11/09/2026
नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने रिलीज के 35वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। फिल्म की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है और ये हाल है वीक डेज का। वहीं, यश की 'टॉक्सिक' ने अब तक की सबसे कमाई दर्ज की है।
गुरुवार को थिएटर में अपनी रिलीज के दौरान 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, 'हनुमान' ने भारत में 35वें दिन तक नेट 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने 7,664 शो में 28% ऑक्यूपेंसी दर्ज की। भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन ₹163.13 करोड़ रुपये है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ₹192.75 करोड़ रुपये है। वहीं, यश की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म 'टॉक्सिक' का हाल पस्त है। बॉक्स ऑफिस पर इसने गुरुवार को सबसे कम कमाई दर्ज की है।