GBS News24

GBS News24 News & Media website

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर श्योपुर में मनेगा ‘सेवा संकल्प माह’17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स...
07/09/2026

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर श्योपुर में मनेगा ‘सेवा संकल्प माह’

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बूथ स्तर पर होंगे 13 सेवा कार्य, जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने सौंपी जिम्मेदारियां

श्योपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक और संवैधानिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प माह’ मनाया जाएगा। अभियान के तहत श्योपुर जिले के प्रत्येक बूथ पर 13 प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।

अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा प्रभारियों की बैठक लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपीं बैठक सेवा संकल्प अभियान टोली संयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसोदिया जी, श्री दुर्गा लाल विजय जी, पूर्व विधायक श्री बृजराज सिंह चौहान जी जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, आदिवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अशोक गर्ग, विजयपुर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश कुशवाहा महामंत्रीद्वय अरविंद जादौन, संजय अकोदिया आदि उपस्थित थे भाजपा जिलाध्यक्ष इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्यों के साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ेंगे।

अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगा। जिले के सभी बूथों एवं कार्यकर्ताओं के घरों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे तथा लाभार्थियों से संपर्क एवं संवाद किया जाएगा।

एक माह के दौरान श्योपुर, विजयपुर, कराहल और बड़ौदा सहित विभिन्न क्षेत्रों में ‘सेवा सेतु’ शिविर आयोजित कर योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिन्हित कर उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

अभियान के तहत रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, महिला सम्मान तथा स्कूल-कॉलेजों में युवा प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों की इसमें सक्रिय भागीदारी रहेगी।

जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को निर्देश दिए कि संगठन द्वारा निर्धारित सभी 13 कार्यक्रमों की बूथवार तैयारी समय पर पूरी करें। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प माह को व्यापक जनभागीदारी के साथ जनसेवा का प्रभावी अभियान बनाया जाएगा।

*ब्रिज, नगरी दीनदयाल पुरी नंदग्राम में वरिष्ठ समाजसेवियों का जोरदार स्वागत, वाल्मीकि सेना की महानगर जिला कमेटी का गठन**ग...
07/09/2026

*ब्रिज, नगरी दीनदयाल पुरी नंदग्राम में वरिष्ठ समाजसेवियों का जोरदार स्वागत, वाल्मीकि सेना की महानगर जिला कमेटी का गठन*

*गाजियाबाद |* ब्रिज, नगरी दीनदयाल पुरी नंदग्राम गाजियाबाद में राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना महानगर जिला गाजियाबाद के बैनर तले वरिष्ठ समाजसेवियों का फूल-माला, पटका, पगड़ी पहनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला महानगर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें *भाई दीपक तिसावर जी को अध्यक्ष, बाबूलाल वेद जी को कोषाध्यक्ष, मदनलाल वाल्मीकि जी को उपाध्यक्ष, आयरन तिसावर को मीडिया प्रभारी, सरोज देवी को महिला मोर्चा अध्यक्ष, वेद प्रकाश टॉक को मीडिया प्रभारी, मोनू वेद को प्रचार मंत्री और राठी जी को प्रचार सचिव* नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वीर सिंह धींगान विधायक जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सुनील शर्मा विधायक प्रतिनिधि, हरिश्चंद्र शर्मा, सतीश कुमार ढिल्लौर, विनोद गहलोत जी ने रिबन काटकर मंदिर का उद्घाटन किया। सभी देवी-देवताओं को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया।

सभी लोगों ने मांग पत्र देकर कॉलोनी की जन समस्याओं से अवगत कराया व प्रसाद ग्रहण किया। बाबूलाल जी, दीपक जी व उनके साथियों ने आए हुए अतिथियों का फूल माला पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। संजय गहलोत, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मीकि सेना द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण किए गए।

कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सिंह चंदेल संस्थापक चेयरमैन संजय चंदेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी छठी महोत्सव, शिव गुरु गोरखनाथ नमी की हार्दिक बधाई दी गई। गुरु राजू चंदेल महंत जी ने सभी को सेना संगठन विस्तार होने पर उज्ज्वल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद दिया और भगवान वाल्मीकि लॉकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिलाएं, बच्चे व क्षेत्र के सम्मानित साथी मौजूद रहे।

---
`

The Shah Re Khass Traders and Chambers of Commerce would like to extend a warm and heartfelt welcome to Mr. Ashik Hussai...
07/09/2026

The Shah Re Khass Traders and Chambers of Commerce would like to extend a warm and heartfelt welcome to Mr. Ashik Hussain Bhat, (Alias Bhat Sahab). Ashik Hussain Bhat is a highly respected and prominent businessman in the valley, known for his dedication, integrity, and entrepreneurial spirit. He is the proprietor of Fareed Multiventures, a well-established and reputable business entity based in Bemina, Srinagar. His enterprise has earned a distinguished reputation within the local commerce community and is recognized for its commitment to quality and service. He has also appointed as Vice President of Bemina area.

As a valued member of the SKT&C family, we are delighted to include Ashik Hussain Bhat among our esteemed business associates. We would like to take this opportunity to keep him informed and reassured that our organization stands firmly with him in trade related matters, please know that we are always available and ready to provide support. Our aim is to foster a collaborative environment where mutual assistance and cooperation drive our collective success.

Once again, we extend our sincere welcome to Mr. Ashik Hussain Bhat and look forward to building a fruitful and enduring association.
*Thanks and Regards*
*Raqib Altaf Shah (Chief Spokesperson)*
*SHAH RE KHASS TRADERS CHAMBERS AND SOCIETY.*

*मानवता के सच्चे हमदर्द: गरीबों और पत्रकारों की बुलंद आवाज़ हैं संपादक दिलशाद एस. खान**मुंबई |* महाराष्ट्र की पत्रकारिता...
07/09/2026

*मानवता के सच्चे हमदर्द: गरीबों और पत्रकारों की बुलंद आवाज़ हैं संपादक दिलशाद एस. खान*

*मुंबई |* महाराष्ट्र की पत्रकारिता और समाज सेवा के क्षेत्र में दिलशाद एस. खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह एक ऐसे बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने न केवल पत्रकारिता के स्तर को ऊँचा उठाया है, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए न्याय और सम्मान की लड़ाई भी लड़ी है।

हिंदी दैनिक *'मुंबई हलचल'* के संपादक के रूप में उन्होंने हमेशा निष्पक्ष और जन-हितैषी पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है।

*मानवाधिकारों और पत्रकारों के रक्षक*

दिलशाद एस. खान केवल एक संपादक ही नहीं, बल्कि समाजसेवियों और मानव अधिकार कार्यकर्ताओं की अग्रिम पंक्ति के नेता हैं। पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और समाज में उनके अधिकारों के लिए आवाज़ बुलंद करना उनके जीवन का मुख्य ध्येय रहा है। जब भी किसी लाचार, गरीब या मजबूर व्यक्ति पर अन्याय होता है, तो 'मुंबई हलचल' उसकी ढाल बनकर खड़ा होता है।

*सर्वधर्म समभाव के प्रतीक*

दिलशाद एस. खान सर्वधर्म सम्मान के एक सच्चे प्रतीक हैं। वह सभी धर्मों, समाजों और उनके महापुरुषों का दिल से आदर करते हैं। उनके अनुयायियों के प्रति भी उनके मन में अगाध सम्मान है। यही कारण है कि समाज का हर तबका उन्हें अपना सच्चा शुभचिंतक और हमदर्द मानता है।

अपनी लेखनी और अखबार के माध्यम से वह समाज की दबी-कुचली आवाजों को शासन और प्रशासन के गलियारों तक पहुँचाते हैं। वह सिर्फ समस्याओं को उठाते ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर उनका उचित समाधान करवाने के लिए भी हर संभव प्रयास करते रहते हैं।

