Prabhasakshi

Prabhasakshi Prabhasakshi- India's first Digital only Hindi site run by Dwarikesh Informatics Limited since 2001

भारत का प्रमुख हिंदी समाचार विचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम (www.prabhasakshi.com) मोबाइल ऐप (https://shorturl.at/sBOPV) पिछले एक दशक से भी अधिक समय से देश और विदेशों के कोने-कोने में हिंदी पाठकों का चहेता बना हुआ है। वर्तमान में प्रतिदिन चार लाख से ज्यादा हिट्स प्राप्त करने वाले इस पोर्टल पर प्रकाशित सामग्री रुचिकर और पठनीय होने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता से भरी होती है। जहाँ इंटरनेट पर सनसनीखेज और अशालीन सामग्री की भरमार है, वहीं प्रभासाक्षी ने साफ-सुथरी तथा निष्पक्षतापूर्ण सामग्री के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। यह पाश्चात्य संस्कृति का अंधानुकरण नहीं कर रहा अपितु भारतीय संस्कृति और भारतीयता का संदेश प्रसारित करने में भी तल्लीनता के साथ जुड़ा हुआ है।

आज की बड़ी खबर 50 शब्दों में
06/09/2026

आज की बड़ी खबर 50 शब्दों में

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। मुख्यम...
06/09/2026

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर बचाव कार्यों का जायजा लिया। हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अपना गोवा दौरा रद्द कर राहत कार्यों की जानकारी ली।

https://www.prabhasakshi.com/national/cm-rekha-gupta-visits-satya-niketan-building-collapse-site-in-delhi

साउथ वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद एनडीआरएफ, पुलिस और फ...
06/09/2026

साउथ वेस्ट दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद एनडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मलबे से कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच बचाव कार्य जारी है।

https://www.prabhasakshi.com/national/eyewitnesses-recounted-horrifying-scene-of-satya-niketan-building-collapse

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार...
06/09/2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने आर्थिक भगोड़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और नए आपराधिक कानूनों की सफलता को भी रेखांकित किया। इसके साथ ही शाह ने 2029 तक भारत को पूरी तरह नशामुक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

https://www.prabhasakshi.com/national/amit-shah-outlines-security-roadmap-and-targets-drug-free-india-by-2029

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत गिर गई, जहां छात्रों का पीजी चल रहा था। एनडीआरएफ ...
06/09/2026

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को एक पांच मंजिला इमारत गिर गई, जहां छात्रों का पीजी चल रहा था। एनडीआरएफ और राहत टीमों ने अब तक दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका के बीच बचाव अभियान तेजी से जारी है।

https://www.prabhasakshi.com/national/bjp-mla-makes-a-major-statement-on-the-satya-niketan-building-collapse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पिछले एक दशक में ...
06/09/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पिछले एक दशक में आर्थिक रूप से अधिक मजबूत और आत्मविश्वासी हुआ है। उन्होंने विकास परियोजनाओं के आलोचकों पर निशाना साधा और युवाओं को उद्यमिता के जरिए देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

https://www.prabhasakshi.com/national/narendra-modi-compares-opposition-critics-to-angry-uncles-at-srcc-event

कलेक्ट्रेट परिसर में अदालत के आदेश के बाद अवैध रूप से बनी मस्जिद को गिरा दिया गया। इसके 24 घंटे बाद मलबा साफ करने के दौर...
06/09/2026

कलेक्ट्रेट परिसर में अदालत के आदेश के बाद अवैध रूप से बनी मस्जिद को गिरा दिया गया। इसके 24 घंटे बाद मलबा साफ करने के दौरान मस्जिद के नीचे 15 फीट गहरा एक कुआं मिला। भारी स्लैब के नीचे मिले इस कुएं के इतिहास और निर्माण को लेकर फिलहाल प्रशासन जांच कर रहा है।

https://www.prabhasakshi.com/national/saharanpur-demolished-mosque-debris-reveals-fifteen-feet-deep-well

आज का इतिहास
06/09/2026

आज का इतिहास

06/09/2026

Chai Par Sameeksha: UP में बन रहा अगल तरह का समीकरण, Punjab में किसका दिखेगा दम?



उत्तर प्रदेश की राजनीति को भारतीय लोकतंत्र का हृदयस्थल माना जाता है। दिल्ली की गद्दी का रास्ता लखनऊ के गलियारों से होकर गुजरता है, यही कारण है कि देश के इस सबसे बड़े सूबे में होने वाली हर छोटी-बड़ी राजनीतिक हलचल का असर राष्ट्रीय फलक पर साफ दिखाई देता है। वर्ष 2026 की समाप्ति के करीब आते ही और 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के साथ उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों के बीच शह-मात का खेल पूरी तरह से शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सूबे की राजनीतिक जमीन को जो नई शक्ल दी थी, उसके बाद हर दल अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटा है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज होकर इतिहास रचने की कवायद में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी अपने 'PDA' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के सहारे दस साल के सत्ता के वनवास को खत्म करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इस बार का चुनाव केवल पारंपरिक नारों या वादों पर आधारित नहीं रहने वाला, बल्कि यह जमीन पर रची जा रही नई सामाजिक और गठबंधन राजनीति की प्रयोगशाला बनने जा रहा है।

https://www.prabhasakshi.com/politics-articles/uttar-pradesh-2027-the-electoral-chessboard-and-shifting-equations

05/09/2026

सुबह 5 बजे 100 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर! ओवैसी भड़के, योगी सरकार से पूछे सवाल



उत्तर प्रदेश के Saharanpur में तड़के सुबह करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर स्थित एक century-old mosque को बुलडोजर से गिराए जाने के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

संबंधित अन्य विस्तृत समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें https://www.prabhasakshi.com/national/mosque-built-first-collectorate-came-later-owaisi-scathing-attack-on-saharanpur-bulldozer-action

Address

106-109, 1st Floor, 12 Ajit Singh House, DDA Complex
New Delhi
110049

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm
Sunday 9am - 6pm

Telephone

+919868487231

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prabhasakshi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Prabhasakshi:

Shortcuts

Share