Virat News

Directions

Virat News आप सहयोग करें! हमारे चैनल को लाइक और फ्लॉ जरूर करें।Virat News पर सिर्फ और सिर्फ निरसा विधानसभा क्षेत्र के सभी लोकल न्यूज तुरत देखे।

कोलकाता में महासप्तमी की शाम उत्तरी कोलकाता के प्रसिद्ध चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ मच जाने से ...
18/10/2026

कोलकाता में महासप्तमी की शाम उत्तरी कोलकाता के प्रसिद्ध चोरबागान सार्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ मच जाने से 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए पास के मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुआ है। मृतकों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है। वहीं हादसे के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने घटनास्थल का दौरा भी किया।

घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारियों के अनुसार, घटना के समय इलाके में तेज मूसलाधार बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए बाहर खड़े दर्शनार्थियों ने एक साथ पंडाल के भीतर शरण लेने की कोशिश की, जिससे अंदर अचानक भीड़ का भारी दबाव बन गया।

इसी बीच खबर मिली कि धक्का-मुक्की के कारण पंडाल का ढांचा गिर गया, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ मचते ही पंडाल की बिजली कट गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया। बाहर निकलने के रास्ते बेहद संकरे होने के कारण लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए और कुचले जाने से कई लोगों का दम घुट गया। हालांकि, हादसा कैसे हुआ यह स्पष्ट नहीं है।

हादसे में बाल-बाल बचे लोगों और उनके परिजनों ने पूजा समिति के इंतजामों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एक पीड़ित के रिश्तेदार ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि पंडाल के प्रवेश और निकास द्वार काफी संकरे थे। प्रवेश द्वार पर करीब डेढ़ घंटे से लंबी कतार लगी हुई थी। बारिश के कारण लोग तेजी से अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वहां रोशनी का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है आपात स्थिति के समय मौके पर न तो पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात थे और न ही पूजा समिति के स्वयंसेवक मदद के लिए मौजूद थे। स्थिति इतनी भयावह थी कि एंबुलेंस का इंतजार किए बिना कई घायलों को स्थानीय लोगों ने बाइक पर लादकर अस्पताल पहुंचाया।

राज्य सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (18003455678) भी जारी किया है। दुर्घटना से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए लोग इस पर संपर्क कर सकते हैं।

16/10/2026

चिरकुंडा के गोस्वामी पाड़ा में दुर्गा पूजा महोत्सव का निरसा विधायक एवं उनकी पत्नी ने किया उद्घाटन

16/10/2026

चिरकुंडा ऊपर बाजार दुर्गा पूजा पंडाल का सांसद ढुल्लू महतो ने फीता काटकर किया उद्घाटन

16/10/2026

कुमारधुबी में ट्रेन की चपेट में आने से एक कि मौत

16/10/2026

दुर्गा पूजा से पहले कुमारधुबी बाजार में चला सफाई अभियान, समाजसेवी पप्पू यादव की पहल

15/10/2026

सफाई कर्मियों के हड़ताल पर सियासत तेज,भाजपा ने कहा पूजा के समय माले ने सफाई कर्मियो को बनाया ढाल

14/10/2026

चिरकुंडा के सफाईकर्मी ने पूजा के समय अपनी एक माह वेतन की मांग पर सफाई किया ठप

धनबाद पुलिस को मिली नई रफ्तार, DC-SSP ने 45 नई पेट्रोलिंग बाइकों को दिखाई हरी झंडीधनबाद(बंटी झा) : धनबाद पुलिस की गश्त व...
14/10/2026

धनबाद पुलिस को मिली नई रफ्तार, DC-SSP ने 45 नई पेट्रोलिंग बाइकों को दिखाई हरी झंडी

धनबाद(बंटी झा) : धनबाद पुलिस की गश्त व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है।

आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से 45 नई पेट्रोलिंग बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जानकारी के अनुसार सिटी हॉक्स टीम को -18 बाइक, ट्रैफिक थाना को - 4 बाइक
व अन्य थानों को - 23 बाइक दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन नई बाइकों के आने से जिले में अब कुल 192 नई बाइकें हो गई हैं, जिससे पुलिसिंग और मजबूत होगी।

एसएसपी ने कहा कि इन बाइकों से शहर में अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और आम लोगों को त्वरित सहायता पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी। गश्त बढ़ने से असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी।
मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आज मां चंद्रघंटा की पूजा, जाने मां चंद्रघंटा के बारे मेंचिरकुंडा (बंटी झा) : शारदीय नवरात्र...
13/10/2026

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आज मां चंद्रघंटा की पूजा, जाने मां चंद्रघंटा के बारे में

चिरकुंडा (बंटी झा) : शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन आज माँ चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जा रही है।
माता के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र होने के कारण इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और शांति व समृद्धि आती है। इनका स्वरूप शांतिदायक और कल्याणकारी है।

सुबह से ही निरसा, मैथन, कुमारधुबी सहित विभिन्न दुर्गा मंदिरो, पंडालों और घरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी जा रही है। ढोल-नगाड़ों के साथ माता की आरती की जा रही है।

पंडितों के अनुसार मां चंद्रघंटा की उपासना से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें महत्वचिरकुंडा(बंटी झा) : शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन आज माँ ब्रह्...
13/10/2026

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें महत्व

चिरकुंडा(बंटी झा) : शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन आज माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा की जा रही है।
माँ ब्रह्मचारिणी तप और संयम की देवी हैं। इनके एक हाथ में जप की माला और दूसरे में कमंडल है। सफेद वस्त्र में इनका स्वरूप बेहद शांत और मनमोहक है। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से तप, त्याग और संयम की प्राप्ति होती है और जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

मंदिरों में आज श्रद्धालुओं ने माँ को चीनी और मिश्री का भोग लगाया।

Address

Nirsa
828203

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Virat News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share