22/08/2019
READ & Comment:
HOW SHEENA BORA’S MURDER CASE IMPLICATED CHIDAMBARAM IN INX MEDIA CASE
A TALE OF TWO MISSING PEOPLE
24 April 2012
मुंबई से खबर आती है - इन्द्राणी मुख़र्जी, Co-Founder INX Media, की बेटी शीना बोरा गायब हैं।
शीना का परिवार प्रेस स्टेटमेंट रिलीज़ कर, शीना के अमेरिका में होने की बात साफ़ करता हैं। शीना के बॉयफ्रेंड को शीना की handwriting में लिखा एक खत दिखाया जाता है, जिसमें शीना लिखिती हैं की वे अब अपनी पुरानी ज़िन्दगी से कोई वास्ता नहीं रखना चाहतीं ।
साल 2010 - पहला भाग
INX Media अपने 26% stake sale करने के लिए Foreign Investment Promotion Board (FIPB) से permission मांगती है। क्यूंकि ये sale FDI की तय limit से ज़्यादा थी, FIPB ने INX MEDIA की request को नामंजूर कर दिया ।
2019 में Enforcement Directorate को दिए अपने बयान में इन्द्राणी ने बताया, जब FIPB ने INX media की request नामंजूर की, तब INX के कुछ executives तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मिले। उन्होंने वित्त मंत्री से sale clear करने की request की। इन्द्राणी मुख़र्जी के बयान के मुताबिक, चिदंबरम ऐसा करने के लिए मान गए। उन्होंने 26% stake की value करीब 4.5 करोड़ रूपए बताते हुए sale clear की। वित्त मंत्री अपनी personal power के अंतर्गत 5 करोड़ रूपए तक की FDI clear कर सकते हैं। INX media के 26% stake की असल कीमत करीब 300 करोड़ रूपए थी। इन्द्राणी ने ED को ये भी बताया की sale के बदले में, चिदंबरम ने पीटर मुख़र्जी को उनके बेटे कार्थी चिदंबरम के business में मदद करने के लिए कहा। साथ ही कुछ पैसा foriegn bank accounts में transfer करवाया।
साल 2010 - द्वितीय भाग
इसी साल FIPB को INX media में चल रही money laundering की जानकारी मिली। FIPB ने Foreign Exchange Management Act के अंतर्गत INX media के खिलाफ case दर्ज किया। INX के Co-Founders इन्द्राणी और पीटर मुख़र्जी पर money laundering का आरोप लगा। Situation control करने के लिए इन्द्राणी मुख़र्जी कार्थी चिदंबरम से मिलती हैं। कार्थी situation handle करने के लिए 3.5 करोड़ रूपए मंगाते हैं, जो की उनकी कंपनी Advanced Strategic को transfer कये गये।
साल 2013 में INX media पर चल रही money laundering investigation अचानक से रोक दी जाती है।
May 2014
Central Board of Direct Taxes संकेत देता है की इन्द्राणी और पीटर मुख़र्जी ने मिल कर करीब 275 करोड़ रूपए की laundering की है। ये समय था देश में 2014 के आम चुनावों का। Incumbent UPA सरकार को नकार, जनता ने BJP led NDA सरकार चुनी। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने।
April 2015
मुंबई पुलिस इन्द्राणी मुख़र्जी के driver श्यामवर पिंटूराम राय को अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार करती है। पुलिस हिरासत में पिंटूराम एक अहम खुलासा करता है। पिंटूराम ने पुलिस को बताया - शीना बोरा अमेरिका में नहीं हैं, बल्कि, 2012 में इन्द्राणी मुख़र्जी ने शीना बोरा की हत्या कर उनकी लाश को महारष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में जला दिया था। ये एक सनसनीखेज़ खुलासा था जिसने पूरे देश को झंझोड़ के रख दिया।
25 August 2015
4 महीने की surveillance के बाद आखिरकार मुंबई पुलिस ने इन्द्राणी मुख़र्जी को शीना बोरा मर्डर केस में गिरफ्तार किया। धीरे-धीरे शीना बोरा मर्डर case पर पड़ी चादर हटने लगी। देश shock में था और मुख़र्जीज़ मुश्किलों में। आगे वाले कुछ महीनों में इनकी मुश्किलें और बढ़ने वाली थी।
September 2015
ED के मुंबई ऑफिस ने कहा की वे INX media money laundering case - 2010 को re-open करेंगे। इन्द्राणी मुख़र्जी और पीटर मुख़र्जी इस case के मुख्य आरोपी हैं।
नवंबर 2015, CBI पीटर मुख़र्जी को शीना बोरा मर्डर की साजिश के तहत गिरफ्तार किया।
अब शीना बोरा मर्डर केस और INX media case की investigation साथ-साथ चलने लगी।
11 July 2019
इन्द्राणी मुख़र्जी INX media case में approver बनने के लिए मान जाती हैं।
ED को दिए अपने बयान में इन्द्राणी ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा की चिदंबरम ने stake sale के बदले में अपने और अपने परिवार के लिए कई favours ली। साथ ही इन्द्राणी ने ED को ये भी बताया की clearance के बदले चिदंबरम ने अपने foriegn accounts में पैसा जमा करवाया। साथ ही कार्थी चिदंबरम को FIPB से बचने के लिए दिए 3.5 करोड़ रूपए की भी जानकारी दी। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सवालों के घेरे में आ चुके थे।
25 July 2019
Delhi High Court ने पी चिदंबरम की अग्रिम जमानती याचिका को मंजूर करते हुए उनकी गिरफ्तारी पे रोक लगा दी। कुछ समय के लिए चिदंबरम की मुश्किलें कम हुई।
20 August 2019
INX media case में नयी developments के मद्देनज़र दिल्ली हाई कोर्ट ने चिदंबरम की अग्रिम ज़मानत को ख़ारिज करते उनको INX media case का Kingpin बताया।
20 August 2019
दिल्ली से खबर आती है - पूर्व वित्त एवं गृह मंत्री पी चिदंबरम गायब हैं।
What are your thoughts on the current ?
Write in the comments section below.
Anand Narasimhan
Bhupendra Chaubey
Nupur Sharma