BN24 Tv

BN24 Tv हिंदी इंग्लिश भाषा में आपके पास आएगी हर न्यूज़ यह है आपका अपना चैनल

कई गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों से मिले जितेंद्र प्रसाद गौतमपुवायां विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के...
03/09/2026

कई गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क, ग्रामीणों से मिले जितेंद्र प्रसाद गौतम

पुवायां विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों से संवाद

पुवायां विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद गौतम ने क्षेत्र के कई गांवों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से आत्मीय संवाद किया और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही समस्याओं एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य स्थानीय सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को उनके सामने रखा। जितेंद्र प्रसाद गौतम ने ग्रामीणों की बातों को सुना और जनसमस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाने तथा उनके समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की और गांवों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। कई स्थानों पर ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

जितेंद्र प्रसाद गौतम ने कहा कि जनता से सीधा संवाद क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। गांवों में पहुंचकर लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं को सुनना जनसंपर्क का प्रमुख उद्देश्य है।

डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मौजूदगी रही। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से संवाद का सिलसिला जारी रहने की बात कही गई।
BN24 Tv

जनसंपर्क अभियान के तहत डोर-टू-डोर पहुंचे जितेंद्र प्रसाद गौतम134 पुवायां विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याश...
02/09/2026

जनसंपर्क अभियान के तहत डोर-टू-डोर पहुंचे जितेंद्र प्रसाद गौतम

134 पुवायां विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद गौतम ने क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर आमजन से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और क्षेत्र के विकास, सामाजिक न्याय एवं जनहित के मुद्दों पर संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत करते हुए अपना स्नेह और समर्थन व्यक्त किया।

जितेंद्र प्रसाद गौतम ने कहा कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता है।
BN24 Tv

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधा...
28/08/2026

रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸

भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम, सम्मान और विश्वास को और मजबूत बनाने का संकल्प लें।

💐 आपका जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशियों से भरपूर हो। 💐
जितेंद्र प्रसाद गौतम
सम्भावित प्रत्याशी पुवाया
BN24 Tv news

27/08/2026

जनता का विश्वास • जनसेवा का संकल्प 🌹
🚲 समाजवादी पार्टी 🚲
जितेंद्र प्रसाद गौतम
सम्भावित प्रत्याशी — 134 पुवायां विधानसभा
जनता के सुख-दुःख में साथ,
हर वर्ग के सम्मान और अधिकार की आवाज़,
विकास, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर संघर्ष।
आपका आशीर्वाद • हमारा संकल्प
जनता सेवा, क्षेत्र का विकास।

🙏 आपका साथ और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों एवं शुभचिंतकों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

गांव के लोगों का स्नेह, अपनापन और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आप सभी के प्रेम और विश्वास के लिए हृदय से आभार।

Report~
Sachin Nigam
BN24 Tv

27/06/2026

शाहजहांपुर: जातिवाद के कहर में कैसे जी रहे हैं लोग

19/05/2026

Saharanpur: युवाओं का बड़ा फैसला इस बार आजाद समाज पार्टी को होगा एकतरफा वोट
Kamal Singh Walia बाहुबली Vinay Ratan Singh Chandra Shekhar Aazad

सहारनपुर में युवाओं का बड़ा बयान हम चंद्रशेखर आजाद और कमल वालियां के साथ हैं Chandra Shekhar Aazad Manvendra Singh BN24 ...
18/05/2026

सहारनपुर में युवाओं का बड़ा बयान हम चंद्रशेखर आजाद और कमल वालियां के साथ हैं Chandra Shekhar Aazad Manvendra Singh BN24 Tv Kamana Jagannath BHIM ARMY Vinay Ratan Singh

सहारनपुर में युवाओं का बड़ा बयान! “हम चंद्रशेखर आज़ाद और कमल वालिया के साथ हैं” | Ground Report ारनपुर की ज़मीन से बड़ी ग....

16/05/2026

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान विधानसभा में मुस्लिम वोट इस बार क्या जाएगा आजाद समाज पार्टी के साथ

14/05/2026

मुजफ्फरनगर के गांव धरौली में भीम आर्मी के प्रदेश सचिव की हत्या कर दी गई जिसमें आत्मा नेता पहुंचे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय सिंह भी पहुंचे

नोएडा में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को अचानक उग्र हो गया है और हालात तनावपूर्ण बन गए। पिछले तीन दिनों से चल रहा य...
13/04/2026

नोएडा में मजदूरों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को अचानक उग्र हो गया है और हालात तनावपूर्ण बन गए। पिछले तीन दिनों से चल रहा यह प्रदर्शन बेहतर वेतन और काम की शर्तों की मांग को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन अब यह हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी में बदल गया है।

सेक्टर 59, 60, 1, 62, 63 और 84 जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में फैक्ट्री मजदूर सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जिससे दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कुछ जगहों पर गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और मोटरसाइकिलों में आग लगा दी गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। तनाव बढ़ने के कारण कई फैक्ट्रियों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे औद्योगिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है।
आगे की रिपोर्ट के लिए बने रहे हमारे साथ

Address

Mayur Vihar
New Delhi
110091

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BN24 Tv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share