ेंगे बाबा जी। 🙂