Jharkhand Samvad

Jharkhand Samvad A UNIT OF BHARAT SAMVAD MEDIA. BHARAT SAMVAD MEDIA IS A NEWS PUBLISHER, LIKE DIGITAL MEDIA, WEBSITE (NEWS PORTAL)&CABLE TV BROADCASTER.

26/08/2026
26/08/2026
26/08/2026

27 को पीपुल्स एकेडमी में सभी प्रधानाचार्यों की आवश्यक बैठक

झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त खामियों को चिन्हित कर उसका समाधान खोजने के लिए हो रहा है 6 सितंबर का सेमिनार

स्कूलों की स्थिति का सर्वेक्षण होगा, फार्म भेजे गए

जमशेदपुर। झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त खामियों को चिन्हित कर उसका समाधान खोजने के उद्देश्य से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर आगामी 6 सितंबर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ शीर्षक से आयोजित इस सेमिनार को सफल बनाने के लिए आगामी 27 अगस्त को न्यू बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी में शहर के प्रधानाचार्यों की बैठक आहूत की गई है।
विधायक सरयू राय ने अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि 27 अगस्त की बैठक में सभी प्रधानाचार्यों से कहा जाएगा कि वे अपने विद्यालय से एक योग्य शिक्षक का चुनाव कर उनका नाम दें। उन्हें 6 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें विद्यालय सर्वेक्षण फार्म भी भेजा गया है। वह इन्हें भर कर 27 की बैठक में लाएंगे ताकि यह पता चल सके कि किस विद्यालय में भवन, बच्चों, शिक्षकों और शिक्षा की स्थिति क्या है। जहां-जहां कमियां दिखेंगी, उन पर चर्चा की जाएगी।
सरयू राय ने बताया कि जमशेदपुर के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों की इन्फ्रास्ट्रक्चर, पढ़ाई-लिखाई, शिक्षकों की उपलब्धता, विद्यार्थियों की संख्या एवं अन्य जरूरी मुद्दों से जुड़े सवाल सर्वे के लिए तैयार प्रश्नावली में शामिल किये गए हैं। उन प्रश्नों के जवाब के आधार पर स्कूलों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानाचार्यों से 27 अगस्त की बैठक में बातचीत करके भी वस्तुस्थिति को जानने का प्रयास किया जाएगा और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। श्री राय ने 27 अगस्त की बैठक को अहम बताते हुए सभी प्रधानाचार्यों से इसमें अपराह्न 3 बजे तक अवश्य ही भाग लेने की अपील की है।
गौरतलब है कि 6 सितंबर की सुबह 9.30 बजे से माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सेमिनार हेतु पंजीकरण शुरु हो जाएगा। उद्घाटन सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक चलेगा। प्रथम सत्र प्राथमिक विद्यालयों के नाम रहेगा जो सुबह 11.30 से 12.30 तक चलेगा। दूसरा सत्र माध्यमिक विद्यालयों से संबद्ध होगा जो दोपहर 12.30 से डेढ़ बजे तक चलेगा। तीसरा सत्र दोपहर 2.30 से 3.30 तक चलेगा जो उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को समर्पित रहेगा। चौथा सत्र दोपहर 3.30 से साढ़े चार बजे तक चलेगा जिसमें छात्र आंदोलन के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला जाएगा। सेमिनार के संबंध में जमशेदपुर के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों-कॉलेजों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। सेमिनार में विविध विषयों पर शोध पत्र भी प्रस्तुत किये जाएंगे।
मंगलवार को हुई बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, आशुतोष राय, डॉ. अनीता शर्मा, चंद्रदीप पांडेय, एसपी सिंह, पवन सिंह, विकास सिंह, श्रीमन त्रिगुण, कृष्ण कुमार, नवनीत सिंह, आदित्य मुखर्जी, विनीत आदि मौजूद रहे।

26/08/2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत खोए हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार, 25 अगस्त को जिले के शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों में गुम हुए 28 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने जिला पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और खुशी जाहिर की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद किया जा रहा है।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक जिले में कुल 3,233 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा ताकि लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिल सके।
जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे फोन की ट्रैकिंग और बरामदगी की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा सके।

