PUBLIC PILLAR NEWS

PUBLIC PILLAR NEWS ब्रेकिंग | खेत-किसान | खेल | सामाजिक | राजनीति | धार्मिक | ताजा अपडेट के लिए फॉलो करें

27/08/2026

बगावत करने वालों पर होगी कार्रवाई! | नोहर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा की हुंकार | BJP Meeting Nohar

🔴 नोहर में वार्ड नंबर 9 से कुसुम मुकेश जोशी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित■ वार्डवासियों की सर्वसम्मति से नाम पर लगी मुहर, कार...
27/08/2026

🔴 नोहर में वार्ड नंबर 9 से कुसुम मुकेश जोशी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

■ वार्डवासियों की सर्वसम्मति से नाम पर लगी मुहर, कार्यकर्ताओं में उत्साह_

नोहर, 27 अगस्त 2026।
नोहर नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने वार्ड नंबर 9 से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। बुधवार को वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में वार्डवासियों की सर्वसम्मति से #कुसुम_मुकेश_जोशी को कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया।

कार्यक्रम में भूतपूर्व पालिकाध्यक्ष #राजेंद्र_चाचाण और युवा विधायक #अमित_चाचाण विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में हुई घोषणा के बाद वार्डवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई।

■ नेताओं ने जताया विश्वास
सभा को संबोधित करते हुए राजेंद्र जी चाचाण और विधायक अमित जी चाचाण ने कहा कि वार्ड नंबर 9 ने एकजुटता का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कुसुम मुकेश जोशी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वार्ड के विकास, जनहित और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

■ बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर कृषि उपज मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बलवीर सुथार, कांग्रेस देहात अध्यक्ष बनवारी लाल सुथार, नगर अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित, जिला अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष आरिफ अली सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

साथ ही वार्ड नंबर 10 से प्रत्याशी ओमप्रकाश सुथार, वार्ड 16 से इंद्र कुमार सुथार, वार्ड 11 से अंकित सूधा, वार्ड 8 से असलम कुरैशी और वार्ड 18 से जावेद नागरा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

■ वार्ड में एकजुटता का संदेश
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं और वार्डवासियों ने संकल्प लिया कि आगामी चुनाव में एकजुट होकर वार्ड के विकास के लिए काम किया जाएगा। वार्डवासियों की सर्वसम्मति से प्रत्याशी चयन को स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की मजबूती और विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

---

❣️ हम तस्वीरों में नहीं, तकलीफों में खड़े मिलेंगे: मेहरूनिशा टाक● आपकी बेटी ● आपकी बहन ● आपकी भांजी✋🏼 आपका आशीर्वाद नोहर ...
27/08/2026

❣️ हम तस्वीरों में नहीं, तकलीफों में खड़े मिलेंगे: मेहरूनिशा टाक

● आपकी बेटी ● आपकी बहन ● आपकी भांजी
✋🏼 आपका आशीर्वाद नोहर की लाडली के साथ...🙏

26/08/2026

नोहर में कल यहां होगी करीब छह घंटे की बिजली कटौती, इन बॉक्स में पढ़ें पूरी खबर

नोहर की शान, टेस्ला स्कूल का गौरव: वेदांत मोदी की ऐतिहासिक सफलतानोहर के टेस्ला स्कूल के पूर्व छात्र और नोहर के लाडले वेद...
26/08/2026

नोहर की शान, टेस्ला स्कूल का गौरव: वेदांत मोदी की ऐतिहासिक सफलता

नोहर के टेस्ला स्कूल के पूर्व छात्र और नोहर के लाडले वेदांत मोदी सुपुत्र श्री सूर्यकांत मोदी को संपूर्ण राजस्थान में तीसरी रैंक (Rank 3) हासिल करने और सहायक प्रोफेसर (Zoology) के पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई।
आपकी कड़ी मेहनत, लगन और विज्ञान के प्रति समर्पण ने यह शानदार सफलता दिलाई है। आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा टेस्ला परिवार अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
हम आपके उज्ज्वल भविष्य और अध्यापन के इस नए सफर की सफलता की कामना करते हैं।

