Mahbub ND News

Mahbub ND News सिटी रिपोर्टर

19/03/2026

https://www.facebook.com/share/14WT9pz2wUf/

ND NEWS खबरों का खजाना

आपका नम्बर 1 चैनल

सबसे पहले न्यूज को देखने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें I.......

Mahbub ND News

सिटी रिपोर्टर

मंगलम ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटरनजदीक पुलिस थाना गैस एजेंसी के सामने भादरापूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण आयुष्मान यो...
19/03/2026

मंगलम ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर
नजदीक पुलिस थाना गैस एजेंसी के सामने भादरा

पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण आयुष्मान योजना में

रावतसर के 36 वर्षीय पुरुष का बाया कूल्हा खराब होने के कारण परेशान थे आज उनका कूल्हा प्रत्यारोपण किया. पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण आयुष्मान योजना के अंतर्गत किया गया. एक साल पहले इनका दायां कूल्हे का पूर्ण कूल्हा प्रत्यारोपण किया गया था जो बिल्कुल सही व दर्द रहित है दोनों कूल्हों में कूल्हे प्रत्यारोपण का सामान zimmer company (amrican company) का था आज उसी विश्वास के कारण अपना दूसरा कूल्हा प्रत्यारोपण करवाने रावतसर से भादरा मंगलम ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में आए

डॉ. मनीष थालोड़
एमबीबीएस, एमएस (आर्थो)
हड्डी एवम् जोड़ रोग विशेषग्य

नजदीक पुलिस स्टेशन, गैस एजेंसी वाली गली में, भादरा (हनुमानगढ़)
9462659580,9001090086

नोहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम जनता चैरिटेबल क्लिनिक में हॉल निर्माण का भव्य शिलान्यास 21 मार्च को.....न...
19/03/2026

नोहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम जनता चैरिटेबल क्लिनिक में हॉल निर्माण का भव्य शिलान्यास 21 मार्च को.....

नोहर 19 मार्च शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जनता चैरिटेबल क्लिनिक, नोहर द्वारा नए हॉल निर्माण का शिलान्यास समारोह 21 मार्च 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे जनता हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया जाएगा। विधायक अमित चाचाण द्वारा हाल का शिलान्यास किया जाएगा।जनता क्लिनिक में बनने वाला यह नया हॉल मरीजों और उनके परिजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इससे न केवल उपचार व्यवस्था में सुधार होगा प्रतीक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाया जा सकेगा।

समिति के अध्यक्ष सुरेश चाचाण ने बताया कि आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक कोटे से इस हॉल काे निर्माण का करवाया जा रहा है।जिससे आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और अधिक विस्तृत हो सके। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहेंगे। संस्था के मंत्री संजय मोदी एवं उपाध्यक्ष संजय खदरिया ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यकम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।समिति की ओर से सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर इस जनहितकारी पहल का हिस्सा बनें और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के इस प्रयास को सफल बनाएं।

जनता हॉस्पिटल समिति का मानना है कि यह हॉल निर्माण नोहर क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर और सुगम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

19/03/2026

Landlords2001

https://www.facebook.com/share/1A5KLswyXH/ खेती बाड़ी से जुडी सभी जानकारी के लिए पेज को फॉलो करो


� खेती से जुड़ी जानकारी
मिट्टी से लेकर फसल तक – हर कदम पर आपका साथ।”. “किसान की उन्नति, हमारी प्राथमिकता।”.

नोहर डिस्प्ले न्यूज.......निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन किया गया lरक्तदान शिविर आयोजित 64 य...
16/03/2026

नोहर डिस्प्ले न्यूज.......

निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजन किया गया l

रक्तदान शिविर आयोजित 64 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण l....…

#नोहर :- त्रिनेत्र मोर्चा के तत्वावधान में स्व. मुरलीधर सरावगी एवं श्रीमती सुमित्रा देवी सरावगी की स्मृति में स्थानीय अग्रसेन धर्मशाला में निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया l शिविर में मरीजों के लिए खून, पेशाब, सिबीसी व शुगर की जांच निशुल्क की गई l शिविर में जरूरमंद मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गई l रक्त संग्रहण का कार्य इन्द्रा चेरिटेबल ब्लड सेंटर श्रीगंगानगर की टीम द्वारा किया गया l शिविर में क्षेत्र के कई विशेषज्ञ चिकित्सक ने अपनी सेवाएं दी l शिविर में भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे l इसके अलावा कार्यक्रम में माकपा नेता मंगेज चौधरी, श्री गौशाला के अध्यक्ष बाबूलाल चाचाण, राजकुमार रानीयावाला, उर्वशी शेखावत आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे l शिवर में जांच कराने वाले सभी मरीजों को संस्था की ओर से स्व. मुरलीधर व सुमित्रा देवी सरावगी की स्मृति में एक वर्ष के लिए निशुल्क स्वास्थ्य कार्ड भी प्रदान किया गया l इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा की रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है l एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन सकता है l उन्होंने कहा कि दुर्घटना,गंभीर बीमारी,ऑपरेशन और प्रसव के समय कई मरीजों को तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है l ऐसे में रक्तदाता ही उनके लिए जीवनदाता बनते है l त्रिनेत्र मोर्चा के संयोजक घनश्याम गुप्ता के कहा की इस प्रकार के सामाजिक कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे l उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उदेश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा कार्यों को पहुंचना और जरूरतमंद लोगों कि सहायता करना है l उन्होंने बताया कि त्रिनेत्र मोर्चा द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पर्यावरण संरक्षण अभियान तथा जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं l इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करना है l इस मौके पर डॉ. जयप्रकाश सुथोड़, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा, सीए भव्य गुप्ता, कुसुम गुप्ता, पवन गुप्ता, राजेन्द्र थिरानी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटू सेवग, विनोद गोल्याण मुकेश हिसारिया, श्यामसुंदर स्वामी, तिलोक बंसल, मदन जोशी, कमल चाचाण, ओम जोशी, आंनद सैनी, राजेन्द्र सरावगी, ताराचंद गर्ग, नरेश अग्रवाल, रफीक चौहान, मुकेश बंसल,पवन हिसारीया, गोपाल लूनिया, आदि उपस्थित थे l शिविर में 64 यूनिट रक्तदान हुआ रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया l

ND NEWS

ND NEWS खबरों का खजाना आपका नंबर वन चैनल...... ❤️हर छोटी-बड़ी खबर की खबर को ताजा अपडेट के लिए आप हमारे चैनल को फॉलो करें ...
14/03/2026

ND NEWS खबरों का खजाना आपका नंबर वन चैनल...... ❤️

हर छोटी-बड़ी खबर की खबर को ताजा अपडेट के लिए आप हमारे चैनल को फॉलो करें l.......

https://www.facebook.com/mahbub.khan.368287

ND NEWS सिटी रिपोर्टर
Mahbub ND News
Mahbub Khan

आंख पर पट्टी के बावजूद ड्यूटी पर डटे एसडीएम, लोगों ने कहा :- जज़्बे को सलाम #नोहर :- प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाने क...
12/03/2026

आंख पर पट्टी के बावजूद ड्यूटी पर डटे एसडीएम, लोगों ने कहा :- जज़्बे को सलाम

#नोहर :- प्रशासनिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए मजबूत इरादे की जरूरत होती है और इसका उदाहरण हाल ही में उस समय देखने को मिला जब एसडीएम साहब आंख पर पट्टी होने के बावजूद अपने कार्यों में सक्रिय नजर आए। उन्हें इस हालत में भी क्षेत्र के कार्यों और व्यवस्थाओं की निगरानी करते देख लोगों में चर्चा का विषय बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंख पर पट्टी होने के बावजूद एसडीएम का इस तरह ड्यूटी पर डटे रहना उनके कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना को दर्शाता है। आमजन का मानना है कि ऐसे अधिकारी प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत करते हैं।

