Matri Swar News

Matri Swar News Matri Swar is a monthly magazine started by senior journalist Dinesh Sharma in the year 1975. Since t

हनुमान जयंती की भव्य तैयारियां: 'जय हनुमान' भजन लांच करेंगे ओलंपिक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया नई दिल्ली दिनेश शर्मा राम ...
16/04/2022

हनुमान जयंती की भव्य तैयारियां: 'जय हनुमान' भजन लांच करेंगे ओलंपिक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया

नई दिल्ली दिनेश शर्मा

राम भक्त हनुमान जयंती पर राजधानी में भव्य आयोजनों की तैयारी चल रही है। कोरोना काल में प्रतिबंधों के चलते जो उदासी आई थी उसमें सुधार के चलते कई स्थानों पर दो दिवसीय कार्यक्रम चल रहे हैं।

हालांकि मूल रूप से 16 अप्रैल शनिवार को विराट हनुमान चालीसा के पाठ होंगे। शोभायात्रा के आयोजनों के अलावा हनुमान आरती व मंदिरों के सर्व कल्याण अनुष्ठानों की भी धूम रहेगी। मुगलकालीन भगवान नरसिंह हनुमान महंत श्रवण कुमार मंदिर के महंत गौरव शर्मा ने बताया कि हनुमान जी की जयंती पर एक भजन लांच किया जाएगा।

'जय हनुमान' के भजन में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया के साथ गायक हंसराज रघुवंशी हनुमान जी का पाठ करेंगे। विशेष आरती के साथ भंडारा लगेगा। महामाई सेवा न्यास के प्रमुख रमेश बजाज के अनुसार मंदिरों में हनुमान चालीसा का जाप करके विश्व शांति तथा रूस-यूक्रेन में चल रही जंग की समाप्ति की कामना की जाएगी।

सनातन धर्म मंच के नवीन कुमार सिसोदिया ने बताया कि यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर मरघट वाले बाबा के पंडित वैभव शर्मा के सानिध्य में 2 दिन तक उत्सव में हजारों भक्त शामिल होंगे। मंदिर की प्रबंधक सावित्री देवी के अनुसार अनेक राजनेता दर्शनार्थ आएंगे। झंडेवालान स्थित सिद्ध हनुमान 108 फीट के प्रधान महंत ओम प्रकाश गिरी के अनुसार क्रेन की मदद से 108 फुट की ऊंचाई पर आरती का आयोजन 16 अप्रैल को होगा।

गौरी शंकर मंदिर के प्रबंधक सुभाष गोयल व आत्मप्रकाश कौशिक के अनुसार भव्य आयोजन की तैयारियां पूर्ण है। उधर कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर सहित समूचे मंदिरों में छप्पन भोग व भव्य श्रृंगार से पवनसुत की सजावट चल रही है।

06/03/2022

* छुटवयीए बुकि का लगा है पैसा? परमानंद कॉलोनी में शराब के ठेके के खिलाफ प्रदर्शन जारी। ठेके के मालिक ने बुलाए बाउंसर। पैसों के लिए आपस में ही लड़ पड़े।*

नई दिल्ली, मायरा शर्मा:

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भाई परमानंद कॉलोनी में खुले शराब के ठेके के खिलाफ आज भी लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। पिछले एक हफ्ते से चल रहे इस प्रदर्शन में लोगों ने पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरफ से आए नेताओं ने यह वादा किया था कि यहां शराब का ठेका नहीं खुलेगा तो आज सुबह शराब का ठेका कैसे खुल गया?

आज रविवार की सुबह 15-20 बाउंसरों की मदद से शराब के ठेके का शटर खुलवाया गया। किंतु पैसे के लेनदेन के चक्कर में वह बाउंसर आपस में ही लड़ पड़े। बता दें कि अभी तक उस शराब के ठेके के मालिक का पता नहीं चल पाया है।

जैसे ही शराब के ठेके के खुलने की बात आग की तरह इलाके में फैली तभी आरडब्लूए सक्रिय हो गई और दुकान के बाहर धावा बोल दिया। भीड़ इकट्ठी होते देख सभी बाउंसर गायब हो गए। थोड़ी ही देर में पीसीआर भी वहां पहुंच गई। उन्होंने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की किंतु गुस्साए लोगों ने वही तंबू गाड़ के प्रदर्शन चालू कर दिया।

सुनने में आया है कि शराब के ठेके का मालिक कुछ देर के लिए दुकान के बाहर दूर से ही हालात का जायजा लेता रहा। साथ ही मोबाइल से कुछ वीडियो बनाई और दबे पाव निकल गया।

साथ ही लोगों का कहना है कि इलाके के किसी छुटवयीए बुकि का पैसा भी इस शराब के ठेके में लगा है।

