Manan Books

Manan Books Manan Books is a low-cost publishing company, focusing on the needs of underserved groups of children, teachers and other education professionals.

16/03/2024

आज अपराह्न 3 बजे से
============
शैक्षिक संवाद और परिचर्चा : वर्तमान प्रारंभिक शिक्षा में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका (परिप्रेक्ष्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020)
================================
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारत सरकार द्वारा शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए लाया गया एक महत्वपूर्ण नीतिगत दस्तावेज है। यह नीति प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने और इसे अधिक समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने पर विशेष ध्यान देती है। यह नीति शिक्षा के जरिए बच्चों के चतुर्दिक विकास को पूरा करते हुए उन्हें वैश्विक नागरिक बनाने की अनुशंसा करती है। इस शिक्षा नीति में शिक्षकों और अभिभावकों की भूमिका को इस रूप में देखा गया है।

शिक्षकों की भूमिका
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में उपयुक्त शिक्षण प्रक्रियाओं के जरिए बच्चों के समग्र विकास हेतु शिक्षकों से अपेक्षा की जाती है:
- शुरुआती वर्षों में मातृभाषा और स्थानीय भाषाओं में शिक्षण करें।
- 2025 तक सभी बच्चों के लिए सीखने के मूलभूत लक्ष्य (बुनियादी साक्षरता और संख्या-ज्ञान) हासिल करना।
- कक्षाओं में बच्चों के सीखने के लिए सामाजिक-भावनात्मक माहौल सुनिश्चित करना।
- उच्च मानसिक दक्षताओं जैसे कि समालोचनात्मक चिंतन और विषयों के शिक्षण में सह- संबंध (एकीकरण) बनना।
- सीखने की प्रगति की निगरानी करते हुए सीखना सुनिश्चित करने के लिए मूल्यांकन और डेटा का उपयोग करना।
- अपने स्वयं के व्यावसायिक विकास और बच्चों की शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग करना।
- माता-पिता को शामिल करने के लिए समग्र रिपोर्ट कार्ड का उपयोग करना।
अभिभावकों की भूमिका
- शिक्षा का महत्व समझते हुए अपने बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करना।
- घर पर शिक्षा के लिए सकारात्मक माहौल बनाना।
- समय-समय पर स्कूल आकर शिक्षकों के साथ सहयोग करते हुए बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी करना।
चर्चा के लिए बिंदु
1) शिक्षक और अभिभावक प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए कैसे एक दूसरे का सहयोग कर सकते हैं?
2) शिक्षकों और अभिभावक एक दूसरे के संबलन में कैसे सहयोग कर सकते हैं?
3) शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय कैसे स्थापित किया जा सकता है?

आपके सुझावों, सवालों का स्वागत है!

चहक की चहक !आप भी चहक पत्रिका और अन्य किताबें https://mananbooks.in/shop/ पर पा सकते हैं ।📖🐘📖
01/12/2019

चहक की चहक !

आप भी चहक पत्रिका और अन्य किताबें https://mananbooks.in/shop/ पर पा सकते हैं ।

📖🐘📖

मानसिक जुड़ाव, एकाग्रता और देर तक अभ्यास सीखने के लिए सबसे जरूरी हैं। बच्चों के हाथ में ऐसी सामग्री हो जो उन्हें मानसिक र...
30/11/2019

मानसिक जुड़ाव, एकाग्रता और देर तक अभ्यास सीखने के लिए सबसे जरूरी हैं। बच्चों के हाथ में ऐसी सामग्री हो जो उन्हें मानसिक रूप से जोड़ पाए तो वे स्वतः ही देर तक सीखते रहते हैं। Ignus Pahal की सहयोगी संस्था मनन बुक्स द्वारा प्रकाशित पत्रिका चहक के साथ ऐसे ही जुड़कर सीखते हैं, सीख रहे हैं बच्चे। उत्तर प्रदेश के जी. बी. नगर और वाराणसी के 10 से अधिक स्कूलों में मनन बुक्स द्वारा बच्चों को पिछले 4 माह से चहक पत्रिका निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही साथ नियमित अन्तराल पर इग्नस पहल टीम के सदस्य स्कूलों का विजिट कर बच्चों और शिक्षकों के साथ पत्रिका में दी गई विविध प्रकार की सामग्री के बारे में चर्चा और कार्य करते हैं। बच्चों की तल्लीनता देखें नीचे दिए गए फोटुओं में!

22/10/2019

Share this on WhatsAppराघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी ‘राघव’– 1996 से 2000 तक का दौर उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा के स्वर्णिम समय जैसा था । ...

22/09/2019

We begin day 4 (22nd September) with a panel discussion on the viability of publishing translations. With more publishers launching imprints for literary translations from and into Indian languages, this discussion will focus on the economics and feasibility of publishing translations. The panel will also cast an eye over the academic texts coming into Indian languages.

