Apradh Soochak Magazine

Apradh Soochak Magazine Apradh Soochak (The Monthly News Magazine) Ministry Of Information & Broadcating (GOVT. OF INDIA )

मंत्री जी रीलबाजी तक तो ठीक, सुरक्षाकर्मियों का ख्याल रख लीजिए, नंद गोपाल नंदी का वीडियो वायरल !उत्तर प्रदेश के कैबिनेट ...
02/09/2025

मंत्री जी रीलबाजी तक तो ठीक, सुरक्षाकर्मियों का ख्याल रख लीजिए, नंद गोपाल नंदी का वीडियो वायरल !

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी साइकिल चलाते हुए एक वीडियो में दिखाई दिए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो में उनके सुरक्षाकर्मी उनके पीछे दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर यूजर्स ने मंत्री जी से सुरक्षाकर्मियों का ख्याल रखने की बात कही है।

अभय सिंह राठौड़, लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी अपने एक वीडियो को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। लोग उनके वीडियो पर तंज करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, मंत्री नंद गोपाल नंदी वीडियो में साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे-पीछे सुरक्षाकर्मी दौड़ते नजर आ रहे हैं। अब उनके इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि मंत्री जी रीलबाजी तक तो ठीक है, लेकिन सुरक्षा कर्मियों का भी ख्याल कर लीजिए।

दरअसल, रविवार सुबह प्रयागराज के ब्याज हाईस्कूल के परिसर में साइकिल रैली Bikeathon-17 रैली का अयोजन किया गया था। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी कार्यक्रम में पहुंचे थे। रैली में शामिल सैकड़ों बच्चों और युवाओं के साथ मंत्री नंद गोपाल नंदी ने भी साइकिल चलाई। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। इस साइकिल रैली के जरिए सभी ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और साइकिलिंग के लाभों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया है।

19/04/2023

बेकिंग न्यूज-मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) जनपद कौशांबी (मंझनपुर) में तैनात राजेश कुमार वरिष्ठ सहायक चिकित्सा प्रतिपूर्ति पर घूस लेते हुए वीडियो वायरल-सूत्र !!

जहां एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार अनेकों दावा करती रहती है कि भाजपा सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है वही या अधिकारी बिना घूस लिए कोई भी काम नहीं करते आम जनता परेशान !!

"मिट्टी में मिला देंगे" : बाबा जी 💪❤️‍🔥“मट्टी में मिल गए हैं। मट्टी में मिलने के बाद रगड़े जा रहे हैं।”माफिया अतीक अहमद ...
12/04/2023

"मिट्टी में मिला देंगे" : बाबा जी 💪❤️‍🔥

“मट्टी में मिल गए हैं। मट्टी में मिलने के बाद रगड़े जा रहे हैं।”

माफिया अतीक अहमद का कहना है.. "हमारा परिवार बर्बाद हो गया , हमारी माफियागिरी भी खत्म हो गयी , अब तो हमें बस रगड़ा जा रहा है।"

बुलडोजर वाले योगी बाबा के राज में ये क्या हो रहा है

28/05/2022

प्रायागराज धूमनगंज महिलाग्राम फासी इमली के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका, अखिलेश यादव द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध मे जलाया पुतला !!

मा० राष्ट्रपति रामनाथकोविंद जी ने मुंबई में 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक प्रदान किया, राष्ट्रपति का म...
08/12/2021

मा० राष्ट्रपति रामनाथकोविंद जी ने मुंबई में 22वें मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को राष्ट्रपति मानक प्रदान किया,

राष्ट्रपति का मानक राष्ट्र को प्रदान की गई सेवा की मान्यता में एक सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है,

इसी दिन वेसल स्क्वाड्रन ने युद्ध में कराची बंदरगाह पर पाकिस्तानी नौसेना के जहाज़ों को ध्वस्त किया !!

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ रासुका व गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई, जब्त होगी संपति !!उत...
29/11/2021

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ रासुका व गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई, जब्त होगी संपति !!

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 का पेपर रविवार को इंटरनेट मीडिया पर लीक होने के बाद प्रदेश सरकार और शासन तत्काल एक्शन में आ गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण में गिरफ्त में आए 26 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया है।

"करवा चौथ" पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं एम.एस.एमई, खादी व ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपनी धर्मपत्...
25/10/2021

"करवा चौथ" पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं एम.एस.एमई, खादी व ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपनी धर्मपत्नी डॉ नीता सिंह के साथ सहभागी हुए !!

उन्होंने संस्कृति,परंपरा व अखंड सौभाग्य का प्रतीक पर्व "करवा चौथ" पर सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी !!

*प्रकाशनार्थ*अधिवक्ताओं ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे का स्वागत - 10 सितंबर, प्रयागराज। हाईकोर्ट परिसर में स्थित...
09/09/2021

