PSB News

PSB News Latest news from India and the world, politics and nation, entertainment, sports and science.

दिमाग की गंदगी साफ कीजिए !आप क्यों भूल रहे हैं कि एक आदमी को बदनाम करते हुए हम एक महिला को भी उस कीचड़ मे घसीट रहे हैं ? ...
27/08/2017

दिमाग की गंदगी साफ कीजिए !
आप क्यों भूल रहे हैं कि एक आदमी को बदनाम करते हुए हम एक महिला को भी उस कीचड़ मे घसीट रहे हैं ? मेरी नज़र में ऐसे लोग ज्यादा बड़े रेपिस्ट हैं जो इस तस्वीर में अपनी कुंठित मानसिकता का एहसास करा रहे हैं.

क्या जानते हैं इस तस्वीर के बारे में ? दो दिन से देख रही हूं, यह तस्वीर सोशल साइट्स पर वायरल हो रही है और मेरी नजर स्वामी रामदेव से ज्यादा इस महिला के ऊपर ठहरती है. मैं सोचती हूं कि रेपिस्ट राम रहीम ही क्यों ? वो लोग क्यों नहीं जो ऐसी हरकत करते हैं, बिना सोचे समझे कुछ भी लिखते और शेयर करते हैं.

मज़ा आ रहा है न, कुंठा फूटफूटकर निकालने में !! एक औरत की छाती का दूध पीकर हम सब बड़े होते हैं, और बिन सोचे समझे हम उसकी इस छवि का भी अपमान करते हैं. हर बात पर बोलते है मां का दूध पीया है ? पिया है मां का दूध ?उसके बाद हम इस तस्वीर के मजे ले सकते हैं ?

जवाब दीजिए...

मैंने अपनी मां का दूध पिया है और इसलिए इस तस्वीर में एक औरत के चरित्र हनन का विरोध कर रही हूं. मजा लेना है आपको तो उस अस्पताल चले जाइए, जहां इस औरत के कैंसर का इलाज चल रहा है और इसने इसके लिए योग का सहारा भी लिया है. सुना है मैंने असहनीय दर्द होता है कैंसर में, पर वो सहन करेगी क्योंकि वो मां है. दो छोटे बच्चे है जिनके लिए यह जीना चाहती है.

सही लिखा आपने अगला नम्बर इसका. वो कैंसर से भले ही न मरे पर आपकी इस हरकत से जरूर मर जाएगी. कीमोथैरेपी की जरूरत आपको है इसको नहीं.

और एक बार को भी मान लें कि यह एक तस्वीर है, पर आपको इसमें क्या खराब लग रहा है, एक पिता भी, भाई भी तो हो सकता है इस भाव में, क्या आप अगर ऐसी तस्वीरें खिंचवाते है तो मन मे वासना रखते हैं, तभी तो आपने ऐसा सोचा होगा.

जुबान में हड्डी नहीं तो कैसे भी घुमा देंगे, उंगलियों मे लगाम नहीं तो बेलगाम हो जाएगी. साहेब शर्म कीजिए, जो लोग भी इस तरह की हरकत कर रहे हैं वो सोचिए क्या सबूत है इस तस्वीर की सच्चाई का, और क्या खराब है इसमें ?

कोई आधार है कि इसमे कुछ गंदा हो रहा है. पता किया कि ये तस्वीर किसकी है ? आपको रामदेव बाबा से परेशानी होगी तो इमानदारी से तथ्य तलाशने की कोशिश कीजिए और दुनियाभर के आगे रखिए. हिम्मत है तो इमानदारी की पत्रकारिता कीजिए, यह मेरी नज़र में बेहूदगी है.

व्यंग्य का भी एक स्तर होना चाहिए !! आप जानते हैं इस महिला का भी एक परिवार होगा, बच्चे होंगे, पति होगा, समाज होगा. क्या कर रहे हैं आप. फेसबुक आपके गली मोहल्ले में नहीं चलता, पूरी दुनिया मे चलता है, देखा जाता है पढा जाता है.

क्यों न अगला नम्बर आपको जूते लगाने का हो साहेब ? क्यों न आप पर मानहानि का मुकदमा हो ? आप क्यों भूल रहे हैं कि एक आदमी को बदनाम करते हुए हम एक महिला को भी उस कीचड़ मे घसीट रहे हैं ? अगर आपके पास तथ्य है तो आप पुलिस के पास मामला दर्ज कीजिए, कोर्ट जाइए, वरना देश के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिख दीजिए. न्याय का आधार होता है, तथ्य होते हैं पर क्या इस विरोध का आधार है ? तथ्य है ? पर यह क्या है ?

