04/06/2026
♦ प्रदेश महामंत्री पद पर घनश्याम गुप्ता का मनोनयन ♦
⭐ नोहर के जाने-माने अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम गुप्ता को पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है।
घनश्याम गुप्ता को अग्रवाल समाज के इस नये दायित्व को जिस मनोभावना व शिद्दत से सौंपा है,निश्चित तौर पर अपनी कर्मठता व सूझबुझ से इस नवीनतम जिम्मेदारी का समाज को साथ लेकर बखूबी निर्वहन कर तन-मन-धन से अग्रवाल समाज को नई दिशा व गति देंगे।
पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनयन होने पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बसन्त जी मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोपाल जी गोयल, कोषाध्यक्ष श्री नत्थू राम जी जैन , राष्ट्रीय व राज्य के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जिस उद्देश्य से समाज का यह दायित्व सौंपा है,पूरी ऊर्जा शक्ति व कार्य कुशलता से गति प्रदान करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी । गुप्ता की इस नियुक्ति पर नोहर अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है ।
#नोहरलाइव #नोहरसिटी
न्यूज़ पत्र समाचार आपके द्वार सम्पादक विकास सोनी नोहर
8949846737