Jharkhand Samvad Media

Jharkhand Samvad Media A UNIT OF BHARAT SAMVAD MEDIA. BHARAT SAMVAD MEDIA IS A NEWS PUBLISHER, LIKE DIGITAL MEDIA, WEBSITE (NEWS PORTAL)&CABLE TV BROADCASTER.

26/08/2026

प्रेस पब्ल्लिक मीडिया एसोसिएशन को मिली नई कानूनी मजबूती, राष्ट्रीय लीगल एडवाइजर बने एडवोकेट अशोक कुमार सिंह !

26/08/2026

साकची तीन कोनिया होटल का मामला, होटल वाले अपनी गलती मानी और आगे से ऐसी लापरवाही नहीं होने की बात स्वीकारी, पूरा देखें और अपनी बात ज़रूर कमेंट करें: जमशेदपुर।

26/08/2026
01/08/2026

खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद

सरायकेला- खरसावां जिले के खरसावां थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई नकदी और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसावां थाना कांड संख्या 33/2026, दिनांक 31 जुलाई 2026, धारा 305(ए), 331(1), 331(2) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कपसाडीह (बड़ा खेड़ी) निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई की गई। शिकायत में अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोप लगाया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश दुबे के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एहसान हुसैन (21 वर्ष) एवं रहमत अली (21 वर्ष), दोनों निवासी कपसाडीह, थाना खरसावां, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 7,000 रुपये नकद, बैंक ऑफ इंडिया का चेकबुक, आधार कार्ड तथा चोरी में प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राजेश दुबे, थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, एसआई कुंवर सोरेन, एसआई हेमंत प्रसाद सिंह, हवलदार अर्जुन कुमार तथा आरक्षी समातान महतो शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Samvad Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jharkhand Samvad Media:

Shortcuts

Share