SS Samaachaar

SS Samaachaar संघर्ष समर्पण समाचार (SS Samaachaar)

08/09/2026

एसएस समाचार की खबर का बड़ा असर: नर्सिंग विवाद के बाद मेटरनिटी वार्ड का प्रभार बदला, डॉ. लाड धाकड़ से प्रभार हटाया, डॉ. नितिन जैन को सौंपी कमान

08/09/2026

जीरन में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार भिड़ंत, मासूम की मौत; तीन लोग घायल

08/09/2026

गौशाला की अव्यवस्थाओं पर अनोखा प्रदर्शन: कृष्ण का रूप धर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जिम्मेदारों पर लगाए गंभीर आरोप

कमलाशंकर विश्वकर्मा मानव अधिकार आयोग मित्र नामांकितनीमच, 7 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने मनासा तहसी...
07/09/2026

कमलाशंकर विश्वकर्मा मानव अधिकार आयोग मित्र नामांकित

नीमच, 7 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने मनासा तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कमलाशंकर विश्वकर्मा को नीमच जिले के भौगोलिक क्षेत्र के लिए आगामी दो वर्षों हेतु आयोग मित्र नामांकित किया है।

आयोग के शोध अधिकारी द्वारा 2 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, श्री विश्वकर्मा मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए निःस्वार्थ एवं मानसेवी सेवाएं प्रदान करेंगे। वे आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री विश्वकर्मा पूर्व में भी आयोग मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

मानव अधिकारों के हनन से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी मोबाइल नंबर 7838960968 पर दी जा सकती है।

07/09/2026

हाइवे पर कार में पीछे से घुसी बाइक, जोरदार टक्कर में बाइक सवार घायल; हादसे के बाद कार चालक फरार, अस्पताल में उपचार जारी

07/09/2026

एक महीने से नाबालिग लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; सिटी पुलिस से नाराज़ परिजन एसपी ऑफिस में धरने पर बैठे

07/09/2026

सीईओ के दौरे से पहले ओपीडी पहुंचीं दंत चिकित्सक, निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल; बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर की सीधी निगरानी

07/09/2026

जवासा चौराहे पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल; अस्पताल में उपचार जारी

पिपलियामंडी में 1 किलो अफीम के साथ 23 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस वाहन देखकर भागा तो घेराबंदी कर पकड़ा; ₹1 लाख का मादक ...
06/09/2026

पिपलियामंडी में 1 किलो अफीम के साथ 23 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस वाहन देखकर भागा तो घेराबंदी कर पकड़ा; ₹1 लाख का मादक पदार्थ जब्त

मंदसौर। पिपलियामंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई गई है। आरोपी के पास से एक कीपैड मोबाइल भी जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर को पुलिस टीम देहात भ्रमण पर थी। इसी दौरान नगर परिषद पिपलियामंडी संपवेल के पास आम रोड पर ओवरब्रिज की तरफ से एक युवक पीठ पर काला पिट्ठू बैग लटकाए आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक अचानक वापस मुड़ा और हाईवे रोड की ओर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम करण पिता कांतिलाल भील (23), निवासी धामेड़ी, थाना पिपलौदा, जिला रतलाम बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 1 किलो अवैध अफीम बरामद हुई। इसके साथ एक कीपैड मोबाइल भी मिला। पुलिस ने अफीम और मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 264/2026, धारा 8/18 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस आरोपी से अफीम की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई एसडीओपी मल्हारगढ़ पिन्टु कुमार बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में पिपलियामंडी पुलिस टीम ने की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो अफीम कीमत ₹1 लाख और ₹1 हजार कीमत का कीपैड मोबाइल जब्त किया।

लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र में जुए की चार फड़ पर पुलिस का छापा, 17 आरोपी पकड़े; 1.46 लाख रुपए नकद जब्तमंदसौर। शहर कोतवाली पु...
06/09/2026

लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र में जुए की चार फड़ पर पुलिस का छापा, 17 आरोपी पकड़े; 1.46 लाख रुपए नकद जब्त

मंदसौर। शहर कोतवाली पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र में चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस ने मौके से कुल 1 लाख 46 हजार 250 रुपए की जुआ राशि जब्त की और 17 आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार 5-6 सितंबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मण दरवाजा क्षेत्र के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेल रहे 17 लोगों को पकड़ा गया तथा उनके कब्जे से कुल 1,46,250 रुपए नकद बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट की धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 556/2026, 557/2026, 558/2026 और 559/2026 दर्ज किए हैं।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में भगवान पिता प्रेम मेघनानी (40), निवासी हनुमान नगर मंदसौर; रणजीत उर्फ रंगीला पिता बाबूलाल भाटी (44), निवासी नई आबादी प्रतापगढ़; अशोक पिता गिरधारीलाल होतवानी (48), निवासी लक्ष्मण दरवाजा मंदसौर; अख्तर उर्फ भुरिया पिता शेर मोहम्मद शाह (40), निवासी मर्दादीन मोहल्ला मंदसौर; बबलू उर्फ भगवानदास पिता घनश्याम सिंधी (42), निवासी दशरथ नगर मंदसौर; जाहीद पिता वाजिद मेवाती (36), निवासी अभिनंदन कॉलोनी मंदसौर; फरियाद पिता शमसुद्दीन पेमला (47), निवासी किटयानी मंदसौर; विशाल पिता महावीर राजपूत (20), निवासी खानपुरा मंदसौर; हैदर पिता आमीन मेवाती (32), निवासी दौलतपुरा मंदसौर; शाबीर पिता बफाती हड्डी (52), निवासी मुल्तानपुरा; राहुल पिता अरुण मोची (35), निवासी खानपुरा; फारुख उर्फ नड्डा पिता अहमद मथारिया (46), निवासी नाहर सय्यद; लवि पिता राजेश शर्मा (36), निवासी गांधी नगर; रवि पिता दिनेश अग्रवाल (32), निवासी शनि विहार कॉलोनी; राहुल पिता खेमचंद जीनगर (38), निवासी प्रतापगढ़ रोड खानपुरा; जय पिता दिनेश अग्रवाल (26), निवासी शनि विहार कॉलोनी और पंकज पिता पूनमचंद माली (34), निवासी खिलचीपुरा मंदसौर शामिल हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. सिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में की गई।

Address

Patwa Complex, Privet Bus Stand Ke Pas Neemuch
Neemuch
458441

Telephone

+919074002237

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SS Samaachaar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SS Samaachaar:

Shortcuts

Share