LAMBA SAFAR

LAMBA SAFAR National News Paper

 #टीएसफोर के प्रदेश समेत सभी जिला कार्यकारिणी हुई भंग। #संगठन को सशक्त बनाने के लिए नये सिरे से होगा गठन! #चतरा/ झारखंड:...
10/09/2026

#टीएसफोर के प्रदेश समेत सभी जिला कार्यकारिणी हुई भंग। #संगठन को सशक्त बनाने के लिए नये सिरे से होगा गठन!

#चतरा/ झारखंड: तेली साहू समाज संघर्ष समिति (टीएसफोर) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार स्नेही ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू को अवगत कराते हुए प्रदेश समेत सभी जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

#संजय स्नेही ने बताया कि समाज के कुछ अच्छे और सक्रिय साथियों के सहयोग से सिर्फ डेढ़ साल में टीएसफोर का संगठन विस्तार सराहनीय रहा। इसी क्रम में 2 बड़े सफल कार्यक्रम भी हुए। 28 दिसम्बर 2025 को लातेहार और 30 अगस्त 2026 को चतरा जिला के तेली साहू मिलन समारोह में विधायक रणविजय साहू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील साहू की गरीमामय उपस्थिति रही।

#उन्होंने यह भी कहा कि एक मात्र सामाजिक संगठन टीएसफोर है जो सामाजिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता लाने हेतु लगातार प्रयासरत है। इसीलिए इस संगठन को और भी अधिक धारदार बनाने के लिए निष्ठापूर्वक सक्रिय भूमिका निभाने वाले साथियों को उचित दायित्व देना है।

#वर्तमान की प्रदेश और जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है ताकि नये सिरे से संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूनरगठन कार्य किया जा सके !

#योधन नायक, कार्यवाहक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, टीएसफोर, झारखंड ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया जानकारी।

 #धार्मिक आस्था का छठ घाट सहित अंत्येष्टि के श्मशान घाट के रास्ते की ओर फेंका जा रहा गोबर! #आस्था के स्थलों पर गन्दगी का...
10/09/2026

#धार्मिक आस्था का छठ घाट सहित अंत्येष्टि के श्मशान घाट के रास्ते की ओर फेंका जा रहा गोबर! #आस्था के स्थलों पर गन्दगी का अंबार!

#बोकारो / झारखंड: (समरनाथ चौबे): बोकारो थर्मल क्षेत्र के गोविंदपुर 'F पंचायत अन्तर्गत छठ घाट और श्मशान घाट की ओर अवैध रूप से चला रहे खटाल संचालकों द्वारा गोबर फेंके जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है!

#स्थानीय लोगों का आरोप है कि खटाल से निकलने वाला गोबर और अन्य गंदगी को निर्धारित स्थान पर ना डालकर, घाट की ओर फेका जा रहा है! नदी किनारे खुले में फेका जा रहा गोबर अब बारिश के पानी के साथ बह कर सीधे नदी में पहुंच रहा है!

#बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो गई है! जगह -जगह जमा गोबर बारिश के पानी में घुलकर सीधे नदी में पहुंच रहा है।

#आखिर इस सामाजिक स्थलों में गोबर को नदी और शमशान घाट के आसपास फेंकने की अनुमति कैसे दी जा रही है? क्या जिम्मेदार विभाग को इसकी जानकारी नहीं है?

#स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन सहित डीवीसी के अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधियों से मांग करती है कि खुले में गोबर फेंकने वालों पर रोक लगाई जाए। इसके लिए उचित व्यवस्था भी की जाय!

#शमशान घाट आस्था और अंतिम संस्कार का स्थल है। जबकि नदी पूरे क्षेत्र की जीवन रेखा है। फिर दोनों को कचरा और गोबर का डंपिंग स्थल क्यों बनाया जा रहा है? इस पर संबंधित विभाग को संज्ञान में लेकर इस गंभीर समस्या का समाधान करना चाहिए।
Deputy Commissioner Bokaro

 #छमछम देवी के आवास पर 24 घंटे के हरिकीर्तन में शामिल होने का मिला सौभाग्य! #धनबाद: किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम द...
10/09/2026

#छमछम देवी के आवास पर 24 घंटे के हरिकीर्तन में शामिल होने का मिला सौभाग्य!