देखने वाली बात होगी कि क्या इस शराब के ठेके को बंद कराया जा पाएगा या नहीं? अगर शराब का ठेका खूलने में कामयाब होता है तो आने वाले एमसीडी के इलेक्शन में राजनीतिक दलों और टिकट के लिए मारामारी कर रहे नेताओं को भारी नुकसान देखने को मिल सकता है।

लोगों का कहना है कि अभी तक इलाके के विधायक दिलीप पांडे ने एक बार भी लोगों से उनका हाल जानना जरूरी नहीं समझा है। बड़े नेताओं की आंखों पर पड़ी पट्टी कहीं छोटे नेताओं के गले की फांस ना बन जाए। लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है।

21/01/2022

Ab Dangal Hogo! Mumbai Indians

*राम भक्त अशोक अग्रवाल एवं सुखवीर शरण अग्रवाल का देहावसान एक बड़ी क्षति।*नई दिल्ली, दिनेश शर्मा:प्रभु राम हनुमान के अनन्...
19/01/2022

*राम भक्त अशोक अग्रवाल एवं सुखवीर शरण अग्रवाल का देहावसान एक बड़ी क्षति।*

नई दिल्ली, दिनेश शर्मा:

प्रभु राम हनुमान के अनन्य भक्त श्री सुखवीर शरण अग्रवाल और अशोक अग्रवाल के निधन की खबर से समूची दिल्ली में शोक की लहर दौड़ गई। खेद का विषय है कि अशोक अग्रवाल का गत 17 जनवरी को देहावसान उसी दिन हुआ जब अशोक के पिता श्री सुखबीर शरण अग्रवाल की उठावनी थी।

दिल्ली की रामलीला में क्रांति लाने वाले राम भक्त अशोक अग्रवाल लवकुश लालकिला रामलीला के प्रधान होने के अलावा अनेक धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए दानवीर वृत्ति की शख्सियत थे। आश्चर्य इस बात का भी है कि जब अशोक अग्रवाल के पिता श्री सुखबीर शरण अग्रवाल की उठावनी चल रही थी उसी दिन अशोक अग्रवाल का भी स्वर्गारोहण हुआ।

लवकुश रामलीला में मुंबई के फिल्म स्टारों की भीड़ इकट्ठा करने तथा राजनेताओं को भी रामलीला के मंच पर किरदार बनाने के काम में दक्ष अशोक अग्रवाल ने रामलीला के मंचन पर एक पुस्तक भी लिखी थी। जिसको पढ़ने पर आभास होता है कि राम की लीला अद्भुत ही नहीं अपितु इसके साथ अनेक रहस्य भी जुड़े हुए हैं। इनका पूरा परिवार राम प्रचार की सेवा में जुड़ा रहता था।

इतना ही नहीं अयोध्या आंदोलन के दौरान रामलीला मंचो पर राम शिला पूजन का कार्य जब दिल्ली रामलीला महासंघ के प्रधान सुखबीर शरण अग्रवाल के सानिध्य में हुआ तब अशोक अग्रवाल ने भी यजमान बनकर शिला पूजन किया था। दिल्ली के बिल्डर व्यवसाई होने के साथ वह सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेते रहे। उनके सुपुत्र अंकुश अग्रवाल तथा अभिषेक अग्रवाल व पत्नी शालिनी अग्रवाल सहित समूचे परिवार के लोग लीला मंचन कराने में रुचि लेते थे।

पिछले साल कोरोना काल के दौरान भी लव कुश रामलीला का मंचन करा के अशोक अग्रवाल ने एक नया इतिहास रचा था। रामलीला के सचिव अर्जुन कुमार, रमेश बजाज ,हरीश असडी़, भाई मेहरबान, सुभाष गोयल, सुमन गुप्ता, जत्थेदार अवतार सिंह, महेंद्र नागपाल सहित अनेक नेताओं ने इनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पिता पुत्र दोनों ही दानी वृत्ति और राम भक्त थे।

रामलीला के मंचन के लिए 11 महीने पहले ही रिहर्सल की शुरुआत कर देते थे। उनके निधन पर अनेक राजनेताओं ने भी चिंता जताई है।

24/10/2021

Residents of Bhai Parmanand Colony protesting against an alleged illegal coaching institute in their area! People said the owner of threatened them and ignored their pleas! Arvind Kejriwal Manoj Tiwari 'Mridul' Aam Aadmi Party Bharatiya Janata Party (BJP) DCP North-West Delhi

29/08/2021

National Sports Day, Kho Kho Federation of India (KKFI) president Sudhanshu Mittal on Sunday inaugurated an official Kho Kh...

17/08/2021

Olympic Association vice-president Sudhanshu Mittal on Monday showered praise on Indian athletes, who won medals in T...

05/08/2021

Kindly Prime Minister Narendra Modi on Thursday spoke to the men's hockey captain Manpreet Singh, head coach Graham Reid and assist...

02/08/2021

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Matri Swar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Matri Swar News:

Share