मेरी नज़र में ऐसे लोग ज्यादा बड़े रेपिस्ट हैं जो इस तस्वीर में अपनी कुंठित मानसिकता का एहसास करा रहे हैं. शर्म कीजिए और अपनी बेटी, पत्नी और मां की तरफ देखकर इस महिला की तस्वीर देखिए. फिर जमीर पर हाथ रखकर सोचिए शेयर का बटन दबाएं कि नहीं. एक खत ने रामरहीम गुरमीत की यह हालात कर दी आपके पास सुबूत है तो आप भी खत लिखिए और रामदेव बाबा के लिए, लड़ाई लड़िए. पर ये क्या ?

आप जानते हैं ये कल आपके साथ भी हो सकता है. सोशल मीडिया का मतलब ये नहीं कि आपकी और हमारी नैतिकता मर जाए. और हम कुछ भी उलटियां करें. एक काम कीजिए अपनी बेटी को साथ बैठाकर एक ऐसी सेल्फी या तस्वीर लीजिए अभी, और बिना कुछ लिखे डाल दीजिए फिर एक भी अश्लील और अशोभनीय टीका टिप्पणी आपको इस तस्वीर को शेयर करने का एहसास करा देगी. कल आपकी भी कोई साधारण सी तस्वीर कोई कुछ भी लिखकर वायरल कर देगा तब आप क्या करेंगे ?

शर्म कीजिए यह एक औरत की तस्वीर है.
source-http://www.ichowk.in

25/08/2017

राम रहीम को सजा दिलाने वाले 'गुमनाम खत' में लिखा है बाबा का पूरा कारनामा
पढ़िये वो गुमनाम खत जो तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम लिखा गया था. इस गुमनाम चिट्ठी में पीड़ित लड़की ने डेरे के अंदर हो रहे गुनाहों का पूरा लेखा जोखा लिखा है.

हम आपको बता दें कि इस पूरे मामले का आधार बना एक गुमनाम खत. ये पत्र 13 मई 2002 को तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को लिखा गया था. इस गुमनाम चिट्ठी में पीड़ित लड़की ने डेरे के अंदर हो रहे गुनाहों का पूरा लेखा जोखा लिखा है. पूरी चिट्ठी ये है -

माननीय प्रधानमंत्री जी,

श्री अटल बिहारी वाजपेयी [भारत सरकार]

विषय - डेरे के महाराज द्वारा सैकड़ों लड़कियों से बलात्कार की जांच करें.

श्रीमान जी,

बता दें कि मैं पंजाब की रहने वाली हूं और अब पांच साल से डेरा सच्चा सौदा सिरसा (हरियाणा, धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा) में साधु लड़की के रूप में कार्य कर रही हूं. मेरे जैसी यहां सैकड़ों लड़कियां भी डेरे में 16 से 18 घंटे सेवा करती हैं. हमारा यहां शारीरिक शोषण किया जा रहा है. साथ में डेरे के महाराज गरुमीत सिं द्वारा योनिक शोषण [बलात्कार] किया जा रहा है. मैं बीए पास लड़की हूं. मेरे परिवार के सदस्य महाराज के अंध श्रद्धालु हैं, जिनकी प्रेरणा से मैं डेरे में साधु बनी थी.

साधु बनने के दो साल बाद एक दिन महाराज गुरमीत की प्रेमाशया साधु गुरजोत ने रात के 10 बजे मुझे बताया कि महाराज ने गुफा (महाराज के रहने के स्थान) में बुलाया है. मैं क्योंकि पहली बार वहां जा रही थी. मैं बहुत खुश थी. यह जानकर कि आज खुद परमात्मा ने मुझे बुलाया है. गुफा में ऊपर जाकर जब मैंने देखा महाराज बेड पर बैठे हैं. हाथ में रिमोट है, सामने टीवी पर ब्लू फिल्म चल रही है. बेड पर सिरहाने की ओर रिवॉल्वर रखा हुआ है. मैं ये सब देख कर हैरान रह गई… मेरे पांव के नीचे की ज़मीन खिसक गई. यह क्या हो रहा है. महाराज ऐसे होंगे, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. महाराज ने टीवी बंद किया व मुझे साथ बिठाकर पानी पिलाया और कहा कि मैंने तुम्हें अपनी खास प्यारी समझकर बुलाया है. मेरा यह पहला दिन था. महाराज ने मेरे को बाहों में लेते हुए कहा कि हम तुझे दिल से चाहते हैं. तुम्हारे साथ प्यार करना चाहते हैं क्योंकि तुमने हमारे साथ साधु बनते वक्त तन मन धन सब सतगुरु के अर्पण करने को कहा था. सो अब ये तन मन हमारा है. मेरे विरोध करने पर उन्होंने कहा कि कोई शक नहीं हम ही खुदा हैं. जब मैंने पूछा कि यह खुदा का काम है, तो उन्होंने कहाः

1. श्री कृष्ण भगवान थे, उनके यहां 360 गोपियां थीं. जिनसे वह हर रोज़ प्रेम लीला करते थे. फिर भी लोग उन्हें परमात्मा मानते हैं. यह कोई नई बात नहीं है.