#धनबाद: किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी के आवास पर आयोजित 24 घंटे के हरिकीर्तन में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

#इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ हरिकीर्तन में हिस्सा लिया और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

#इस अवसर पर दिल्ली से आए 36 बिरादरी के नाम से मशहूर सोहराब अंसारी से मुलाकात हुई। वहीं किन्नर समाज की प्रदेश अध्यक्ष छमछम देवी से भी औपचारिक मुलाकात कर धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर बातचीत हुई।

#मौके पर सुनील पांडेय एवं मुमताज खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।!

 #टुण्डी पुलिस द्वारा डुगडुगी बजाकर और ध्वनि विस्तारक यंत्र से घोषणा कर फरार अभियुक्त के आवास में चिपकाया नोटिस। #टुण्डी...
09/09/2026

#टुण्डी पुलिस द्वारा डुगडुगी बजाकर और ध्वनि विस्तारक यंत्र से घोषणा कर फरार अभियुक्त के आवास में चिपकाया नोटिस।

#टुण्डी/ धनबाद: (नवीन चन्द्र सिंह): आज दिनांक 09 सितम्बर 2026 दिन बुधवार को न्यायालय ऋषि कुमार धनबाद के आदेश की प्रति टुण्डी थाना पहुंचते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उमाशंकर त्वरित कार्रवाई करते हुए दल बल के साथ पहुंचे।

#जहां क्षेत्रीय ग्रामीण, समाजसेवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में फरार अभियुक्त इलियास अंसारी पिता अलाउद्दीन अंसारी गांव कर्माटांड़, पंचायत -राजाभीठा, प्रखण्ड एवं थाना
टुण्डी जिला - धनबाद के विरुद्ध माननीय न्यायालय धनबाद के द्वारा निर्गत विज्ञापन का प्रचार-प्रसार पूरे गांव में डुगडुगी बजाकर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र ( मिकिंग) के माध्यम से गांव में ग्रामीणों के बीच सार्वजनिक रूप से घोषणा किया गया। टुण्डी थाना कांड संख्या 44/26 में पिछले कुछ माह से ‌अभियुक्त‌‌ इलियास अंसारी फरार चल रहा है।

#जिससे न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है कि आगामी 15/10/2026 समय सुबह 11:00 बजे से पूर्व न्यायालय ऋषि कुमार की न्यायालय में सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया है।

#मौके पर मुख्य रूप से अवर निरीक्षक सुधीर सिंह एवं समाजसेवी सह राजाभीठा पंसस राजेश सिंह के अलावा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

 #झरिया ताज होटल के समीप हॉल में संविधान बचाओ संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक का हुआ आयोजन! #झरिया/ धनबाद: आज दिनांक 9 सितंब...
09/09/2026

#झरिया ताज होटल के समीप हॉल में संविधान बचाओ संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक का हुआ आयोजन!

#झरिया/ धनबाद: आज दिनांक 9 सितंबर 2026 को झरिया ताज होटल के समीप हाल में संविधान बचाओ संघर्ष समिति की बैठक मुन्नीलाल रविदास की अध्यक्षता में संपन्न किया गया

#बैठक में दलित आदिवासी ओबीसी माइनॉरिटी के सामाजिक संगठनों के लोगों की उपस्थिति में चर्चा की गई की 19 सितंबर 2026 को प्रस्तावित रैली में अपने-अपने क्षेत्रों से लोगों को अधिक से अधिक की संख्या में शामिल करने के ऊपर विशेष बल दिया गया।

#यूजीसी और आरक्षण की रक्षा करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। इसे संवैधानिक अधिकार से वंचित करने की साजिश की जा रही है। हमें इसे बारीकी से समझना होगा। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए भेदभाव से निपटने हेतु एक "" इक्विटी कमेटी""(समानता समिति) बनाना अनिवार्य हैं।

