19/08/2026
आम चुनाव का कार्यक्रम जारी, 27 अगस्त से शुरू होगी सदस्य पद की चुनाव प्रक्रिया
सदस्य पद के लिए आम चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 27 अगस्त 2026 को लोक सूचना जारी होने के साथ होगी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 1 सितंबर को होगी। अभ्यर्थी 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।
चुनाव चिह्नों का आवंटन 4 सितंबर को किया जाएगा। मतदान दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है, जबकि मतगणना 14 सितंबर को होगी।
वहीं, अध्यक्षीय पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम 15 सितंबर से शुरू होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 16 सितंबर, संवीक्षा 17 सितंबर और नामांकन वापसी 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक होगी। अध्यक्षीय पदों के लिए मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा और मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी।