The Nation Hindi

The Nation Hindi बेबाक़.निष्पक्ष.सटीक

हरियाणा रोडवेज की बसों में सीट आरक्षण के लिए नई वैबसाइट लांच की है। इसके माध्यम से 7 दिन पहले घर बैठे बस में सुविधा अनुस...
12/10/2019

हरियाणा रोडवेज की बसों में सीट आरक्षण के लिए नई वैबसाइट लांच की है। इसके माध्यम से 7 दिन पहले घर बैठे बस में सुविधा अनुसार सीट आरक्षित करवाई जा सकती है।

https://ors.hartrans.gov.in

अशोक तंवर ने दिया कांग्रेस की सभी कमेटियों से इस्तीफा हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी की सभी समिति...
03/10/2019

अशोक तंवर ने दिया कांग्रेस की सभी कमेटियों से इस्तीफा

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी की सभी समितियों से अपना इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद से तंवर गुट नाराज चल रहा है। इस्तीफा देने से पहले तंवर ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिन्होंने पांच साल तक काम किया। भाजपा ने अपने मंत्रियों और विधायकों का टिकट काटा, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। पार्टी ने उन्होंने टिकट दिया, जिन्होंने इसे बर्बाद किया।

करनाल में पत्रकारों ने सरकारी अधिकारी से ठगे 15 लाख रुपए एक सरकारी अधिकारी को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाले दो पत्रकार...
26/09/2019

करनाल में पत्रकारों ने सरकारी अधिकारी से ठगे 15 लाख रुपए
एक सरकारी अधिकारी को ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाले दो पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी पत्रकार अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में पंजाब केसरी करनाल का ब्यूरो चीफ विनीत पांडे और एक अन्य पत्रकार गुरजीत शामिल हैं। सोशल मीडिया पर आईबीएन 24 नामक पेज चलाने वाला रिपोर्टर आकर्षण उप्पल अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। आरोपियों से चार लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं।

हरियाणा में नशा तस्करी का खेल,सी.आई.ए. स्टाफ ने जींद-हांसी रोड पर रजबाहा पुल के पास किसी का इंतजार कर रहे एक युवक को गिर...
25/09/2019

हरियाणा में नशा तस्करी का खेल,

सी.आई.ए. स्टाफ ने जींद-हांसी रोड पर रजबाहा पुल के पास किसी का इंतजार कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक से 1 किलो 900 ग्राम स्मैक तथा 923 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक से बरामद की गई स्मैक और चिट्टा की बाजार में कीमत 2 करोड़ 65 लाख बताई जा रही है। पूछताछ में युवक की पहचान उत्तरप्रदेश के रामपुर निवासी अहमद हुसैन के रूप में बताई है। मंगलवार को डी.एस.पी. चंद्रभान ने प्रैसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। यू.पी. का अहमद हुसैन यू.पी. से बस में सवार होकर जींद पहुंचा था।

तरनतारन से खालिस्तान समर्थक 4 आतंकी गिरफ्तार, सीमा पार से ड्रोन से भेजे गए हथियार बरामदपाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई...
23/09/2019

तरनतारन से खालिस्तान समर्थक 4 आतंकी गिरफ्तार, सीमा पार से ड्रोन से भेजे गए हथियार बरामद

