Vmfi - News India

Vmfi - News India Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vmfi - News India, Media/News Company, New Delhi.

स्व. श्री नरेश कुमार गुप्ता की याद में दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने 06 दिसंबर 2020 को प्रातः 11 बजे एक शोक सभा का आयोज...
02/12/2020

स्व. श्री नरेश कुमार गुप्ता की याद में दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट ने 06 दिसंबर 2020 को प्रातः 11 बजे एक शोक सभा का आयोजन किया है।
यह सभा ZOOM पोर्टल के माध्यम से प्रसारित की जाएगी।
आप सभी भी इस सभा से ऑनलाइन जुड़कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करें एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
आप दिए गए समयानुसार इस लिंक पर क्लिक कर, जुड़ सकते हैं।
https://zoom.us/j/92549597293...
Meeting ID: 925 4959 7293
Passcode: 495904

23/11/2020

अत्यंत दुखद: खबर।
हम सबके प्रिय अग्रोहा विकास ट्रस्ट दिल्ली के महामंत्री श्री नरेश कुमार गुप्ता (विवेक विहार दिल्ली) का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया है।
महान वयक्तित्व के धनी हमारे बाबूजी अब हम सब के बीच में नहीं रहे।
बाबूजी के चले जाने से समस्त अग्र समाज को बहुत बड़ी छती पहुंची है। उनकी कमी शायद ही कभी पूरी हो पाए। बाबूजी के चले जाने पर एक कुल का अंत हुआ है, जो कभी बापस नहीं आएगा।

कार्यालय सचिव
दिल्ली अग्रोहा विकास ट्रस्ट

दीपावली के इस शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएंमाँ लक्ष्मी जी की कृपा सदैव आप पर बनी रहे.
22/10/2014

दीपावली के इस शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
माँ लक्ष्मी जी की कृपा सदैव आप पर बनी रहे.

NEWS ALERT : धौलाकुआं गैंगरेप मामले में सभी दोषियों को उम्रकैदनई दिल्ली। धौलाकुआं सामूहिक दुष्कर्म मामले में द्वारका फास...
20/10/2014

NEWS ALERT : धौलाकुआं गैंगरेप मामले में सभी दोषियों को उम्रकैद

नई दिल्ली। धौलाकुआं सामूहिक दुष्कर्म मामले में द्वारका फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सोमवार को सभी पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा सभी दोषियों पर कोर्ट ने पचास-पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में सजा को लेकर अभियोजन व बचाव पक्ष के वकीलों की दलीलें पूरी हो चुकी थीं। फास्ट ट्रैक कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट ने फैसला सुनाने के लिए सोमवार का दिन तय किया था।
गौरतलब है कि शुक्रवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में अभियोजन पक्ष के वकील ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करते हुए कहा कि यह न केवल पीड़िता पर शारीरिक हमला था अलबत्ता इससे उसे भारी मानसिक आघात भी पहुंचा है। कठोर ठंड देने से ऐसी अपराधिक सोच रखने वाले अपराधियों के बीच एक कड़ा संदेश भी जाएगा।
वहीं, बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि सजा देते वक्त उनके परिवारों की स्थिति का भी ध्यान रखा जाए। उनका परिवार केवल उन्हीं की कमाई पर निर्भर है। उनके खिलाफ अन्य कोई मामला नहीं है। कुछ के [उस्मान] परिजन गंभीर रूप से बीमार हैं। - jagran

NEWS FLASH : छिनेगी BSP की राष्ट्रीय पार्टी की मान्यताहालिया लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारने वा...
20/10/2014

NEWS FLASH : छिनेगी BSP की राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता

