Aapki Awaaz Hindi News Channel

Aapki Awaaz Hindi News Channel BIHAR

“आपकी आवाज़ नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड .” इतिहास व उद्देश्य राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रचार प्रसार के साथ ही समाज में वैचारिक क्रांति का मुख्य उद्देश्य लेकर आपकी आवाज़ के माध्यम से दुनिया की तमाम खबरें हम दुनिया भर में फैले हुए हैं और अपने पाठकों तक ऑनलाइन पहुंचाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी (25 दिसंबर 1924 – 16 अगस्त 2018) एक महान राजनेता, ओजस्वी व...
16/08/2026

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी (25 दिसंबर 1924 – 16 अगस्त 2018) एक महान राजनेता, ओजस्वी वक्ता, संवेदनशील कवि और दूरदर्शी नेता थे। आज 16 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कुछ पंक्तियाँ:
​अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि
​अजातशत्रु राजनेता: अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे जननायक थे, जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग और विचारधारा का सम्मान मिला।
​दृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व: 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण से उन्होंने भारत की सामरिक शक्ति का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया, वहीं स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के जरिए आधुनिक भारत की नींव रखी।
​ओजस्वी कवि व वक्ता: उनकी कविताएँ हर भारतीय को राष्ट्रप्रेमी और जुझारू बनने की प्रेरणा देती हैं।
​"बाधाएं आती हैं आएं, घिरें प्रलय की घोर घटाएं,
पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं,
निज हाथों में हंसते-हंसते, आग लगाकर जलना होगा।
कदम मिलाकर चलना होगा।"
​अटल जी के सिद्धांत, उनकी राष्ट्रभक्ति और उनकी ओजस्वी शैली हमेशा हमारे देशवासियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
​आपकी आवाज़ न्यूज़
अटल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

 #समस्तीपुर   #हसनपुर दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना सिंह ( मुन्ना भैया) का आकस्मिक निधन। पत्रकारिता जगत में शोक क...
09/08/2026

#समस्तीपुर #हसनपुर दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना सिंह ( मुन्ना भैया) का आकस्मिक निधन। पत्रकारिता जगत में शोक की लहर। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।
💐 विनम्र श्रद्धांजलि💐

रोसरा थाना क्षेत्र के युवक की हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच और कार्रवाई की मांगरिपोर्टर: सचिन कुमार झा...
29/07/2026

रोसरा थाना क्षेत्र के युवक की हथियार के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, जांच और कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: सचिन कुमार झा

रोसरा/समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव वार्ड संख्या-4 निवासी सम्राट सौरभ, पिता मणिकांत राय की हथियार के साथ खिंचवाई गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि उक्त तस्वीर युवक के सोशल मीडिया अकाउंट से ही साझा की गई, जिसके बाद यह विभिन्न प्लेटफॉर्म पर फैल गई।

तस्वीर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा हथियार लाइसेंसी है या अवैध। इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान जारी नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लग सके।

अब लोगों की नजर रोसरा थाना पुलिस पर है कि वायरल तस्वीर की सत्यता की जांच कर संबंधित युवक के विरुद्ध कानून के अनुसार क्या कार्रवाई की जाती है।

नोट: यह समाचार सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर और स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। वायरल तस्वीर की प्रामाणिकता तथा हथियार की वैधता की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

सामूहिक विवाह के वर-वधू को उपहार देकर दी गई विदाईरिपोर्टर:सचीन कुमार झा हसनपुर। प्रखंड के हसनपुर बाजार में आयोजित श्री र...
15/07/2026

सामूहिक विवाह के वर-वधू को उपहार देकर दी गई विदाई

रिपोर्टर:सचीन कुमार झा

हसनपुर। प्रखंड के हसनपुर बाजार में आयोजित श्री राम महायज्ञ के तहत 8 मई 2026 को संपन्न हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के वर-वधू को बुधवार को उपहार प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
हसनपुर बाजार रजवा रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप आयोजित वर-वधू विदाई उत्सव सह उपहार वितरण समारोह में नवविवाहित जोड़ों को अंगवस्त्र, मिष्ठान, कुर्सी, टेबल सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई।
गौरतलब है कि हसनपुर बाजार में 1 मई से 15 मई तक आयोजित धार्मिक अनुष्ठान सह श्री राम महायज्ञ के दौरान 8 मई को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। उसी कार्यक्रम के दो माह पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री राम महायज्ञ समिति के अध्यक्ष कौशल झा की पहल पर यह विदाई एवं उपहार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समिति की उपाध्यक्ष अर्चना राय ने सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखमय एवं सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की व्यवस्था कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. सर के नेतृत्व में संपन्न हुई।
समारोह में सलौना, बेला, कुंभी, सिंघौल सहित आसपास के कई गांवों से आए वर-वधू ने उपहार प्राप्त किए। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. सर, उद्धव कुमार राय, अनंत भारद्वाज, मोनू झा, प्रियव्रत कुमार सहित यज्ञ समिति के अन्य सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

12/07/2026

समस्तीपुर में रामलला मंदिर में बड़ी चोरी! करोड़ों की अष्टधातु मूर्ति से मुकुट-धनुष-बाण चोरी, पुजारी फूट-फूटकर रोए

उमेश चौधरी की रिपोर्ट

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कानू बिशनपुर पंचायत स्थित 24 अवतार धाम चकोटी मठ में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर में स्थापित रामलला की करोड़ों रुपये मूल्य की अष्टधातु मूर्ति को निशाना बनाते हुए चोर मुकुट, धनुष-बाण समेत अन्य आभूषण चोरी कर फरार हो गए।बताया जा रहा है कि 24 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब ग्रामीणों को मंदिर की दान पेटी बगल के खेत में पड़ी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने मंदिर के पुजारी को सूचना दी।पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि रामलला की मूर्ति से मुकुट, धनुष-बाण और अन्य आभूषण गायब हैं। वहीं चोर मंदिर में रखा साउंड बॉक्स भी ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसे ले जाने में सफल नहीं हो सके।
घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटित और प्राण-प्रतिष्ठित मंदिर भी सुरक्षित नहीं है, तो अन्य मंदिरों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।घटना की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सूचना मिलने के बाद खानपुर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है।

श्री सुमन सौरभ, लिपिक (आपूर्ति शाखा), अनुमंडल कार्यालय, हाजीपुर, सदर, जिला- वैशाली 2,000/-  (दो हजार) रूपये रिश्वत लेते ...
08/07/2026

श्री सुमन सौरभ, लिपिक (आपूर्ति शाखा), अनुमंडल कार्यालय, हाजीपुर, सदर, जिला- वैशाली 2,000/- (दो हजार) रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में सफलता

Address

D-45A, Jaitpur Extn 2
New Delhi
110044

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aapki Awaaz Hindi News Channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aapki Awaaz Hindi News Channel:

Shortcuts

Share