#हालांकि ऐसी समिति का गठन करना एक सकारात्मक कदम है लेकिन इसके कार्य पर बारीकी से नजर रखी जानी चाहिए। ये रेगुलेशंस संविधान के अनुच्छेद 14 से निकले हैं।

#सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के जवाब में है जैसे की 2012 के रेगुलेशंस थे इसीलिए उन्हें आरक्षश: और उनकी मूल भावना के अनुरूप लागू किया जाना चाहिए। छात्र युवाओं को मनुवादी संस्कार की पड़तालना झेलना पड़ता हैं। इस पर एक विशेष कानून जो बनाया जा रहा है उसे मजबूती से कानून बनाना चाहिए ।

#साजिश हो रही है की यूनिवर्सिटी में मनुवादी संस्कृति का दबदबा बना रहे यह एक तरह से बेईमानी और बेइंसाफी है।

#आरएसएस और उससे जुड़े संगठन इस नियमों की अधिसूचना का फायदा उठाकर शिक्षण संस्थानों में जातिवाद का बंटवारा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं केंद्र सरकार को ऐसी कोशिशें को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

#बैठक में विनोद पासवान, शिव बालक पासवान, शिवदत्त प्रसाद, कार्तिक हडी़,भोला हडी़, मोतीलाल हेमराम, अनूप साव, पिंटू बरनवाल, निरंजन वर्मा, भगवान दास, गोपाल यादव, पारस यादव
विनोद पासवान,आरसी पासवान, तथा अन्य साथी शामिल थे।

 #धनबाद: लोयाबाद क्षेत्र कनकनी मैग्जीन ग्राउंड में न्यू रोज एसोसिएशन क्लब के तत्वावधान में स्व० बिरजू, राजेश व गफ्फार मे...
09/09/2026

#धनबाद: लोयाबाद क्षेत्र कनकनी मैग्जीन ग्राउंड में न्यू रोज एसोसिएशन क्लब के तत्वावधान में स्व० बिरजू, राजेश व गफ्फार मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ फाइनल मुकाबला।

#न्यू रोज एसोसिएशन क्लब और लेट सागर एलेवेन के बीच हुआ। न्यूज़ रोज एसोसिएशन क्लब के खिलाड़ी कारा ने पहले हाफ में एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

#मध्यांतर के बाद लेट सागर एलेवेन के खिलाड़ी मिक्का एक गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला कर खड़ा दिया। अंत में टाइ ब्रेकर में हार जीत का फैसला हुआ।

#लेट सागर एलेवेन ने 6-- 5 से न्यू रोज एसोसिएशन क्लब को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।

#विजेता टीम के कप्तान को झामुमो के जिला महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान ने 2 लाख 51 हजार व ट्राफी तथा उपविजेता टीम के कप्तान को लोयाबाद थाना प्रभारी पिकु प्रसाद ने एक लाख 25 हजार रुपए व ट्राफी प्रदान किया। #मैदान दर्शकों से भरा था।

#दर्शकों ने मैच का खुब आनंद उठाया।हरेंद्र चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि फुटबॉल सिर्फ एक खेल नही है! बल्कि इससे जीवन में बहुत कुछ सिखने को भी मिलता है।

#थाना प्रभारी ने कहा कि यह खेल हमें अनुशासन के साथ साथ नेतृत्व क्षमता को भी उजागर करता है।

*मौके पर बतौर अतिथि मुस्लिम कमिटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, सोहराब अंसारी, राणा प्रताप चौहान, सुनील पांडेय, सिपाही चौहान, पृथ्वी चौहान, जसीम अंसारी, टुल्लू साव, संजय साव मौजूद थे।

#टुर्नामेंट को सफल बनाने में सरोज चौहान ,सोनू चौहान, सूरज मंडल ,अभय चौहान, रॉकी चौरसिया, सत्यम चौहान, नंदन चौहान, बल्लू टाइगर, दीपक चौहान, उपेंद्र यादव, अमन चौहान सराहनीय योगदान रहा।
#धनबाद
#लोयाबाद
#बैठक

chauhan

 #धनबाद  #राष्ट्रीय_जनता_कामगार_संघ (RJKS) की महामंत्री आशनी सिंह के अथक प्रयासों से मुनिडीह से दूसरी जगह ट्रांसफर हुए 4...
09/09/2026

#धनबाद #राष्ट्रीय_जनता_कामगार_संघ (RJKS) की महामंत्री आशनी सिंह के अथक प्रयासों से मुनिडीह से दूसरी जगह ट्रांसफर हुए 48 जूनियर ओवरमैनों की समस्या का हुआ सफल समाधान!

