The Wire Hindi

The Wire Hindi सरकारी और कॉरपोरेट दबावों से मुक्त पत्रकारिता संस्थान.

06/09/2026

| GDP के आंकड़ों और आम लोगों की हकीकत में कितना बड़ा अंतर?

GDP के बढ़ते आंकड़ों के बीच रोजगार, वेतन, भोजन और मनरेगा की स्थिति पर Anjali Bhardwaj, Jayati Ghosh और Sheetal P. Singh के साथ चर्चा में Meenakshi

पूरी बातचीत: द वायर के यूट्यूब चैनल पर देखें.

पराग मांदले अपने कहानी-संग्रह 'बाकी तो सब माया है' में किसी एक विषय अथवा विचार या भावभूमि को कहानियों की शक्ल में नहीं र...
06/09/2026

पराग मांदले अपने कहानी-संग्रह 'बाकी तो सब माया है' में किसी एक विषय अथवा विचार या भावभूमि को कहानियों की शक्ल में नहीं रखते बल्कि विषयगत वैविध्य को कहानी में प्रस्तुत करते हैं. घटनाक्रम इसे कहीं और अधिक नव्यता प्रदान करते तो कहीं वैसा-का-वैसा बने रहने देते हैं. कई बार तो वे अपनी कहानियों में इतने मग्न होते हैं कि उनसे साधारण, असाधारण होते-होते रह जाता है.

पवन करण की पूरी पुस्तक समीक्षा: https://thewirehindi.com/337281/book-review-parag-mandle-s-baki-sab-to-maya-hai/

06/09/2026

4 अगस्त की घटना के बाद 1 सितंबर की शाम परी चौक पर पुलिस बसों और वाहनों की चेकिंग करती दिखी। एक निजी वाहन के शीशों से ब्लैक टिंट भी हटाया गया। सवाल है-क्या ऐसी नियमित चेकिंग पहले होती, तो 4 अगस्त की घटना टाली जा सकती थी?

Akanksha Kumar, Minal Saeed Khan की रिपोर्ट:

नॉर्थईस्ट डायरी: - अरुणाचल के एसआईआर में चकमा-हाजोंग समुदायों को शामिल करने को लेकर तनाव- त्रिपुरा: आत्मसमर्पण कर चुके व...
06/09/2026

नॉर्थईस्ट डायरी:

- अरुणाचल के एसआईआर में चकमा-हाजोंग समुदायों को शामिल करने को लेकर तनाव
- त्रिपुरा: आत्मसमर्पण कर चुके विद्रोहियों ने पुनर्वास के वादे पूरे न होने पर 72 घंटे का बंद शुरू किया
- मणिपुर के गृह मंत्री ने विधानसभा को बताया: मई 2023 से जातीय हिंसा में 306 लोगों की मौत
- त्रिपुरा: माकपा नेता माणिक सरकार के ख़िलाफ़ विरोध संबंधी बयानों को लेकर छह एफआईआर दर्ज
- असम: चार महीनों में राज्य की 31 जेलों में 200 से अधिक कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए
- नगालैंड विधानसभा में गूंजा ‘वंदे मातरम’ विवाद, छात्र संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

सारी खबरें: thewirehindi.com पर पढ़े.

06/09/2026

ग्राउंड रिपोर्ट | GDP 7.8% बढ़ने पर देश में ख़ुशी की लहर?

एक तरफ देश के सबसे बड़े नेता जीडीपी वृद्धि का ढिंढोरा पीट रहे हैं, वहीं दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले दिहाड़ी मज़दूरों का ऐसा वर्ग भी है, जो रोज़ाना महज़ 60-70 रुपये की मज़दूरी करने को मजबूर है. देश की 'चमचमाती' अर्थव्यवस्था की तस्वीर में ये श्रमिक कहाँ हैं?

मोहम्मद इरफ़ान की रिपोर्ट:

सागर ज़िले में प्रशासन ने ज़हरीली शराब पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है और कहा कि मरने वालों की संख्या ब...
06/09/2026

सागर ज़िले में प्रशासन ने ज़हरीली शराब पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है और कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. बांदा तहसील के तीन-चार गांवों के लगभग तीन दर्जन लोगों को रविवार सुबह बांदा के सिविल अस्पताल ले जाया गया. बाद में उनमें से 25 से ज़्यादा लोगों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और सागर के ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

पूरी ख़बर: https://thewirehindi.com/337295/madhya-pradesh-nine-people-die-after-consuming-spurious-liquor-several-hospitalized/

पिछले कुछ महीनों में देश के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों में छात्र आंदोलनों की नई लहर दिखाई दी है. आईआईटी दिल्ली और आईआईएस...
06/09/2026

पिछले कुछ महीनों में देश के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों में छात्र आंदोलनों की नई लहर दिखाई दी है. आईआईटी दिल्ली और आईआईएसईआर पुणे में मानसिक स्वास्थ्य और छात्र कल्याण, जामिया में दाखिले की प्रक्रिया, वर्धा में बुनियादी सुविधाओं और एफआईआर, जबकि जादवपुर में अभिव्यक्ति और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किए हैं.

पूरी ख़बर: https://thewirehindi.com/337015/student-protests-spread-across-indian-campuses/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में उनकी ...
06/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षक दिवस के मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में उनकी ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी दोहराते हुए कहा कि जैसे ही ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथिक गोली दी, सारे ‘दिमागी नक्सल’ एक-एक करके बाहर आने लगे. विपक्ष का कहना है कि इस कार्यक्रम को शिक्षा, नौकरी और युवाओं के भलाई जैसे अहम मुद्दों पर केंद्रित करने के बजाय राजनीतिक अभियान में बदल दिया गया.

पूरी ख़बर: https://thewirehindi.com/337302/opp-slams-modi-for-reviving-dimagi-naxal-remark-at-srcc-event/

भारत की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के नौ कर्मचारी संगठनों ने इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन को पत्र लिखकर अंतरिक्ष एजेंसी के ...
06/09/2026

भारत की प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के नौ कर्मचारी संगठनों ने इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन को पत्र लिखकर अंतरिक्ष एजेंसी के विनिर्माण और संचालन से जुड़े कामों को निजी संस्थाओं को सौंपे जाने की प्रस्तावित योजना पर आधिकारिक स्पष्टीकरण मांगा है. पत्र में कर्मचारियों की मुख्य चिंता सार्वजनिक धन से विकसित की गई तकनीकों को निजी कंपनियों को हस्तांतरित किए जाने को लेकर है.

पूरी ख़बर: https://thewirehindi.com/337311/isro-employees-object-to-pawan-goenkas-plan-for-indias-premier-space-agency/

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने यूट्यूब चैनल 4PM नन्यूज़ नेटवर्क के लिए काम करने वाली दो महिला पत्रकारों के सा दिल्ली पुलिसकर...
06/09/2026

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने यूट्यूब चैनल 4PM नन्यूज़ नेटवर्क के लिए काम करने वाली दो महिला पत्रकारों के सा दिल्ली पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट की कड़ी निंदा करते हुए इन आरोपों की तत्काल स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पूरी ख़बर: https://thewirehindi.com/337279/up-police-file-fir-against-samajwadi-party-leader-for-prayers-at-circuit-house/

Address

F-44-45, Shaheed Bhagat Singh Place, Gole Market
New Delhi
110001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Wire Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Wire Hindi:

Shortcuts

Share