23/03/2026
राजस्थान में बोर्ड परीक्षाओं का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जानकारी दी है कि 10वीं, 8वीं और 5वीं कक्षा के परिणाम कल जारी किए जाएंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे।
विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और परिणाम समय पर जारी करने की व्यवस्था की गई है।
विद्यार्थियों और अभिभावकों में रिजल्ट को लेकर उत्साह और हलचल बढ़ गई है।