2. यह कि हम चाहें तो इस रिवॉल्वर से तुम्हारे प्राण पखेरू उड़ाकर दाह संस्कार कर सकते हैं. तु्म्हारे घर वाले हर प्रकार से हमारे पर विश्वास करते हैं व हमारे गुलाम हैं. वह हमारे से बाहर जा नहीं सकते, यह तेरे को अच्छी तरह पता है.

3. यह कि हमारी सरकार में बहुत चलती है. हरियाणा व पंजाब के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री हमारे चरण छूते हैं. राजनितक हमसे समर्थन लेते हैं, पैसा लेते हैं और हमारे खिलाफ कभी नहीं जाएंगे. हम तुम्हारे परिवार से नौकरी लगे सदस्यों को बर्खास्त करवा देंगे. सभी सदस्यों को मरवा देंगे और सबूत भी नहीं छोड़ेंगे, ये तुझे अच्छी तरह पता है कि हमने पहले भी डेरे के प्रबंधक को वजीर चंद खत्म करवा दिया था, जिनका आज तक अता-पता ना है. ना ही कोई सबूत बकाया है. जो कि पैसे के बल पर हम राजनीतिक व पुलिस और न्याय को खरीद लेंगे. इस तरह मेरे साथ मुंह काला किया और पिछले तीन माह में 20-30 दिन बाद किया जा रहा है.

आज मुझको पता चला कि मेरे से पहले जो लड़कियां रहती थीं उन सबके साथ मुहं काला किया गया है. डेरे में मौजूद 35-40 साधु लड़की 35-40 वर्ष की उम्र से अधिक हैं जो शादी की उम्र से निकल चुकी हैं उन्होंने परिस्थितियों से समझौता कर लिया है. इनमें ज्यादा लड़कियां बीए, एमए, बीएड पास हैं. घरवालों के कट्टर अंधविश्वासी होने के कारण नरक का जीवन जी रही हैं.

हमें सफेद कपड़े पहनना, सिर पर चुन्नी रखना, किसी आदमी की तरफ आंख ना उठाकर देखना, आदमी से पांच-दस फुट की दूरी पर रहना महाराज का आदेश है. हम दिखाने में देवी हैं, मगर हमारी हालत वेश्या जैसी है. मैंने एक बार अपने परिवार वालों को बताया कि यहां डेरे में सब कुछ ठीक नहीं है तो मेरे घर वाले गुस्से में कहने लगे कि अगर भगवान के पास रहते हुए ठीक नहीं है, तो ठीक कहां है.

तेरे मन में बुरे विचार आने लग गए हैं. सतगुरु का सिमरन किया कर. मैं मजबूर हूं. यहां सतगुरु का आदेश मानना पड़ता है. यहां कोई भी दो लड़कियां आपस में बात नहीं कर सकती, घर वालों को टेलीफोन मिलाकर बात नहीं कर सकतीं. घरवालों का हमारे नाम फोन आए तो हमें बात करने का महाराज के आदेशानुसार हमें हुकुम ना है. यदि कोई लड़की किसी डेरे की इस सच्चाई के बारे में बात करती है तो महाराज का हुकुम है कि उसका मुहं बंद कर दो.

पिछले दिनों जब बठिण्डा (पंजाब) की लड़की साधु ने जब महाराज की काली करतूतों का सभी लड़कियों के सामने खुलासा किया तो कई साधु लड़कियों ने मिलकर उसे पीटा.

