Navtej TV

Navtej TV Navtej TV is a fast-growing National Hindi News Channel with PAN India presence.

बड़ी खबर            राजस्थान से राज्यसभा के लिए डॉ अलका गुर्जर डॉ सतीश पूनिया का नाम फाइनल
04/06/2026

बड़ी खबर

राजस्थान से राज्यसभा के लिए डॉ अलका गुर्जर डॉ सतीश पूनिया का नाम फाइनल

खबर दिल्ली से......राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में मिले प्रधानमंत्री मोदी से विस्तृत चर्चा एवं मंत्रिमंड...
01/06/2026

खबर दिल्ली से......
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली में मिले प्रधानमंत्री मोदी से विस्तृत चर्चा एवं मंत्रिमंडल विस्तार पर बात और कई विकास कार्यों की जानकारी दी

28/05/2026

खबर जयपुर से......

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में सामान्य,ओबीसी,ईडब्ल्यूएस,एमबीसी के सामान्य अभ्यर्थियों के पदों से अधिक पद भूतपूर्व सैनिकों के हैं जिनकी वजह से भूतपूर्व सैनिकों के पर्याप्त अभ्यर्थी होने पर सामान्य अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण नियम के अनुसार कोई पद शेष नहीं रहेगा और सामान्य अभ्यर्थी 100% मार्क्स लाने पर भी चयन से बाहर हो जायेगा इस अन्याय के खिलाफ़ आज कंप्यूटर अनुदेशक अभ्यर्थियों ने रिद्धि सिद्धि चौराहा पर कैंडल मार्च निकाल कर सरकार से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 में पद वृद्धि करते हुए सामान्य अभ्यर्थियों को भी भर्ती में मौका देने की गुहार लगाई है अगर सरकार जल्द कुछ निर्णय नहीं लेती है तो जल्द कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती सड़को पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे #कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026

27/05/2026

खवर जयपुर से
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा नकली खाद बीज की फैक्ट्री पर छापे मारने के बाद मीडिया से बात करते हुए

26/05/2026

खबर जयपुर/चोमू से.....

बीज माफिया पर किरोड़ी का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! चौमूं में नकली बीजों की फैक्ट्री का भंडाफोड़

राजस्थान में किसानों की मेहनत और खेतों के भविष्य के साथ खेल रहे बीज माफियाओं पर आखिरकार सरकार का बड़ा हथौड़ा चल गया। प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को चौमूं के सिल्वर पार्क (रीको) में अचानक छापा मारकर नकली बीजों के उस काले खेल का पर्दाफाश किया, जो लंबे समय से किसानों को बर्बादी की ओर धकेल रहा था।
खुद कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खुद की टीम के साथ ‘एग्रो जेनिक्स क्रॉप साइंस’ और ‘जीएम एग्रो इंडस्ट्रीज’ नाम की इकाइयों में अवैध रूप से मूंगफली बीज पैकिंग का बड़ा नेटवर्क पकड़ा। यहां ‘श्री बालाजी एग्रो सीकर’ के नाम पर घटिया और अमानक बीजों को चमकदार पैकेटों में भरकर किसानों को बेचने की तैयारी चल रही थी। मौके से किसान-510 (RG-510), SG-551 और RG-578 किस्मों के नाम वाले लाखों खाली बैग, हजारों तैयार पैकेट, करीब 60 लाख खाली बोरियां और लगभग 2 लाख मूंगफली की बोरियां बरामद हुईं।
जांच में खुलासा हुआ कि साधारण मूंगफली को मशीनों से प्रोसेस कर “हाई क्वालिटी बीज” का लेबल लगाकर बाजार में उतारा जा रहा था। फैक्ट्री में लगी हाईटेक मशीनें इस बात की गवाही दे रही थीं कि किसानों को ठगने का यह धंधा कितने बड़े स्तर पर चल रहा था।
किरोड़ी लाल मीणा खुद अचानक फैक्ट्री पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की। कार्रवाई के बाद उन्होंने साफ चेतावनी दी कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि “बीज माफिया किसानों की फसल ही नहीं, उनके सपनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के मिशन पर हमला कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।”
प्रदेशभर में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत जोधपुर, बीकानेर, सीकर और चूरू समेत कई जिलों में एक साथ दबिश दी गई। कृषि विभाग अब संबंधित इकाइयों के लाइसेंस, रिकॉर्ड और सप्लाई चैन की गहराई से जांच कर रहा है।
किसानों के नाम पर करोड़ों का खेल खेलने वाले बीज माफियाओं में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। सवाल अब यह है कि आखिर इतने लंबे समय से चल रहे इस गोरखधंधे को संरक्षण कौन दे रहा था?

