Millat Times

Millat Times India’s leading multilingual news platform. Independent journalism, ground reports, exclusive interviews, and stories that matter. | English • Urdu • Hindi
(14)

03/06/2026

लखनऊ एयरपोर्ट पर हज यात्रियों के सामान में चोरी का मामला सामने आने के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान अफरा-तफरी के बीच एक हाजी अपना सामान मांगते हुए फर्श पर गिरकर बेहोश हो गए। हज यात्रियों का आरोप है कि उनके सामान से कीमती चीजें गायब हैं, जबकि शिकायतों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है।

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 9 बजे 'होटल फ्लॉरिस स्टे' के 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' में भीषण आग लगने से...
03/06/2026

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह करीब 9 बजे 'होटल फ्लॉरिस स्टे' के 'लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट' में भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें रिपोर्ट के मुताबिक करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। दिल्ली दमकल सेवा (DFS) के अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों (जिसमें दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउजर और एक क्विक रिस्पॉन्स गाड़ी शामिल थीं) को तुरंत मौके पर भेजा गया। राहत और बचाव कार्य के दौरान दमकल कर्मियों ने बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

03/06/2026

लखनऊ एयरपोर्ट पर हाजियों का सामान गायब?

लखनऊ एयरपोर्ट पर हाजियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक महिला हाजी ने आरोप लगाया कि उनके सामान से 5 चांदी की अंगूठियां, 6 परफ्यूम, सोने की 2 नाक की कीलें, 5 हिजाब और बच्चों के खिलौने गायब हो गए।

महिला हाजी का कहना है कि शिकायत के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हाजियों ने सामान की कथित चोरी को लेकर नाराजगी जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

02/06/2026

बिहार में दो सगे भाइयों की हत्या, 12 बच्चे यतीम हो गए| Shams Tabrez Qasmi

02/06/2026

गाय पर एक बार फिर फंसे योगी, मुसलमानों को जवाब देना उल्टा पड़ गया| Shams Tabrez Qasmi

पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा:...
02/06/2026

पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा:

CBSE अध्यक्ष — ट्रांसफर।
CBSE सचिव — ट्रांसफर।
एक सदस्यीय जांच समिति — गठित।
और असली जिम्मेदार, धर्मेंद्र प्रधान — सुरक्षित।

अधिकारियों को हटा दिया गया, मंत्री को बचा लिया गया।

यह जवाबदेही नहीं, बल्कि एक ‘कवर-अप’ है।

हमारी मांग आज भी वही है: शिक्षा मंत्री को बर्खास्त किया जाए और स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए। ये मांगें कोई मोदी सरकार की एक महीने पुरानी अंदरूनी फाइल नहीं हैं, जिन्हें यूं ही भुला दिया जाए।

अगर प्रधानमंत्री को 18.5 लाख CBSE छात्रों की परवाह होती, तो धर्मेंद्र प्रधान को अब तक हटा दिया गया होता।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में इलाज कराने आई एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से अस्पताल के ही कंसल्...
02/06/2026

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में इलाज कराने आई एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से अस्पताल के ही कंसल्टेंट डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शैली ने ओपीडी (OPD) में कई बार दुष्कर्म किया, जिसके बाद आरोपी की सेवाएं तुरंत समाप्त कर पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पेट दर्द की शिकायत के बाद 29 मई को भर्ती हुई पीड़िता को आरोपी डॉक्टर अपनी ओपीडी में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया, जिसका खुलासा तब हुआ जब रात को अत्यधिक ब्लीडिंग होने पर उसे इमरजेंसी में शिफ्ट किया गया और गायनोलॉजिस्ट ने भी 'मल्टीपल टाइम सेक्सुअल असॉल्ट' की पुष्टि की। स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेश पर बर्खास्त किया गया यह आरोपी डॉक्टर पीएमओ (PMO) पद से रिटायर्ड है और इस पर पहले भी एक महिला से रेप के आरोप लग चुके हैं, जिसमें उसे जेल भी जाना पड़ा था।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही...
02/06/2026

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने ही प्रेमी की ग्राइंडर मशीन से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर पेट्रोल से जला दिया गया.

टिकरा गांव निवासी विजय निषाद (20) का हमीरपुर की किरन से प्रेम प्रसंग था. किरन का पति कामता गुजरात में नौकरी करता था, जिसकी गैरमौजूदगी में दोनों पिछले आठ महीनों से मिल रहे थे. इसी बीच दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होकर पति तक पहुंच गईं. घर लौटे पति की डांट के बाद किरन ने विजय को रास्ते से हटाने का फैसला किया.

8 मई से लापता विजय की गुमशुदगी की जांच करते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को मामले का खुलासा किया. पुलिस ने संदेह के आधार पर किरन और उसके पति कामता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश हुआ.

BJP नेता किरीट सोमैया ने की सड़क पर नमाज़ पढ़ने से रोकने की मांग, मुंबई पुलिस और नगर आयुक्तों को लिखा पत्र
02/06/2026

BJP नेता किरीट सोमैया ने की सड़क पर नमाज़ पढ़ने से रोकने की मांग, मुंबई पुलिस और नगर आयुक्तों को लिखा पत्र

बिहार के सिवान जिले के बरहरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में 30 मई को 25 वर्षीय मुस्लिम युवक शाहजाद अली की पीट-पीटक...
02/06/2026

बिहार के सिवान जिले के बरहरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में 30 मई को 25 वर्षीय मुस्लिम युवक शाहजाद अली की पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) का मामला सामने आया है. शाहजाद की पत्नी मोबीना खातून का आरोप है कि कुछ लोग उनके पति को घर से बुलाकर ले गए और पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से इस कदर पीटा कि उनकी मौत हो गई. मृतक के परिजनों ने हमलावरों पर ₹5,000 नकद लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने अमित चौधरी, प्रमेंद्र मांझी, छट्ठू मांझी सहित कई स्थानीय लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Address

Jamia Nagar
New Delhi
110025

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Millat Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Millat Times:

Share