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशों में बैठे खालिस्तान समर्थकों द्वारा पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश को काउंटर इंटेलिजेंस ने नाकाम कर दिया। पंजाब पुलिस ने रविवार को तरनतारन के चोहला साहिब से खालिस्तान समर्थक 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया। ये आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से संबंधित हैं और इनको पाकिस्तान और जर्मनी के आतंकवादी संगठनों द्वारा मदद की जा रही थी। इनकेपास से 5 एके-47 और 16 मैगज़ीन, 4 पिस्टल, 8 मैगज़ीन, 9 हैंड ग्रनेड, 5 सैटेलाइट फ़ोन और 10 लाख रु. की जाली भारतीय करंसी मिली है।
इनकी पहचान बलवंत सिंह उर्फ बाबा उर्फ निहंग, अर्शदीप सिंह उर्फ आकाश रंधावा, हरभजन सिंह और बलबीर सिंह के रूप में हुई है। हरभजन सिंह और बलबीर सिंह के खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक केस पहले से दर्ज हैं। इनके इंटरनेशनल लिंक होने के कारण एनआईए के हवाले किया जाएगा। यह आतंकी पंजाब और आसपास के राज्य में किसी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम कैप्टन ने केस की जांच एनआईए को सौंपने को कहा है। इसके साथ ही एयरफोर्स और बीएसएफ को बॉर्डर पर ड्रोन की एक्टिविटी के प्रति अलर्ट रहने को कहा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव: 21 अक्तूबर को होगी वोटिंग 24 अक्तूबर को नतीजे
21/09/2019

हरियाणा विधानसभा चुनाव: 21 अक्तूबर को होगी वोटिंग
24 अक्तूबर को नतीजे

पानीपत के एक शोरूम में लिफ़्ट में फ़सने से युवक की मौत वहीं, मृतक के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया है कि शोरूम मालिक की ला...
16/09/2019

पानीपत के एक शोरूम में लिफ़्ट में फ़सने से युवक की मौत

वहीं, मृतक के पिता राजकुमार ने आरोप लगाया है कि शोरूम मालिक की लापरवाही के चलते ही यह हादसा हुआ है। जिसके आधार पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने शोरूम संचालक पर केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुग्राम - दारू पार्टी पर पुलिस की रेडगुरुग्राम के एक फ़ार्महाउस में चल रही दारू पार्टी पर पुलिस ने की रेड ।जिसमें पुलि...
14/09/2019

गुरुग्राम - दारू पार्टी पर पुलिस की रेड

गुरुग्राम के एक फ़ार्महाउस में चल रही दारू पार्टी पर पुलिस ने की रेड ।
जिसमें पुलिस ने मौके से 43 लड़के लड़कियों को हिरासत में लिया ।
हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ा।
एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस ने किया प्रबंधक के ख़िलाफ़ केस दर्ज ।

फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़दिल्ली के रोहिणी में फेक कॉल सेंटर चला रहे 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 साल में 13 क...
08/09/2019

फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़

दिल्ली के रोहिणी में फेक कॉल सेंटर चला रहे 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2 साल में 13 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है. करीब 225 लोगों को चूना लगाया गया. इनके 6 राज्यों में चल रहे करीब 14 फर्जी अकाउंट की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

मेट्रो के आगे कूद कर महिला ने गंवाई जानमॉडल टाउन स्टेशन पर एक महिला ने चलती मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी। येलो लाइन हुड...
07/09/2019

मेट्रो के आगे कूद कर महिला ने गंवाई जान

मॉडल टाउन स्टेशन पर एक महिला ने चलती मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी। येलो लाइन हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के बीच चलती है। खुदकुशी करने वाली महिला का नाम सोनाक्षी गर्ग (26) बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर एक सूइसाइड नोट बरामद हुआ है।

तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्री सुरक्षितफरीदाबाद-पलवल के बीच गुरुवार सुबह तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगी में भीषण...
29/08/2019

तेलंगाना एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्री सुरक्षित

फरीदाबाद-पलवल के बीच गुरुवार सुबह तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगी में भीषण आग लग गई. रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने कहा कि गुरुवार सुबह 7.43 बजे तेलंगाना एक्सप्रेस के ब्रेक बाइंडिंग में आग लग गई. इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं. तेलंगाना एक्सप्रेस हैदराबाद से दिल्ली आ रही थी. इस आग के कारण फरीदाबाद-पलवल रेल सेक्शन पर अप और डाउन दोनों तरफ रेल परिचालन पर असर पड़ा है.। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रेन संख्या 12723 में सुबह लगभग 7.43 बजे असौती स्टेशन पर आग लगने की खबर आई, जिसके बाद दमकल की कई गाडिय़ां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं।

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Nation Hindi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share