21/03/2026
Iran में एथलीटों पर बढ़ती दमनकारी कार्रवाई ने पूरे खेल जगत को झकझोर दिया है। हाल ही में 19 वर्षीय पहलवान Saleh Mohammadi को फांसी दिए जाने के बाद, जेलों में बंद अन्य खिलाड़ियों की सुरक्षा और भविष्य को लेकर वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंता बढ़ गई है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता Saleh Mohammadi को गुरुवार को दो पुलिस अधिकारियों की हत्या के आरोप में मृत्युदंड दिया गया। हालांकि, उन्होंने अदालत में इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया और दावा किया कि उनका कबूलनामा यातना के जरिए लिया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों को भी नजरअंदाज किया गया। यह मामला Navid Afkari की याद दिलाता है, जिन्हें 2018 के विरोध प्रदर्शनों के बाद फांसी दी गई थी और जो ईरान में एथलीटों पर दमन का एक प्रतीक बन गए।