लोगों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन करना आसान नहीं होता, लेकिन एसडीएम ने अपने जज़्बे से यह साबित कर दिया कि अगर काम करने का जज़्बा हो तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती। क्षेत्र के कई लोगों ने एसडीएम के इस समर्पण को सराहते हुए कहा— “आंख पर पट्टी देखकर ही लग रहा है कि साहब में कुछ करने का जज़्बा है, ऐसे अधिकारियों को सलाम।”

 #नोहर :- यहां राजकीय उप-जिला चिकित्सालय में ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ) के पद पर डॉ. सरोज जाखड़ सिहाग अपनी सेवाए...
11/03/2026

#नोहर :- यहां राजकीय उप-जिला चिकित्सालय में ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ) के पद पर डॉ. सरोज जाखड़ सिहाग अपनी सेवाएं ओपीडी रूम नम्बर 18 में सेवाएं दें रही है l डॉ. सरोज जाखड़ सिहाग ने बताया की आज नाइट ड्यूटी के दौरान रात करीब 01:00 बजे एक मरीज प्रसव पीड़ा के साथ अस्पताल पहुंची। मरीज की स्थिति को जाँच कर तुरंत निर्णय लेकर सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। पूरी टीम की मेहनत और समर्पण से ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ l रात हो या दिन, डॉक्टर और मेडिकल टीम का उद्देश्य हमेशा एक ही रहता है l माँ और बच्चे की सुरक्षित और मुस्कान खिलती रहे ।

आपको बता दें की नोहर के राजकीय उप-जिला चिकित्सालय में (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) के पद पर कार्यरत डॉ. सरोज जाखड़ सिहाग की सेवाएं ओपीडी रूम नम्बर 18 में अपनी सेवाएं दें रही है I

इस OT में डॉ. सरोज जाखड़ सिहाग स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ. राकेश शर्मा
एनेस्थीसिया, डॉ. प्रेम कस्वां शिशु रोग विशेषज्ञ,सुरेन्द्र कुमार नर्सिंग ऑफिसर, कमल कुमार,बतेरी देवी सहित स्टाफ मौजूद रहा

Mahbub ND News
Mahbub Khan
DrSubhash Sihag
Saroj Jakhar Sihag

 #नोहर/ दिल्ली :- पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया को उत्कृष्ट विकास और जनसेवा कार्यों के लिए नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय ...
10/03/2026

#नोहर/ दिल्ली :- पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया को उत्कृष्ट विकास और जनसेवा कार्यों के लिए नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित इंडिया प्राइड अवॉर्ड 2025 द्वारा सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l

यह सम्मान दैनिक भास्कर समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले और खेल मंत्री माननीय मनसुख मांडविया जी, दैनिक भास्कर समूह के डायरेक्टर पवन अग्रवाल जी और नेशनल एडिटर (राजनीतिक) धर्मेन्द्र भदौरिया जी द्वारा प्रदान किया गया।

उनका सेवाभाव, उदारता और समाज के प्रति निरंतर योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

∆ समाज और क्षेत्र के उत्थान में आपका यह योगदान सदैव अनुकरणीय रहेगा।


Mahbub ND News
Mahbub Khan

10/03/2026

बच्चों के दिलों की धड़कन डॉ. प्रेम कस्वां ने नन्हीं सी ज़िंदगी की बड़ी जीत दिलवाई l...... 🩺