21/05/2026

खबर जयपुर से .......

NEET पेपर लीक घोटाले, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार एवं छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे लगातार खिलवाड़ के विरोध में आज NSUI द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में
जयपुर के गुर्जर की थडी से त्रिवेणी चौराहे तक विशाल छात्र विरोध मार्च निकाला गया। इस मार्च में हजारों की संख्या में छात्रों, युवाओं एवं NSUI कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार, NTA और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
मार्च के दौरान छात्रों ने “NTA बैन करो”, “पेपर लीक बंद करो” और “ धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दो” जैसे नारों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में बढ़ते भ्रष्टाचार ने देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि यह विरोध मार्च उन लाखों छात्रों की आवाज़ है, जिनका भविष्य सरकार की लापरवाही, पेपर लीक और छात्रों पर थोपी जा रही नीतियों के कारण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा किसी राजनीतिक एजेंडे का माध्यम नहीं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
उन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि NTA पूरी तरह विफल साबित हुई है और इसे तत्काल प्रभाव से बैन किया जाना चाहिए। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं के परिवार को 5 करोड़ आर्थिक मुआवज़ा,भाई-बहनो को सरकारी नोकरी व मुफ़्त शिक्षा दे ।
NSUI ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक NTA को बैन नहीं किया जाता और शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देते, तब तक छात्रों के अधिकारों और न्याय के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

07/05/2026

बड़ी खबर
कृषि मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने राजस्थान में किसानों के हक पर डाका डालने की साजिश का किया बड़ा खुलासा!
हनुमानगढ़ के पल्लू में एसबीआई शाखा पर पहुँचा तो फसल बीमा में बड़े फर्जीवाड़े की गंभीर शिकायत सामने आई।
जांच में पता चला कि 66 फर्जी किसानों के खाते खोलकर उन्हें ऋणी दर्शाया गया और करीब 9 करोड़ रुपये का फर्जी फसल बीमा क्लेम तैयार किया गया।
बताया जा रहा है कि यह राशि इसी सप्ताह निकाली जाने वाली थी, लेकिन समय रहते पूरे मामले का खुलासा हो गया।
अन्नदाता के नाम पर भ्रष्टाचार और लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं तथा दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
भाजपा सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
“किसानों के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

04/05/2026

खबर दौसा के सैंथल से ..........

होदायली गांव में रीको की जमीन से हटाया अतिक्रमणः विरोध करने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को शांति भंग में किया गिरफ्तार
दौसा विधानसभा क्षेत्र के होदायली गांव में रीको की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते के साथ यह कार्रवाई की गई। विरोध करने पर दो व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा ने जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, तो उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर विरोध कर रहे राम सिंह मीणा और राकेश मीणा को पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।इससे पहले, 22 जनवरी 2026 को भी प्रशासन ने रीको कंपनी की इस जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया था। तब मकान और फसलें नष्ट कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया था।हालांकि, उन्हीं लोगों ने दोबारा फसल बोकर और झोपड़ियां डालकर फिर से अतिक्रमण कर लिया था। इसी के चलते आज तहसीलदार की मौजूदगी में यह अतिक्रमण हटाया गया।
करीब 10 वर्ष पहले भी इस भूमि पर लोगों ने बस्ती बसाई थी। रीको कंपनी के नाम से आवंटन होने के बाद कार्रवाई शुरू की गई थी, जिस पर ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार भी लगाई थी, लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की थी।
पूर्व में अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान लोगों ने आरोप लगाया था कि उन्हें बिना सूचना के कार्रवाई की गई और उनके मकान व फसलें नष्ट कर दी गईं। इस पर तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा ने बताया कि रीको कंपनी के अधिकारियों और प्रशासन द्वारा लोगों को पहले ही सूचनाएं दे दी गई थीं, और चेतावनी न मानने पर कार्रवाई की गई।आज की कार्रवाई में तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा और एएसआई उमराव सिंह गुर्जर के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा ने पुष्टि की कि यह जमीन दोबारा अतिक्रमण मुक्त की गई है।
tv

04/05/2026

बड़ी खबर
असम और बंगाल में बीजेपी भारी बढ़त की ओर असम में हैट्रिक और बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनते हुए

03/05/2026

बड़ी खबर
दुष्कर्म मामले में सरकार ने आईजी किशन सहाय मीणा को किया एपीओ आईपीएस मीणा संभाल रहे
थे पुलिस मुख्यालय में मानवाधिकार की ज़िम्मेदारी

Address

A 110, Third Floor, A Block, Sector 4
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navtej TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Navtej TV:

Shortcuts

Share