> _करते मुंबई हलचल हम दिल से तुझे सलाम,_
> _सारे जहाँ के हम तक पहुँचा रहा पयाम।_
> _दिलशाद खान ने 'मुंबई हलचल' सुंदर दिया है तुझको नाम,_
> _उनकी माँ की दुआ से सारे देश में गूँज रहा उनका नाम।_

*- साजिद खान, हज्जन जुबेदा बी मीडिया ग्रुप*

--- `
`

*रायबरेली में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी हुई कांग्रेस, 125 परिवारों को बांटी राहत किट**रायबरेली |* रायबरेली जिले में बाढ़...
07/09/2026

*रायबरेली में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी हुई कांग्रेस, 125 परिवारों को बांटी राहत किट*

*रायबरेली |* रायबरेली जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया। महराजगंज ब्लॉक के *भुजिहा, लालगंज, जियापुर* आदि जल प्रभावित गांवों में *नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी* जी के निर्देश पर अमेठी के सांसद *के.एल. शर्मा* एवं रायबरेली के जिलाध्यक्ष *पंकज तिवारी* राशन किट लेकर गांवों में पहुंचे।

सांसद के.एल. शर्मा ने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान *125 लोगों को राशन किट* वितरित किया गया और जल्द ही अन्य जल प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया।

के.एल. शर्मा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि *कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के कार्यकर्ता हर मुश्किल समय में आपके साथ खड़े मिलेंगे।*

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी, जिला उपाध्यक्ष साहब शरण, जिला महासचिव अजीत सिंह, नौशाद खतीब, सुमित्रा रावत, कृपाशंकर शर्मा, अंजली पासी, न्याय पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी समेत भारी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*- राम अवध मौर्य की रिपोर्ट*

---
` `

The Shah Re Khass Traders and Chambers would like to take this opportunity to explicitly affirm their unwavering support...
07/09/2026

The Shah Re Khass Traders and Chambers would like to take this opportunity to explicitly affirm their unwavering support and solidarity with all the traders and members of our society. Our primary aim is to emphasize that we are committed to fostering a healthy, flourishing trade environment, which in turn contributes significantly to the overall growth and prosperity of our community. We firmly believe that when our trade activities are operating smoothly, without any disruptions or obstacles, it creates a positive ripple effect, allowing the entire society to develop economically and socially.

In light of this, we sincerely encourage all traders facing any issues or challenges related to their trade operations to reach out to us without hesitation. Our doors are always open for you, you are warmly welcomed to visit our office at any time to discuss your concerns. We assure you that we will listen attentively, assess the problem thoroughly, and do our utmost to escalate these issues to the relevant authorities and administrative bodies. Our goal is to ensure that any trade related difficulties are addressed swiftly and effectively, leading to practical solutions that benefit our trading community and society as a whole.

Furthermore, we would like to clearly state our position regarding matters that do not pertain directly to trade. We believe that our role and responsibility are centered on promoting, protecting, and assisting with issues related to commerce and trade activities. Therefore, we do not involve ourselves in matters outside this scope, especially those that do not have a direct impact on trade operations or economic activities. Our intention is to remain focused and dedicated to our core mission of supporting traders and enhancing the trade environment, thereby contributing to the sustainable development of our community.
*Thanks and Regards*
*Raqib Altaf Shah (Chief Spokesperson)*
*SHAH RE KHASS TRADERS CHAMBERS AND SOCIETY.*

*Bulldozer Action on Mosque Under Cover of Darkness Raises Serious Questions Over Rule of Law: National Loktantrik Party...
07/09/2026

*Bulldozer Action on Mosque Under Cover of Darkness Raises Serious Questions Over Rule of Law: National Loktantrik Party*

Saharanpur/New Delhi, 7th September 2026:
The National Loktantrik Party (NLP) has expressed deep concern over reports alleging that a mosque located within the Saharanpur court complex was demolished during the night. The reported manner of the action raises serious questions concerning transparency, accountability, due process and adherence to the rule of law.

