The Khabari Manch

The Khabari Manch "सच कहने का कलेजा और जनता की लड़ाई लड़ने की हिम्मत! चंबल की माटी से देश की राजधानी तक, ग्राउंड रिपोर्टिंग का एकमात्र ठिकाना।"

27/08/2026

नेपाल में तबाही! 30 फीट ऊंचे सैलाब ने बगा दिए गांव, 133 से ज्यादा भारतीय लापता!
नेपाल के भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आए विनाशकारी फ्लैश फ्लड (Flash Flood) ने मचाया तांडव! 160 से ज्यादा मौतों की पुष्टि और सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। आखिर क्यों

भारतीयों के लिए नेपाल इमरजेंसी हेल्पलाइन:
• काठमांडू दूतावास WhatsApp/Call: +977 9851316807, +977 9709107500
• उत्तराखंड हेल्पलाइन: 1070 / 8218867005
• यूपी हेल्पलाइन: 1070

27/08/2026

नीम करोरी बाबा पर बनी हनुमान अंश फिल्म के पार्वती गाने ने मचाई धूम,ग्वालियर के साधु तिवारी ने बेहतरीन अंदाज में गाया गाना ,

ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रहने वाले बहुमुखी संगीतकार, गायक और गीतकार साधु तिवारी इन दिनों अपनी नई फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) को लेकर चर्चा में हैं। नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि इसके संगीत की जिम्मेदारी भी संभाली है। हाल ही में टाइम्स म्यूजिक द्वारा रिलीज हुआ उनका भक्ति गीत 'पार्वती' दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है, जिसे साधु तिवारी ने खुद गाया, लिखा और संगीतबद्ध किया है। अपनी जड़ों से जुड़े रहकर बॉलीवुड और भक्ति संगीत की दुनिया में खास मुकाम बनाने वाले साधु तिवारी की यह कलात्मक प्रस्तुति सोशल मीडिया पर खूब सराहना बटोर रही है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के एक खेत में एक निजी ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस ...
27/08/2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गंगा बैराज के पास नत्थूपुरवा गांव के एक खेत में एक निजी ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों (इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट) की मौके पर ही मौत हो गई

भिंड जिले में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। मेहगांव के सीमार हल्के में पदस्थ पटवारी संजय बघेल को लोकायुक्त पुल...
27/08/2026

भिंड जिले में भ्रष्टाचार का एक और मामला सामने आया है। मेहगांव के सीमार हल्के में पदस्थ पटवारी संजय बघेल को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है।
मामला किसान राघवेंद्र बघेल से जुड़ा है, जिन्होंने तीन महीने पहले पत्नी के नाम खरीदी जमीन का नामांतरण कराने की कोशिश की थी। आरोप है कि पटवारी ने इसके एवज में 30 हजार रुपये की मांग रखी। परेशान किसान ने ग्वालियर लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ट्रैप बिछाया गया।
तय हुआ कि रकम दो किस्तों में दी जाएगी। भारौली रोड स्थित एक ऑनलाइन दुकान पर जैसे ही पटवारी ने पहली किस्त के पांच हजार रुपये लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे धर दबोचा। फिलहाल मेहगांव रेस्ट हाउस में आगे की कार्रवाई जारी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 साल की छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की उनके ही घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर बेरहमी ...
27/08/2026

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में 21 साल की छात्रा और पार्ट-टाइम मॉडल मुस्कान की उनके ही घर में घुसकर चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस वारदात का मुख्य आरोपी उनका जिम ट्रेनर इमरान है, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा है

हत्या की वजह (एकतरफा प्यार): परिजनों और करीबियों के अनुसार, आरोपी इमरान उसी जिम में ट्रेनर था जहां मुस्कान जाती थीं। वह काफी समय से मुस्कान के पीछे पड़ा हुआ था और शादी के लिए लगातार दबाव बना रहा था। बात न मानने और कुछ दिनों से चल रहे विवाद के कारण उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई: दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी इमरान को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मेहगांव । कचनाव कलां: पूर्व सरपंच नरेंद्र चौधरी,कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी (धनु) एवं  शिवकुमार चौधरी (लला) की पूज्य माता...
27/08/2026

मेहगांव । कचनाव कलां: पूर्व सरपंच नरेंद्र चौधरी,कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी (धनु) एवं शिवकुमार चौधरी (लला) की पूज्य माताजी का आज प्रातः दुःखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका निधन परिवार तथा समस्त शुभचिंतकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं परिचितों ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

27/08/2026

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए भारत ने 10 टन मानवीय मदद भेजी है

नेपाल में कम से कम 157 लोगों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा बलों के जवान और विदेशी पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में लोग लापता हैं.

आज देशभर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (मिलाद-उन-नबी या बारावफात) का त्योहार मनाया जा रहा है ये दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगं...
26/08/2026

आज देशभर में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (मिलाद-उन-नबी या बारावफात) का त्योहार मनाया जा रहा है ये दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस की याद में मनाया जाता है। गोहद में भी यह त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया ...

26/08/2026

हे मोहन अपनी लीला दिखाइए इस मौत के हाइवे से यहां की जनता को छुटकारा दिलाइए!

मुख्यमंत्री जी ग्वालियर भिंड की जनता फिलहाल मौत के हाइवे से छुटकारा चाहती है फिलहाल इसी के चौड़ीकरण की सौगात चाहिए।
ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें ,आवाज दूर तक गूंजें

Collector Office Bhind Jansampark Madhya Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP) Jyotiraditya M Scindia Rahul Gandhi Jitu Patwari Gwalior Police SP BHIND Nitin Gadkari CM Madhya Pradesh

Address

Noida
201301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Khabari Manch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share