26/08/2026

#वरीय_पुलिस_अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु #पटना_पुलिस द्वारा के क्रम में सभी थानाक्षेत्रों में सघन वाहन जांच की जा रही है।

वाहन जांच में पुलिस का सहयोग करें, अपराध की रोकथाम में सहभागी बनें।

Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar District Administration Patna SP Central,Patna SP Rural Patna City SP West Patna

26/08/2026

सावन सोमवार पर बेटे का इंतजार करती रही मां, घर पहुंचने से पहले गोलियों से छलनी हुआ निखार...................
जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस की जांच तेज, CCTV में वारदात के समय संदिग्ध महिला फोन पर बात करती दिखी....................
जमशेदपुर में होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या ने एक बार फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे दर्दनाक तस्वीर यह है कि जिस मां को सावन की अंतिम सोमवारी पर बेटे के घर लौटने का इंतजार था, वह बेटे के लिए साबूदाना और फलाहारी मिठाइयां तैयार कर बैठी थी। मां को उम्मीद थी कि बेटा जल्द घर आएगा, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही निखार की जिंदगी गोलियों की बौछार में खत्म कर दी गई।...............
मां ने बेटे के लिए बनाया था साबूदाना, फोन पर पूछा था-कब तक आओगे?

रिपोर्ट के अनुसार, निखार सावन की अंतिम सोमवारी का व्रत रखे हुए थे। दोपहर करीब तीन बजे उनकी मां से फोन पर बातचीत हुई। मां ने उनसे घर आने का समय पूछा तो निखार ने करीब आधे घंटे में पहुंचने की बात कही थी।

बेटे के आने की उम्मीद में मां ने उसके लिए साबूदाना और फलाहारी मिठाइयां तैयार कर रखी थीं। उनकी नजर दरवाजे पर थी और वह बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रही थीं।
लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।..................
घर पहुंचने से पहले ही गोलियों की बौछार

निखार के घर पहुंचने से पहले ही चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल के सामने शूटरों ने उनकी हत्या कर दी। बताया गया है कि हमलावरों ने निखार पर गोलियां बरसा दीं।

उधर घर में मां बेटे के लौटने का इंतजार करती रहीं। कुछ देर बाद जब बेटे के कदमों की आहट सुनने की उम्मीद थी, तब उन्हें निखार की मौत की खबर मिली।

यह घटना परिवार के लिए बेहद झकझोर देने वाली रही। जिस बेटे के लिए मां ने व्रत के दिन फलाहार तैयार किया था, वही बेटा घर लौटने से पहले दुनिया से चला गया।...................
CCTV में संदिग्ध महिला, पुलिस की नजर मोबाइल पर

पुलिस जांच में वारदात से जुड़ा एक अहम सुराग CCTV फुटेज के रूप में सामने आया है। फुटेज में वारदात के समय एक महिला लगातार मोबाइल फोन पर बात करती दिखाई दे रही है। पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं।

अब पुलिस महिला की पहचान और उसके मोबाइल संपर्कों की पड़ताल कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय वह वहां क्यों मौजूद थी और किससे बातचीत कर रही थी।..................
चार साथियों से पूछताछ, CDR और लोकेशन खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटना के समय मौके पर मौजूद निखार के चार साथियों से भी पूछताछ की है। जांच टीम निखार के मोबाइल की CDR, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है।

पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि हमलावरों को निखार के होटल पहुंचने की सटीक जानकारी कैसे मिली। निखार की गतिविधियों और उनके संपर्कों से जुड़े लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल पर जांच कर रही है। संदिग्ध महिला की भूमिका, मोबाइल संपर्क और घटना से पहले निखार की गतिविधियों को जोड़कर हत्या की पूरी कड़ी तलाशने की कोशिश की जा रही है।

निखार की हत्या के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है—आखिर हमलावरों को निखार के पहुंचने की इतनी सटीक जानकारी किसने दी और इस हत्याकांड के पीछे असली साजिश क्या थी?

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhand Samvad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share