#जिससे प्रभावित होकर सभी 48 जूनियर ओवरमैनों ने एक साथ राष्ट्रीय जनता कामगार संघ का दामन थामा। सभी ने संयुक्त रूप से इस अवसर पर संघ के प्रधान कार्यालय में महामंत्री आशनी सिंह एवं संघ पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

#बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री ने कहा कि आप सभी का संगठन में शामिल होने का स्वागत हैं। #कर्मचारीयों #मजदूरों #शोषितों और जनहित के लिए हम सभी मिलकर संघ का कार्य करेंगे।

#कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह एवं बी. के. झा, हरे राम सिंह, केंद्रीय सचिव संजीव कुमार तिवारी, अरुण प्रकाश पांडे, मीडिया प्रभारी बिमलेश सिंह सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सैंकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

 #टुण्डी मुख्य मार्ग में सप्लाई का जल मुख्य सड़क पर बह रहा।  #हादसे का खतरा।  ीटर दूर थाना फिर भी नहीं हुई कार्रवाई! #टु...
09/09/2026

#टुण्डी मुख्य मार्ग में सप्लाई का जल मुख्य सड़क पर बह रहा। #हादसे का खतरा। ीटर दूर थाना फिर भी नहीं हुई कार्रवाई!

#टुंडी/ धनबाद: (नवीन चन्द्र सिंह): आज दिनांक 09 सितम्बर 2026 दिन बुधवार को गोविन्दपुर भाया टुंडी गिरिडीह टुंडी मुख्य मार्ग की एक ओर दत्ता जेनरल स्टोर एवं दुसरी ओर जमीर अंसारी गैरेज एवं साबिर वेल्डिंग दुकान के समीप मुख्य सड़क पर सप्लाई का पानी लगातार बहने से सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन गई है।

#सड़क पर फैले पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के कारण सड़क फिसलन जैसी होती जा रही है। अधिकांश बड़े वाहनों की पहिया से जल छपाक से बिखेरने से भी लोगों को परेशानी होती हैं और छोटे वाहन गड्ढे के कारण कई बार गिर चूकें हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

#स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर टुंडी थाना है, पेट्रोलिंग वाहन अचानक निकलने से पुलिस वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इसके बावजूद सरकार का ध्यान समस्या की ओर अब तक जिम्मेदारों का ध्यान नहीं गया है। सड़क पर जल बहने से सड़क की स्थिति भी दिन-प्रतिदिन दयनीय होते जा रहें हैं ‌।

#स्थानीय लोगों ने संबन्धित विभाग से पाइप लीकेज को तत्काल दुरुस्त कराने और सड़क पर बह रहे जल की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। धनबाद जिले में पाइपलाइन लीकेज से सड़क पर पानी और उससे बने खतरे की समस्या पहले भी सामने आती रही है।

09/09/2026

#लोयाबाद कनकनी मैगजीन ग्रांउड में फुटबॉल मैच फाइनल का आयोजन।(सुभाष यादव): Live

 #धनबाद: भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य तारा देवी ने ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गोविंदपुर स्थित भुईफोड़ शिव मंदिर...
09/09/2026

#धनबाद: भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य तारा देवी ने ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गोविंदपुर स्थित भुईफोड़ शिव मंदिर में सपरिवार बाबा भोलेनाथ का विधिवत किया पूजा-अर्चना।

#उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का भगवान भोलेनाथ से किया कामना।

#तारा देवी ने कहा देवाधिदेव महादेव की कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बनी रहे। प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो, यही बाबा भोलेनाथ के श्रीचरणों में प्रार्थना करती हूं।

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LAMBA SAFAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to LAMBA SAFAR:

Shortcuts

Share