हालिया लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता छिनने के कगार पर है. हरियाणा और पार्टी हालिया विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट जीत पाई.
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक चुनाव आयोग इस पर जल्दी ही फैसला करेगा. मायावती की अध्यक्षता वाली बहुजन समाज पार्टी ने हरियाणा की सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. उसमें से टेक चंद शर्मा पृथला से बीजेपी उम्मीदवार को हराकर जीते. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 260 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे. इनमें से एक भी नहीं जीता.
ध्यान रहे कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीता था. उसके बाद उसे चुनाव आयोग ने नोटिस दिया था कि क्यों नहीं उनकी राष्ट्रीय मान्यता खत्म कर दी जाए. पार्टी ने उस समय हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव का हवाला दिया था. लेकिन अब दो सीटें जीत पाने में भी नाकाम रहने के बाद उसके सामने फिर यह सवाल खड़ा हो गया है.
राष्ट्रीय पार्टी की मान्यता छिन जाने के बाद उसे कुछ सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा. सबसे बड़ा नुकसान तो यह होगा कि अन्य राज्यों में उसका चुनाव चिह्न किसी को भी मिल सकता है. :- aajta

स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी सानिया मिर्जा, हैदराबाद की सड़क को किया साफ  हैदराबाद : टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी आज स्वच...
17/10/2014

स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी सानिया मिर्जा, हैदराबाद की सड़क को किया साफ

हैदराबाद : टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी आज स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ गयीं। उन्होंने गुरुवार को शहर की सड़कों को साफ किया और बाद में साथी खिलाड़ियों व बॉलीवुड की हस्तियों सहित नौ लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए नामित किया। उद्योगपति अनिल अंबानी ने सानिया को नामित किया।

सानिया गुरुवार को अपने पिता इमरान और अपनी टीम के साथ झाड़ू पकड़कर शहर की सड़कों को साफ करने के लिए निकली। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ने इसके बाद अपने ट्विटर पेज पर इसका वीडियो डाला। उन्होंने अपने संदेश में कहा, ‘हम इस तरह से अपना योगदान देने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि इसका अनुसरण किया जाएगा। हमें यह अभियान जारी रखना होगा और इसलिए मैं नौ लोगों को नामित कर रही हूं।’

उन्होंने अपने साथी टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन, स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल, बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु, 2008 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान, अभिनेता रितेश देशमुख, निर्देशक साजिद खान, तेलुगु फिल्मों के स्टार रामचरण और तेलंगाना के राजनीतिज्ञ के.टी. रामाराव को नामित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के अवसर स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। उन्होंने देशवासियों से इस अभियान में जुड़ने की अपील की थी।

देश के शीर्ष सैन्य कमांडरों को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदीनई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को दे...
17/10/2014

देश के शीर्ष सैन्य कमांडरों को संबोधित करेंगे PM नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को देश के शीर्ष मिलिट्री कमांडरों के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री अपना रणनीतिक नजरिया सामने रखेंगे और सुरक्षा के मौजूदा हालात की जानकारी लेंगे। इस मुलाकात में पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन और सीमा पर चीन की गतिविधियों पर भी चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक सम्मेलन में देश के शीर्ष सैन्य कमांडरों को पहली बार संबोधित करेंगे, जिस दौरान वह अपनी रणनीतिक दृष्टिकोण की रुप रेखा पेश करेंगे और समग्र सुरक्षा स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन और चीन से लगी सीमा पर हुए घटनाक्रमों के बारे में सेना के तीनों अंगों की ‘कंबाइंड कमांडर्स कांफ्रेंस’ में चर्चा होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्रालय में मौजूद सूत्रों ने बताया कि मोदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें उनके द्वारा अपनी रणनीतिक दृष्टिकोण की रुप रेखा सीधे सेना के समक्ष रखे जाने की उम्मीद है।यहां रक्षा मंत्रालय मुख्यालय में सभी शीर्ष कमांडरों के साथ यह प्रधानमंत्री की प्रथम बैठक होगी। हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर पाकिस्तान से लगी सीमा और चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूद हालात के बारे में भी इसमें चर्चा होने की उम्मीद है।

चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष होने के नाते वायुसेना प्रमुख अरुप राहा तीनों बलों से जुडे मुद्दों के बारे में प्रधानमंत्री को सबसे पहले जानकारी देंगे। नौसेना प्रमुख आरके धवन और थल सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग भी अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय परिदृश्य से संबद्ध चुनौतियों की रुपरेखा पेश करेंगे। दिन भर चलने वाली बैठक को रक्षा मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी संबोधित करेंगे। - नेशनल एक्सप्रेस

Address

New Delhi

Telephone

+919811811974

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vmfi - News India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Vmfi - News India:

Share