एक कुरुक्षेत्र जिले की एक साधु लड़की जो घर आ गई है, उसने घर वालों को सब कुछ सच बता दिया है. उसका भाई बड़ा सेवादार था. जो कि सेवा छोड़कर डेरे से नाता तोड़ चुका है. संगरूर जिले की एक लड़की जिसने घर आ कर पड़ोसियों को डेरे की काली करतूतों के बारे में बताया तो डेरे के सेवादार गुंडे बंदूकों से लैस लड़की के घर आ गए. घर के अंदर कुण्डी लगाकर धमकी दी और भविष्य में किसी से कुछ न बताने को कहा. इस प्रकार कई लड़कियां जिला मानसा (पंजाब) फिरोजपुर, पटियाला, लुधियाना की है जो घर जाकर भी चुप है क्योंकि उन्हें जान का खतरा है. इस प्रकार जिला सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, हनुमानगढ़, मेरठ की कई लड़कियां जो कि डेरे की गुंडागर्दी के आगे कुछ नहीं बोल रहीं.

अतः आप से अनुरोध है कि इन सब लड़कियों के साथ-साथ मुझे भी मेरे परिवार के साथ मार दिया जाएगा, अगर मैं इसमें अपना नाम लिखूंगी… क्योंकि मैं चुप नहीं रह सकती और न ही मरना चाहती हूं जनता के सामने सच्चाई लाना चाहती हूं. अगर आप प्रेस के माध्यम से किसी भी एजेंसी से जांच करवाएं तो डेरे में मौजूद 40 से 50 लड़कियां जो कि भय और डर में हैं पूरा विश्वास दिलाने के उपरांत सच्चाई बताने को तैयार हैं.

हमारा डॉक्टरी मुआयना किया जाए ताकि हमारे अभिभावकों को व आपको पता चल जाएगा कि हम कुमारी देवी साधू हैं या नहीं. अगर नहीं तो किसके द्वारा बर्बाद हुई हैं.”

काश ये लड़की नहीं गाय होती...तब ये शायद सुरक्षित होती,,उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में सरेआम कुछ ऐसा हुआ है जिसको पढ़कर आपके ह...
24/08/2017

काश ये लड़की नहीं गाय होती...तब ये शायद सुरक्षित होती,,

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में सरेआम कुछ ऐसा हुआ है जिसको पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे. आपको महसूस होगा कि जिस योगी सरकार को हमने प्रदेश की हिफाजत के लिए चुना था, वो बेलगाम कानून व्यवस्था पर नियंत्रण के बजाए, हाथ पर हाथ धरे बैठी है और अपनी सारी ऊर्जा लाउडस्पीकर, नमाज, कांवड़ यात्रा, गूलर के पेड़ों, गाय, गौशाला, इत्यादि जैसी बेमतलब की चीजों में लगा रही है. वो सरकार जहां अपराधी बेखौफ होकर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा कर रहे हैं जिससे प्रदेश की सम्पूर्ण कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहा है.

हुआ कुछ यूं है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में प्यार में पागल हुए शोहदे ने लोगों की भीड़ के सामने युवती पर एक के बाद एक कई हमले किए और तलवार से उसका हाथ काटकर उसे धड़ से अलग कर दिया. लड़का एक गरीब लड़की के पीछे कई दिनों से पड़ा हुआ था और जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो भरे बाजार उसने उसपर तलवार से एक के बाद एक हमले किये. जब इतने से भी दिल नहीं भरा तो उसने युवती के हाथ का पंजा काट के धड़ से अलग कर दिया. बताया जा रहा है कि युवती का कटा हुआ पंजा कई घण्टों सड़क पर पड़ा रहा और कोई भी उसकी मदद के लिए सामने नहीं आया. ज्यादा खून बहने के चलते युवती की स्थिति गंभीर है और उसे लखीमपुर से लखनऊ रेफेर किया गया है.
इस घटना से दो बातें साफ हैं, पहली ये कि कानून व्यवस्था के मामले में योगी सरकार विफल है और प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें अब किसी चीज का खौफ नहीं रह गया है. दूसरा ये कि ये घटना लोगों की भीड़ के सामने हुई है, वही भीड़ जो गौ हितों की बात करती है और कानून को हाथ में लेते हुए लोगों को मार देती है. क्या इस भीड़ को एक लाचार महिला की मदद नहीं करनी चाहिए थी. कहा जा सकता है कि धर्म के नाम पर एकजुट हुए भीड़ अगर मानवता के लिए भी एकजुट होती तो शायद आज इंसानियत यूं शर्मसार न होती
बहरहाल, ये घटना इस बात की ओर साफ इशारा कर रही है कि हम नारी को सम्मान और सुरक्षा शायद न्यूज वेबसाइटों के कमेंट बॉक्स में ही दे सकते हैं. असल जिंदगी में हम वो अभागे लोग हैं जिनके कर्मों के चलते आज भारत को कहीं न कहीं दुनिया भर के सामने शर्मसार होना पड़ रहा है.