✅ इस बार आपका वोट सिर्फ विकास के नाम पर,न जात पर, न पात पर, केवल वार्ड के विकास पर ❣️Following Love PUBLIC PILLAR NEWS
26/08/2026

✅ इस बार आपका वोट सिर्फ विकास के नाम पर,
न जात पर, न पात पर, केवल वार्ड के विकास पर ❣️

Following Love
PUBLIC PILLAR NEWS

आपके विश्वास पर सदैव खरा उतरने वाला, वार्ड का सच्चा हितैषी, " हमारा वादा- विकास का पक्का इरादा "
26/08/2026

आपके विश्वास पर सदैव खरा उतरने वाला, वार्ड का सच्चा हितैषी,

" हमारा वादा- विकास का पक्का इरादा "



26/08/2026

चीनी, गुड़, तेल, पैट्रोल-डीजल, एलपीजी के बाद महंगाई में अब किसका नंबर हो सकता है दोस्तों?

26/08/2026

हर गली, हर कोने से मिल रहा यह आशीर्वाद बता रहा है कि बदलाव की बयार बह चुकी है। आइए मिलकर अपने क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की नींव रखें।

🔴 नोहर वार्ड 33: भाजपा से शहनाज़ बेगम हसन खान को मिला टिकट, मेहरूनिशा टाक ने फूंका चुनावी बिगुलनोहर, राजस्थान।  नगरपालिक...
26/08/2026

🔴 नोहर वार्ड 33: भाजपा से शहनाज़ बेगम हसन खान को मिला टिकट, मेहरूनिशा टाक ने फूंका चुनावी बिगुल

नोहर, राजस्थान।
नगरपालिका चुनाव 2026 की बिसात पर नोहर का वार्ड नंबर 33 भी अब पूरी तरह सियासी रंग में रंग चुका है। गलियों में चर्चा, चौपालों पर मंथन और मतदाताओं के बीच उम्मीदवारों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।

इसी बीच भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में #शहनाज़_बेगम_हसन_खान के नाम का ऐलान किया गया। नाम की घोषणा के साथ ही वार्ड में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना।
इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री #मेहरूनिशा_टाक विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने शहनाज़ बेगम हसन खान को माला पहनाकर प्रत्याशी घोषित किया और चुनावी सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

मेहरूनिशा टाक की मौजूदगी महज एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रही। नारी शक्ति की बुलंद आवाज़ और नोहर की बेबाक नेत्री के रूप में पहचानी जाने वाली टाक ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी अब सिर्फ उपस्थिति नहीं, बल्कि निर्णायक भूमिका की ओर बढ़ रही है। उनके बेबाक अंदाज और स्पष्ट संवाद ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी।

शहनाज़ बेगम के नाम की घोषणा के बाद वार्ड में जश्न जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम में राजेन्द्र सिहाग, रूस्तम हिंद, मुश्ताक खान, गुलफाम खान, इवेन टाक सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। चेहरे पर मुस्कान, आंखों में उम्मीद और माहौल में चुनावी जोश साफ दिखाई दिया।

फिलहाल इतना तय है कि शहनाज़ बेगम हसन खान के नाम के साथ वार्ड 33 की चुनावी सरगर्मी ने नया रंग पकड़ लिया है। इस रंग को गाढ़ा करने में पूर्व राज्य मंत्री मेहरूनिशा टाक की सक्रियता और बेबाक मौजूदगी की अहम भूमिका रही।

अब वार्ड की गलियों में सवाल सिर्फ उम्मीदवार का नहीं है, बल्कि भरोसे, नेतृत्व और जनसमर्थन की उस जंग का है जिसका फैसला वार्ड की अवाम अपनी उंगली की स्याही से लिखेगी।

Address

Nohar
335523

Telephone

+919024646446

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PUBLIC PILLAR NEWS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to PUBLIC PILLAR NEWS:

Shortcuts

Share