The panel will be moderated by Manisha Chaudhry, who currently heads Manan Books (an imprint of Ignus Pahal), a not-for-profit with a strong activist profile publishing multilingually for children, teachers and young people. Other panelists include Arshia Sattar, who has conceived and runs the Yali program for translation which mentors younger translators and nurtures translations across Indian languages, Karthika Vk, Publisher, Westland, Kabani C, a translator, writer, editor and curator of translation discourses, and Sugata Ghosh, who until recently was Director, Global Academic Publishing at Oxford University Press India.

For more information, and for details on how to register for the Publishing Next conference, visit www.publishingnext.in

चहक का नया अंक आ चुका है! आपने देखा क्या?ऑर्डर करें और जानें आसमान में कितने 🌟तारे!🌟 😄Order online -- https://mananbooks...
05/09/2019

चहक का नया अंक आ चुका है! आपने देखा क्या?

ऑर्डर करें और जानें आसमान में कितने 🌟तारे!🌟 😄

Order online -- https://mananbooks.in/product/chahak-4/

15/08/2019

अगर आप कक्षा १-२ में पढ़ रहे बच्चों को बाल साहित्य की पांच ही किताबें दे सकते, तो कौन सी देते? और क्यों?

सीखने को मजेदार बनाती हैं मितवा और चहक !  विविधता भरी ऐसी मुद्रित सामग्री जिसमें बच्चों को उनके आसपास की दुनिया झलकती हो...
22/06/2019

सीखने को मजेदार बनाती हैं मितवा और चहक !

विविधता भरी ऐसी मुद्रित सामग्री जिसमें बच्चों को उनके आसपास की दुनिया झलकती हो, बच्चे सहज ही उसकी ओर आकर्षित होते हैं। उनको बार-बार उलटते-पलटते रहते हैं। विविध प्रकार की किताबों से उनका यह सम्पर्क उनमें पढ़ने के प्रति लगाव पैदा करता है जो आगे चलकर आदत का रूप लेता है। हम सभी यह जानते हैं कि जो जितना अधिक किताबों के संपर्क में होगा उसके सीखने की गुंजाईश बढ़ती जाती है।

इग्नस पहल की सहयोगी संस्था मनन बुक्स (www.mananbooks.in) द्वारा प्रकाशित होने वाली लर्निंग मैगजीन श्रृंखला की दो पत्रिकाएं मितवा और चहक इन्हीं उद्देश्य को ध्यान में रखकर प्रकाशित की जा रही हैं। मितवा पांचवी से आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए जबकि चहक प्रारम्भिक कक्षाओं में पढ़ने या पढ़ना सीखने की शुरुआत करने वाले बच्चों के लिए है। दोनों ही पत्रिकाओं में बच्चों के सीखने के तरीकों का खास ध्यान रखते हुए सामग्री का संकलन और प्रस्तुतीकरण किया जाता है। ये पत्रिकाएं बच्चों को स्कूल में पढ़ाए जाने वाले विषयों की समझ को और गहरा करने के साथ-साथ उनके व्यावहारिक जीवन जोड़ती हैं। व्यवहारिक जीवन से यह जुड़ाव उनमें शिक्षा के प्रति लगाव पैदा करता है जिससे उनके सीखने की गति और स्तर दोनों में लक्षित बढोत्तरी होती रहती है।

इसके अलावा ये पत्रिकाएं किसी भी विषय या कौशल को सीखने के लिए ऐसा मजबूत और बुनियादी आधार पैदा करती हैं जो बच्चों उनके जीवन लक्ष्यों की ओर ले जाने में बेहद मददगार है। पत्रिकाओं में संकलित सामग्री एक ओर जहां उनमें पढ़ने के प्रति लगाव बढ़ाती है, दूसरी ओेर विविधतापूर्ण और रोचक तरीके से प्रस्तुत किए गए अभ्यास उनमें समूहीकरण-वर्गीकरण, तार्किकता, क्रमिकता-प्राथमिकता, अन्तरसम्बन्ध, उपयोगिता-उपयुक्तता, मत-विचार-तथ्य, कल्पना-यथार्थ, सामूहिकता और सहभागिता जैसे मानसिक एवं मानवीय गुणों के विकास की ओर उन्मुखित करती हैं। ये कौशल उनको स्वायत्तता की ओर ले जाते हैं जो कि 21 वीं सदी में किसी भी व्यक्तिगत कीं आत्मनिर्भरता के लिए सबसे जरूरी हैं।

Fun, new books are on their way!Keep an eye out for this space if you're looking to learn about renewable energy from a ...
10/05/2019

Fun, new books are on their way!

Keep an eye out for this space if you're looking to learn about renewable energy from a series of wonderfully entertaining stories.

28/03/2019

पेज को पसंद करने के लिए शुक्रिया साथियों. जल्दी ही हम आपको अपने कुछ और प्रकाशनों से रूबरू करायेंगे! स्नेह और सम्बन्ध कायम रहे!!

Address

128 B, 1st Floor, Shahpur Jat
New Delhi
110049

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manan Books posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Manan Books:

Share

Category