Bharat Samvad Media

Bharat Samvad Media न्यूज़ चैनल PRGI हिंदी अखबार से जुड़ा हुआ हे।

BHARAT SAMVAD MEDIA IS A NEWS PUBLISHER, LIKE DIGITAL MEDIA, WEBSITE (NEWS PORTAL)&CABLE TV BROADCASTER.
(2)

04/09/2026

कल दिल्ली मे महिला पत्रकारों के साथ अभद्रता का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
उच्च अधिकारियों ,शासन- प्रशासन , महिला आयोग और प्रेस काउंसिल से स्वत: संज्ञान लेकर निष्पक्ष कार्यवाही की प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन की संस्था मांग करती है।

04/09/2026

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में महिला से चेन छिन*तई, बेटे पर चा*कू से ह*मला; नाले में फेंकने का आ*रोप, ऐसा कहना है पीड़ित का,दूसरे पक्ष के बयान का इंतजार

04/09/2026

24 जिलों के भ्रमण में निकले देवेंद्र नाथ महतो

04/09/2026

देवेंद्र नाथ महतो लाइव

प्रधान कार्यालय, तोपचांची में आज जनता दरबार लगाया इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी...
04/09/2026

प्रधान कार्यालय, तोपचांची में आज जनता दरबार लगाया
इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखते हुए जल्द से जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया।
जनता से दूर रहकर नहीं, जनता के बीच रहकर ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥समस्त झारखण्ड वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
04/09/2026

॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ॥
समस्त झारखण्ड वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा गुरुवार रात को डेहरी क्षेत्र में सोन नद के बढ़े जलस्तर एवं इससे उत्...
04/09/2026

जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा गुरुवार रात को डेहरी क्षेत्र में सोन नद के बढ़े जलस्तर एवं इससे उत्पन्न स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने सोन नद के जलस्तर की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं से वर्तमान जल प्रवाह तथा नद के जलस्तर में हो रहे बदलाव की जानकारी ली।

जिला पदाधिकारी द्वारा डेहरी कैनाल का भी जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि सोन नद एवं नहर के जलस्तर में होने वाले किसी भी बदलाव पर लगातार नजर रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी, सिंचाई विभाग के अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सिंचाई विभाग के अभियंताओं द्वारा बताया गया कि वर्तमान में सोन नदी का जलस्तर घट रहा है। इंद्रपुरी बराज के 69 गेट खुले हुए हैं तथा बराज से 3,90,232 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जल निकासी की स्थिति एवं नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोन नद एवं नहर की स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखें तथा निचले इलाकों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए।






Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Water Resources Department, Government of Bihar

8 सितंबर गुआ शहीद दिवस की व्यापक तैयारियां शुरू, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त स्थलीय निरीक्षण-------------...
04/09/2026

8 सितंबर गुआ शहीद दिवस की व्यापक तैयारियां शुरू, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त स्थलीय निरीक्षण
--------------------------
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रस्तावित आगमन को लेकर शहीद स्थल, गुआ फुटबॉल मैदान, पार्किंग एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा
--------------------------
सुरक्षा, यातायात, मंच, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आमजन की सुविधाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
=================
पश्चिमी सिंहभूम जिले के ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण गुआ शहीद दिवस के अवसर पर आगामी 8 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कार्यक्रम में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू ने संयुक्त रूप से गुआ क्षेत्र का दौरा कर कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया।

दौरे के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गुआ शहीद स्थल, गुआ फुटबॉल मैदान, प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, वाहनों के आगमन एवं पार्किंग के लिए चिह्नित स्थानों सहित अन्य आवश्यक स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कार्यक्रम की रूपरेखा, आगंतुकों की संभावित संख्या तथा माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

◆ शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गुआ शहीद स्थल का निरीक्षण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान शहीद स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था, आगंतुकों के प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पदाधिकारियों ने कहा कि गुआ शहीद दिवस जिले के इतिहास, जनभावनाओं एवं शहीदों के सम्मान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में शहीद स्थल पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं पूरी गरिमा एवं श्रद्धा के साथ सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी स्तर पर आवश्यक तैयारियों में कमी न रहे।

◆ गुआ फुटबॉल मैदान का निरीक्षण, मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा

इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गुआ फुटबॉल मैदान का निरीक्षण किया। यहां प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मंच निर्माण, मंच की संरचना एवं सुरक्षा, विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था तथा आमजन के लिए पर्याप्त एवं सुव्यवस्थित बैठने की सुविधा जैसे विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकास मार्गों को अलग-अलग एवं व्यवस्थित रखने, आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने तथा आमजन के आवागमन को सुगम बनाए रखने पर भी विशेष चर्चा की गई। द्वय पदाधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की क्षमता एवं संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही मंच, दर्शक दीर्घा एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आवश्यक तकनीकी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ध्वनि व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए पूर्व से सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने को कहा गया।

◆ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू ने कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, शहीद स्थल, मुख्य मार्गों, प्रवेश एवं निकास स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के संभावित आगमन को देखते हुए भीड़ प्रबंधन की समुचित योजना तैयार करने, विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, महत्वपूर्ण स्थलों की निगरानी तथा कार्यक्रम के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ माननीय मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान आवश्यक प्रोटोकॉल तथा यातायात व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा गया।

◆ पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए प्रस्तावित पार्किंग स्थलों का भी निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने विभिन्न श्रेणी के वाहनों के लिए आवश्यकतानुसार अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल तक वाहनों एवं आमजन के आवागमन को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

मुख्य मार्गों पर यातायात दबाव को कम करने के लिए वैकल्पिक मार्गों एवं आवश्यकतानुसार मार्ग नियंत्रण की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं दूर-दराज से आने वाले लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो।

पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक लोगों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही के लिए पैदल मार्ग, आवश्यक संकेतक एवं दिशा-सूचक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया।

◆ पेयजल, स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के संभावित आगमन को देखते हुए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। कार्यक्रम स्थल के निकट प्राथमिक उपचार की व्यवस्था, आवश्यकतानुसार चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता की व्यवस्था को लेकर भी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए।

◆ स्वच्छता एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। संबंधित विभागों एवं स्थानीय प्रशासन को कार्यक्रम से पूर्व शहीद स्थल, फुटबॉल मैदान, प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। इसके लिए पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों की व्यवस्था, नियमित कचरा उठाव एवं अन्य आवश्यक स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

◆ अतिथियों एवं आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले आमजन, शहीद परिवारों एवं अन्य आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम स्थल पर आवश्यकतानुसार बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता सुविधाएं, सुगम प्रवेश एवं निकास तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियों को पूरा करें। प्रत्येक व्यवस्था की पूर्व समीक्षा कर संभावित कमियों को समय रहते दूर करने तथा कार्यक्रम के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

◆ विभागीय समन्वय से समयबद्ध तैयारियां पूरी करने का निर्देश

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि गुआ शहीद दिवस पश्चिमी सिंहभूम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अवसर है। यह दिन शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि एवं उनके सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। इसलिए कार्यक्रम की तैयारियों में सभी संबंधित विभाग पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेनू ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कार्यक्रम के प्रत्येक महत्वपूर्ण पहलू को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा योजना तैयार करने तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी 8 सितंबर को आयोजित होने वाले गुआ शहीद दिवस कार्यक्रम को पूरी गरिमा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आने वाले दिनों में कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जाएगी, ताकि राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के प्रस्तावित आगमन सहित संपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

उपरोक्त निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री अरुण उरांव, नजारत उप समाहर्ता श्री देवेंद्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गौतम कुमार, गोपनीय प्रभारी श्री कुमार हर्ष, नोआमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पप्पू रजक सहित विभिन्न कार्यकारी विभाग के कार्यपालक अभियंता व अन्य उपस्थित रहे।
=================

03/09/2026

प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन ने जांच की मांग की,,

दिल्ली में दो महिला पत्रकारों से पुलिसकर्मियों की कथित मारपीट,
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दो महिला पत्रकारों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद पत्रकार संगठनों में रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन ने घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों महिला पत्रकार अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन कर रही थीं। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के साथ उनका विवाद होने की बात सामने आई, जिसके बाद कथित रूप से उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही पत्रकार समुदाय में चिंता और नाराजगी का माहौल बन गया।

प्रेस पब्लिक मीडिया एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

एसोसिएशन ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

संस्था ने यह भी कहा कि पत्रकारों को स्वतंत्र एवं सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अधिकार है और इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंताजनक हैं। मामले की जांच और प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

03/09/2026

जमशेदपुर में गैंगवार की आशंका

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Samvad Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat Samvad Media:

Shortcuts

Share