*प्रकाशनार्थ*
अधिवक्ताओं ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे का स्वागत -
10 सितंबर, प्रयागराज। हाईकोर्ट परिसर में स्थित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में अपनादल (एस) विधि मंच के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे का स्वागत एवं सम्मान माला पहना कर तथा मिठाई खिला कर किया गया। समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल पाठक ने तथा संचालन हाईकोर्ट बार के संयुक्त सचिव(प्रशासन) अभिषेक शुक्ला ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं आसरा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि प्रदीप तिवारी ने कहा कि राजनैतिक दलों द्वारा हमारे बीच के अधिवक्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना समाज व राजनीति में अधिवक्ता समाज के योगदान को दर्शाता है तथा ये पूरे अधिवक्ता समाज का सम्मान है।
अध्यक्षता कर रहे अनिल पाठक ने कहा कि अभिषेक चौबे को को विधि मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने से हाईकोर्टवक अधिवक्ताओं इन हर्ष की लहर है तथा समाज में अधिवक्ता की स्थिति मजबूत हुई है।
संचालन कर रहे अभिषेक शुक्ला ने अपनादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी को राष्ट्रीय जिम्मेदारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को दिए जाने हेतु धन्यवाद दिया।
अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष ने एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा कर इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री दीदी अनुप्रिया पटेल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित अधिवक्ताओं को भरोसा दिया कि राजनीति में चाहे जिस ऊंचाई पर पहुंच जाऊं पर आपके लिए एक भाई और बार के लिए एक बेटे के रूप में कार्य करूँगा।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से बार के उपाध्यक्ष अजय मिश्रा जयहिंद, दिलीप पाण्डेय, रामानुज त्रिपाठी,विनय तिवारी,अधिवक्ता परिषद के प्रदेश मंत्री शीतल जी, विधि मंच केप्रदेश महासचिव प्रीतम पटेल, चौधरी वीरेंद्र सिंह, एस. एन. पाण्डेय, शशि प्रकाश सिंह , प्रमोद सिंह, अभिमन्यु राय , वैरिष्टर यादव, संजय मिश्रा, अंजनी मिश्रा आदि सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

गरीबों के कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार अंत्योदय परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने में कृतसंकल्पित है-मंत्री सिद्धार...
05/08/2021

गरीबों के कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार अंत्योदय परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने में कृतसंकल्पित है-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने 121 परिवारों को बैग सहित राशन प्रदान किया। प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण मा0 मंत्री जी ने देखा। गरीब की जाति नहीं होती पहले लोगों ने गरीबों को जाति में बांट दिया मगर मदद करने कोई नहीं आया,मोदी और योगी जी ने महामारी के कठिन दौर में गरीबों की मदद कर जीवन को समृद्ध बनाने में सहायता किया यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क राशन वितरण दिवस को प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव के रूप में आयोजित कार्यक्रम ट्रांसपोर्ट नगर एवं सुलेमसराय में राशन की दुकान पर गरीबों को खाद्यान्न वितरण के दौरान कहीं। श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा पहले की सरकारों ने गरीबों के नाम नारा लगाया मगर गरीबों का उद्धार नहीं किया केवल कोरा नारा ही रह गया।गरीबों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों न समझा न ही संवेदनशील रहे।पहले गरीबों को जाति और धर्म के नाम पर लड़ाया, उन्हें विकास के द्वार तक नहीं जाने दिया। गरीबों के नाम लूट होती थी। अब एक भारत श्रेष्ठ भारत
श्रेष्ठ यूपी को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने गरीबों के साथ हर समय खड़े रहकर उनके जीवन को बदल कर नई दिशा दिया है।भाजपा ने जो संकल्प लिया था,भाजपा ने नारा नहीं लगाया मगर गरीबों के जनाकांक्षाओं व दर्द को समझा उन्हें मकान, शौचालय, गैस सिलेंडर,आयुष्मान भारत आदि योजनाओं से जोड़ा, निशुल्क टीकाकरण, खाद्यान्न आदि देकर एक मजबूत उत्तर प्रदेश की पहचान बनाया। हिम्मत और विश्वास के साथ योगी सरकार ने कोरोना काल में अतुलनीय कार्य कर दिखाया।आज गरीब परिवार भी सम्मान के साथ आगे बढ़ रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार अंत्योदय परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने में कृतसंकल्पित है। विधानसभा शहर पश्चिमी शहरी क्षेत्र में लगभग 64 तथा ग्रामीण क्षेत्र में 67 सरकारी राशन की दुकानों से लगभग सत्तर हजार परिवारों के लाभार्थियों को निशुल्क राशन वितरण होंगे। मंत्री के कर कमलों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर में 70 तथा सुलेमसराय में 51 परिवार को राशन प्रदान किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री जी के संबोधन का लाइव प्रसारण को देखा।उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सराहा।इस मौके पर प्रमुख सचिव व नोडल अधिकारी प्रयागराज श्री सुधीर गर्ग,जिलाधिकारी श्री संजय खत्री, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरी,एडीएम नगर श्री अशोक कन्नौजिया,एसपी सिटी श्री दिनेश सिंह,डीएसओ श्री आनंद कुमार सिंह, एआरओ श्री अरुण पाण्डेय,श्री आलोक मिश्रा,सप्लाई इंस्पेक्टर अर्पिता उपाध्याय,रमेश पासी, विधानसभा प्रभारी राजू राय,मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा तथा 121 लाभार्थी उपस्थित रहें।

भाजयुमो काशी क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य का आज प्रयागराज प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ...
06/07/2021

भाजयुमो काशी क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य का आज प्रयागराज प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन !!

स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में नामित एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, महानगर के महामंत्री रवि केसरवानी, जयवर्धन त्रिपाठी पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा, सुबोध सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, काशी क्षेत्र युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री वरुण सिंह, प्रयागराज महानगर के युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय मिश्रा सिंटू, गंगा पार जमुनापार के युवा मोर्चा अध्यक्ष, चंद्रशेखर ओझा पूर्व महानगर युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा वर्तमान मंडल उपाध्यक्ष भाजपा हिमांशु पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे !!

आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की एवं MSME मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्र...
23/06/2021

आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की एवं MSME मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश की 31542 यूनिट्स को
₹ 2505.58 करोड़ लोन के चेक का वितरण किया गया।

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apradh Soochak Magazine posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share