27/03/2026
अखिलेश यादव ने कहा- हमने तो अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे मंगा लिए हैं
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव ने एलपीजी गैस को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हमने तो अपने घर में मिट्टी के दो चूल्हे मंगा लिए हैं। हमने लकड़ी से कोयले से खाना बनाने का इंतजाम कर लिया है। अगर ऐसे ही दिक्कत रही तो हम सबको भी ऐसे ही खाना बनाना पड़ेगा। और मैंने पहले ही दिन से कहा था कि आप लोग भी लकड़ी कोयले का इंतजाम कर लीजिये। एक एक करके सबको परेशानी आएगी। और बदनाम करने के लिए मेरे एक आदमी को पकड़ लिया। बीजेपी ने करवाया है ये सब। यहाँ गैस की जरुरत है और ढूंढ रहे टैलेंट-टेक्नॉलोजी।