अंत में घायल हुई उस युवती से हम इतना ही कहेंगे कि 'तुम इस देश को माफ करना. इस देश में तुम्हारा कोई स्थान नहीं है. यदि तुम गाय या और कोई अन्य पशु होतीं तो शायद तुमको सुरक्षा मिल जाती मगर तुम एक इंसान हो, वो इंसान जो इंसानों की भीड़ में बिल्कुल अकेला है. वो इंसान जिसे देखकर इंसानियत शर्मिंदा हुई है.

21/08/2017

बाल-बाल बची महिला टीचर, मुँह में ऊँगली डाल खींच ले गया छात्र नेता बाथरूम तक और फिर… छात्र संघ अब शिक्षकों के साथ गुंडागर्दी पर उतारू हो गए है। शिक्षक अब अपने...

https://youtu.be/4MNH0pQlAPs
02/08/2017

https://youtu.be/4MNH0pQlAPs

जेटली बोले- सिर्फ एक ही मंत्री के घर पर पड़ा छापा I-T raids on Karnataka minister Shivakumar

https://youtu.be/4lFyXSpjx7o
23/07/2017

https://youtu.be/4lFyXSpjx7o

कभी चर्च में बजाती थी पियानो,आज लाखो कमाती है ,कौन है यह महिला जाने इसके बारे में , Allegra Cole LIKE & share Or Subscribe

Subscribe Our you tube channel
23/07/2017

Subscribe Our you tube channel

Latest news from India and the world, politics and nation, entertainment, sports and science.

https://youtu.be/kkmmvNWC2x4
22/07/2017

https://youtu.be/kkmmvNWC2x4

बिहार की बहू ने हिला दिया फेसबुक, लाखों लोगों ने चेक कर रहे है इनकी प्रोफाइल जाने क्या है माजरा ...................Kiran Yadav Like,Share & Subscribe

https://youtu.be/b-DmmJw_vWM
18/07/2017

https://youtu.be/b-DmmJw_vWM

उत्तराखंड ‌की सुंदरी अनुकृति गुसाईं को मिला मिस इंडिया ग्रैंड इंटरनेशनल का टाइटल Uttarakhand Beuty Anukriti Gusain Got Miss Inda Grand International Title

17/07/2017

राष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न होने के साथ ही भाजपा ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए भी कमर कस ली है। विपक्ष की ओर से गोपालकृष्‍ण गांधी को अपना उम्‍मीदवार घोषित करने के बाद अब भाजपा ने भी अपना उम्‍मीदवार तय कर लिया है।
माना जा रहा है कि केंद्रीय संसदीय मंत्री और दक्षिण में भाजपा के बड़े चेहरे वैंकेया नायडू उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्‍मीदवार होंगे। जिसपर भाजपा के घटक दलों में भी जल्द ही मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार वैंकेया के नाम पर संघ ने भी अपनी सहमति दे दी है।

जानकारी के अनुसार वैंकेया नायडू के पक्ष में सबसे बड़ी बात ये है कि वह आंध्र प्रदेश यानि दक्षिण से आते हैं, जहां भाजपा का खास जनाधार नहीं है। ऐसे में दक्षिण में अपनी पैंठ मजबूत करने के लिए उप राष्ट्रपति चुनाव से बढ़िया मौका नहीं हो सकता था। शुरू से ही इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि भाजपा दक्षिण से ही किसी चेहरे को उप राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्‍मीदवार बनाएगी।

अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला पर क्या कहा Mehbooba M***i ने :देखेhttps://www.youtube.com/watch?v=W3B5CEGSO9...
11/07/2017

अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला पर क्या कहा Mehbooba M***i ने :देखे
https://www.youtube.com/watch?v=W3B5CEGSO90

11/07/2017

जब से संदीप शर्मा पकड़ में आया है और पता चला है कि वो यूपी का है और वो एक हिंदू है, तब से एक तबका खुशी में ऐसे नाच रहा है जैसे गड़ा हुआ खजाना मिल गया हो. वो किसी भी तरह ये साबित करने में लगे हुए हैं कि हिंदू भी आतंकी हो सकता है. सच ये है कि ये अपवादों पर खेलने वाले लोग हैं. बैलेंस बनाने की इतनी उकताहट है कि न तो गहराई से सोच पा रहे हैं न ही बड़े लेवल पर देख पा रहे हैं. ऐसा लगता है कि इन्होंने मान लिया था कि हिंदू भी आतंकी हो सकता है, बस उसे प्रूव करने के लिए एक मोहरे की जरूरत थी. वो संदीप शर्मा के रूप में सामने आ गया.

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PSB News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share