19/07/2016
अद्वितीय है कैमूर टाइम्स का अंतरराष्ट्रीय विशेषांक *
कैमूर टाइम्स के जुलाई अंक के बारे में सिर्फ देश भर से ही नही बल्कि विदेशों से भी बहुत अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है । खुमैनी की बरसी पर तेहरान से लौटे वरिष्ठ पत्रकार अखलाक अहमद उस्मानी की विशेष रिपोर्ट ' एनएसजी में भारत की सदस्यता के विरोध और बदलते हालात ने चीन को अकेला कर दिया है, इन स्थितियों का सटीक विश्लेषण किया है विजय शंकर चतुर्वेदी ने, फिलीस्तीन के कुद्स दिवस पर निपुणिका शाहिद और यूरोपीय बंटवारे पर अभिनय आकाश की रिपोर्ट ने तथ्यों के साथ शोधपरक रिपोर्ट प्रस्तुत की है ।
इसके अतिरिक्त यूपी में राजनैतिक सेनाओं की तैयारी का राजनैतिक विश्लेषण किया है हेमंत तिवारी ने , मुलायम सिंह यादव की घरेलू अंतर्कलह और आगामी चुनावों पे इसके असर का आकलन किया है मनीष ठाकुर ने वहीं केजरीवाल की सेना पर कलम चलाई है प्रदीप नरायण ने, देश में बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं की स्थिति पर विस्तृत विश्लेषण किया है शाहिद सईद ने , बागी हुए जोगी से क्या बदलेगी छत्तीशगढ़ की तस्वीर पर प्रकाश डाला है सनोज तिवारी ने । बहुगुणा कैसे बने हैं भाजपा के गले की फ़ांस - उत्तराखंड से राजकुमार शर्मा की रिपोर्ट , सलमान के फिल्मों की कमाई का क्या है - मुम्बई से हरीश तिवारी की रिपोर्ट, क्या है सावन में भगवान शिव पर जलाभिषेक का महत्व साथ में साहित्य और मनोरंजन की ढेर सारी सामग्री.....