Uttrakhand Ki Baat

Uttrakhand Ki Baat News & Politics

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पहले देश के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों का सम्मलेन किया गया था लेकि...
04/01/2025

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पहले देश के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों का सम्मलेन किया गया था लेकिन अब उत्तराखंड में अंतराष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन होगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले उत्तराखंड में देश के अलग अलग स्थानों पर रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों का सम्मलेन किया गया था अब उत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासियों का सम्मलेन होगा। देश दुनिया में उत्तराखंड के लोगों ने खूब नाम कमाया है और उत्तराखंड के लोग जो दुनिया के अलग अलग हिस्सों में है वो उत्तराखंड में अपना योगदान देना चाहते है इसलिए लिए अंतराष्ट्रीय उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।

देहरादून : पूर्व कांग्रेस राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन...
01/01/2025

देहरादून : पूर्व कांग्रेस राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने निकाय चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनका यह कदम चुनाव के समय पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पार्टी नेतृत्व की कार्यप्रणाली और टिकट बंटवारे पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कई जगह रॉकेट कैंडिडेट को उतारने का काम किया है जो पिछले कई वर्षों से कांग्रेस में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं का अपमान है कांग्रेस पार्टी पथ भ्रमित हो गई है आगे उन्होंने कहा कि वे इस्तीफा देने से पहले प्रदेश अध्यक्ष और हरीश रावत से मुलाकात कर चुके हैं।

उत्तराखंड निकाय चुनाव : भाजपा ने आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उत्तराखंड में 11 मेयर सीटों के लिए अपने उम्मीदव...
30/12/2024

उत्तराखंड निकाय चुनाव : भाजपा ने आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए उत्तराखंड में 11 मेयर सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने पहले छह सीटों के लिए और फिर बाकी पांच सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की | राज्य में 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों सहित 100 नगर निकायों के लिए चुनाव 23 जनवरी को होने वाले हैं। मतदान मतपत्रों से होगा और नतीजे 25 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल उत्तराखंड के नगर निकायों में बीजेपी प्रमुख पार्टी है। राज्य में कुल 30,83,500 मतदाता हैं, जिनमें से 14,93,519 महिलाएं, 15,89,467 पुरुष और 514 अन्य हैं।

उत्तराखंड : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संसद में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए बयान के बाद देशभर में बवा...
24/12/2024

उत्तराखंड : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से संसद में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को लेकर दिए बयान के बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है. कांग्रेस जहां दिल्ली से लेकर सभी राज्यों में विरोध-प्रदर्शन कर रही है तो वहीं अब अमित शाह के बचाव में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर पलटवार किया. इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब बाबा साहेब को संविधान सभा का सदस्य बनाया गया था, तब कई कांग्रेस नेताओं ने उनका विरोध किया था। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा डॉ. अंबेडकर का अपमान करने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी उनका सम्मान नहीं किया।

उत्तराखंड भाजपा प्रदेशभर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर 25 दिसंबर को पूरे राज...
23/12/2024

उत्तराखंड भाजपा प्रदेशभर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर 25 दिसंबर को पूरे राज्यभर में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। इस संबंध में बीजेपी मुख्यालय देहरादून में बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य कौठारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इसके तहत प्रत्येक बूथ पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और आम जनमानस वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर अटल जी की कविताओं का वाचन भी किया जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून में मेरी योजना पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में सभी विभा...
20/12/2024

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून में मेरी योजना पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में सभी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ना सिर्फ जानकारी दी गई है। बल्कि लाभार्थी कैसे सरकारी योजनाओं का लाभ ले सके इसके बारे में भी बताया गया है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता के लिए केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि सभी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी है। सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड हमारा लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि जिन योजनाओं का हम शिलान्यास करते हैं, उनके लोकार्पण का भी हमारा प्रयास रहता है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने को पुस्तक को तैयार किया गया है।

उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने देश की पहली सरकारी हेली एंबुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री ...
19/12/2024

उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने देश की पहली सरकारी हेली एंबुलेंस सेवा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है | यह सेवा 24 घंटे चालू रहेगी और जरूरतमंद लोग इस नंबर पर कॉल कर मदद ले सकते हैं. टोल फ्री नंबर है- 18001804278. इसके साथ ही मेडिकल जानकारी और रोगी की डिटेल्स आदि के लिए व्हाट्सएप नंबर 9084670331 भी उपलब्ध है | नोडल अधिकारी डॉ मधुर उनियाल ने हेली एंबुलेंस सेवा के बारे में कहा कि यह सेवा प्रदेश के दूरदराज के इलाकों तक पहुंच बनाने और जीवन बचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है |

सोनप्रयाग : केदारनाथ धाम के रक्षक भगवान भूकुंड भैरव मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने का मामला सीसीटीवी कैमरे...
18/12/2024

सोनप्रयाग : केदारनाथ धाम के रक्षक भगवान भूकुंड भैरव मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसको लेकर तीर्थपुरोहितों , पंच पंडा समिति रुद्रपुर ने खासी नाराजगी जाहिर की है, उन्होंने कहा कि मंदिर में इस प्रकार का अनैतिक कार्य किया जा रहा है, साथ ही वह व्यक्ति जूते लेकर पाषाण मूर्तियों को स्पर्श कर रहा हे। उन्होंने सुरक्षा को लेकर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि पौराणिक परंपरा से छेड़छाड़ हो रहा है, शीतकाल में बाबा के कपाट बंद होते ही वहां कोई भी इंसान नहीं रहते थे, लेकिन अब वहां, पुनः निर्माण कार्यों की लेबर बारह माह है।वहीं सोनप्रयाग पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर व्यक्ति की खोजबीन शुरू कर दी है।

​Temple

देहरादून के चमन विहार इलाके में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय  ने कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर छा...
17/12/2024

देहरादून के चमन विहार इलाके में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर छापेमारी की। करीब 18 गाड़ियों में आयकर विभाग और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। राजीव जैन पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजीव जैन पर करोड़ों के धन शोधन का मामला भी बन सकता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विजय दिवस' के अवसर पर भारतीय सेना, पूर्व सैनिकों के साथ ही देश और प्रदेशवा...
16/12/2024

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विजय दिवस' के अवसर पर भारतीय सेना, पूर्व सैनिकों के साथ ही देश और प्रदेशवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा - आज का दिन भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है | पाकिस्तान ने भारतीय सेना के समक्ष आत्म समर्पण किया | उन्होंने कहा, यह दिन भारतीय सेना के अद्वितीय साहस को समर्पित है |

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ा है, इस श्रेय की ...
14/12/2024

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ा है, इस श्रेय की हकदार उत्तराखंड की देवतुल्य जनता है। उन्होंने कहा कि हमने 2022 में उत्तराखंड की जनता के सामने संकल्प रखा कि नई सरकार का गठन होते ही राज्य में समान नागरिक संहिता लाने के लिए कार्यवाही शुरू करेंगे। सरकार का गठन होते ही कमेटी बनाई गई। कमेटी को रिपोर्ट सौंपने के बाद विधानसभा में विधेयक पारित कर राष्ट्रपति को भेजा। उनकी मंजूरी के बाद राज्य यूसीसी लागू के अंतिम पड़ाव पर है।

उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव (नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत) का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है |  चुनाव के ...
13/12/2024

उत्तराखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव (नगर पालिका, नगर निगम और नगर पंचायत) का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है | चुनाव के लिए धामी कैबिनेट से ओबीसी रिजर्वेशन नियमावली को मंजूरी मिल गई है | राजभवन की मुहर के बाद शासन ने नोटिफिकेशन जारी किया है | जल्द ही जल्द ही निकायों के आरक्षण सूची जारी होगी | ओबीसी आरक्षण को मंजूरी मिलने के बाद सभी निकायों में आरक्षण प्रक्रिया शुरू की जाएगी |

Address

H-146, 147
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttrakhand Ki Baat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttrakhand Ki Baat:

Share