#नोहर :- स्थानीय राजकीय उप-जिला चिकित्सालय में स्पेशलिस्ट (शिशु रोग विशेषज्ञ) के पद पर कार्यरत डॉ. प्रेम कस्वां अपनी सेवाएं राजकीय उप-जिला चिकित्सालय में दें रहे है l बच्चों के दिलों की धड़कन डॉ. प्रेम कस्वां ने नन्हीं सी ज़िंदगी की बड़ी जीत दिलवाई l कहते है की कभी-कभी डॉक्टर के जीवन में ऐसे पल आते हैं जो सारी थकान और मेहनत को एक पल में भुला देते हैं। आज ऐसा ही एक भावुक क्षण देखने को मिला। डॉ. प्रेम कस्वां ने बताया की राजकीय उप-जिला चिकित्सालय, नोहर की नर्सरी (NBSU) में एक नन्हा सा बच्चा 23-2-26 को भर्ती हुआ था। बच्चे का वजन केवल 1600 ग्राम था। जन्म के बाद बच्चा फीडिंग नहीं ले रहा था, उसे नवजात सेप्सिस, पीलिया (जॉन्डिस) और बीच-बीच में सांस लेने में तकलीफ़ जैसी गंभीर समस्याएँ भी थीं। स्थिति काफी नाज़ुक थी और लगातार निगरानी तथा उपचार की आवश्यकता थी। लेकिन कहते हैं न :- जब कोशिश सच्ची हो और ऊपरवाले की कृपा हो, तो नन्हीं ज़िंदगियाँ भी बड़ी लड़ाई जीत जाती हैं।

डॉ. प्रेम कस्वां की लगातार देखभाल, उपचार और उनकी टीम की मेहनत के बाद कल वही बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर अपनी माँ की गोद में घर भेज दिया है ।

जब ऐसे छोटे और कमजोर बच्चों को स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए घर भेजते हैं, तो एक डॉक्टर के लिए इससे बड़ी खुशी शायद कोई नहीं होती। यही पल हमें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि यह नन्हीं ज़िंदगी हमेशा स्वस्थ, खुश और सुरक्षित रहे।

आपको बता दे की नोहर के राजकीय उप-जिला चिकित्सालय में डॉ. प्रेम कस्वां और उनकी धर्मपत्नी डॉ. मोनिका कस्वां अपनी सेवाएं दें रहे है l

हिसार के सुप्रसिद्ध पेट, आंत लिवर रोग विशेषज्ञ (Gastro Surgeon) की सेवाएं अपने शहर नोहर में डॉक्टर  #डॉ. अनूप सिंह M.S, ...
06/03/2026

हिसार के सुप्रसिद्ध पेट, आंत लिवर रोग विशेषज्ञ
(Gastro Surgeon) की सेवाएं अपने शहर नोहर में
डॉक्टर #डॉ. अनूप सिंह

M.S, DNB, Gastro Surgeon (New Delhi)
(पेट, आंत, लिवर रोग विशेषज्ञ)

इस कैम्प में #अपेंडिश, #हर्निया और #पित्ते की थैली के ऑपरेशन निःशुल्क किए जायेंगे।
दिनांक : 08 मार्च 2025 (रविवार)
समय : सुबह 10: 00 बजे से 01:00 बजे तक
स्थान: नजदीक रेलवे रोड़, बिहानी चौक, HDFC 🏦 बैंक के पास, नोहर (राजस्थान) सम्पर्क सूत्र: 9992319563
पेट व आंत सम्बन्धी रोगों का सम्पूर्ण इलाज
✅ गैस बनना व एसिडिटी
✅ पेट में दर्द
✅ डकारें बहुत ज्यादा आना
✅ छाती में जलन रहना
✅ आई.बी.एस. (Irritable Bowel Syndrome)
✅ लैट्रिन के रास्ते खून आना
✅ वजन कम होना
✅ लैट्रिन के साथ मवाद आना
लिवर से संबंधित रोग
✅ फैटी लिवर
आधुनिक सर्जरी सुविधाएं
✅ लैप्रोस्कोपी द्वारा सर्जरी
✅ क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस का इलाज
✅ बैरिएट्रिक (मोटापा) सर्जरी
✅ पेट के कैंसर की सर्जरी
हर प्रकार के #निशुल्क_ऑपरेशन_मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत भी किए जाते है।

02/03/2026

💝 #बधाई_संदेश 💝

★ समस्त क्षेत्र वासियों को नोहर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक #अभिषेक_मटोरिया की ओर से रंग-बिरंगे रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं....💐💐💝💝🎊🎊🎁🎁

Address

Nohar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahbub ND News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category