Lucky Ali, National Office Incharge & State General Secretary (Org), J&K, National Loktantrik Party, said that if the demolition was carried out pursuant to a lawful order and established administrative procedures, the authorities must explain why the action was conducted during the hours of darkness.

“Why was such an action not undertaken openly during daylight hours, with complete transparency and after providing all concerned parties a meaningful opportunity to pursue available legal remedies?” Lucky Ali asked.

He said that the people of India deserve clear answers from the authorities. Disputes concerning places of worship are sensitive matters and must be dealt with strictly in accordance with the Constitution, judicial orders and established legal procedures.

The NLP firmly believes that the Constitution of India guarantees equality before the law and that no citizen or community should face discrimination on the basis of religion. Any deviation from due process can undermine public confidence in democratic and judicial institutions.

Lucky Ali further said that administrative machinery must demonstrate the same urgency in addressing issues that directly affect the lives of ordinary citizens, including unemployment, inflation, education, healthcare, farmers’ welfare and the future of the country’s youth.

“Governance should not be measured by actions that deepen social divisions. The real test of governance is whether the government creates employment, provides quality education and healthcare, maintains law and order, and ensures justice for every citizen,” he said.

The National Loktantrik Party demands:

1. An impartial judicial inquiry into the alleged demolition of the mosque in the Saharanpur court complex.
2. Public disclosure of all relevant orders, notices, permissions and administrative records connected with the action.
3. Fixing of responsibility and accountability if any official is found to have violated established legal procedures or constitutional norms.
4. Protection of the rule of law and equal treatment for every citizen, irrespective of religion, status or influence.

The NLP reiterates that the rule of law has meaning only when legal authority is exercised fairly, transparently and equally for all.

Youth Congress stages protest in support of intern doctors at Press Colony, SrinagarSrinagar, 7 September: Youth Congres...
07/09/2026

Youth Congress stages protest in support of intern doctors at Press Colony, Srinagar

Srinagar, 7 September: Youth Congress Srinagar, led by its President Yasir Mandoo, today held a peaceful protest at Press Colony in solidarity with the intern doctors who are on strike and observing a hunger strike, demanding a fair increase in their stipend.

Addressing the media, Yasir Mandoo said that intern doctors dedicate long hours to serving patients and keeping the healthcare system functional, yet they continue to be denied the dignity and financial support they deserve. He termed their demand for a reasonable stipend as genuine and justified.

Mandoo also strongly condemned the alleged intimidation of protesting students and urged the hospital administration to immediately stop threatening intern doctors for raising their democratic and legitimate demands. He said that dialogue—not pressure or intimidation—is the only acceptable way to resolve the issue.

The Youth Congress reaffirmed its full support for the intern doctors and called upon the government to intervene without delay and announce a fair enhancement of their stipend.

 #,Nepal l: Death toll from the devastating flash floods stands at 1,344, while around 5,000, including nearly 590 forei...
06/09/2026

#,Nepal l: Death toll from the devastating flash floods stands at 1,344, while around 5,000, including nearly 590 foreign nationals, remain missing. Over 13,100 rescued so far.

*प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने डॉ. दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई**लखनऊ |* उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एव...
06/09/2026

*प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने डॉ. दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल बनने पर दी बधाई*

*लखनऊ |* उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद *डॉ. दिनेश शर्मा* जी को *अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का उप राज्यपाल* नियुक्त किए जाने पर *प्रवीण कुमार त्रिपाठी* ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं दी हैं।

प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा जी जैसे अनुभवी, विद्वान और कुशल प्रशासक को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने महामहिम उप राज्यपाल के सफल और यशस्वी कार्यकाल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

` `

Address

New Delhi
110085

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GBS News24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to GBS News24:

Shortcuts

Share