16/08/2026
Noida UP में, जिला सरकारी अस्पताल में गार्ड द्वारा मरीजों के लिए सिरिंज भर कर और उनकी जान से खिलवाड़ करने की गंभीर घटना सामने आई है, हैरानी की बात है कि पांचवे तल पर तैनात सुरक्षा गार्ड हॉस्पिटल स्टाफ नर्स और LAB डाक्टरों के सामने मरीजों के लिए सिरिंज में दवाई भरते नजर आ रहे हैं ये घटना 14 अगस्त की है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से लेकर नर्स और सुरक्षा गार्ड दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
14 अगस्त की देर रात में अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड सुनील की ड्यूटी लगी थी।
आरोप है कि रात में हंसी ठिठोली के बीच स्टाफ ने गार्ड सुनील को मरीजों को इंजेक्शन लगाने के लिए कई खाली सिरिंज थमा दी। उसके बाद दवाइयों की काफी डोज सौंपकर पांच मिनट में सिरिंज में भरने के लिए कहा।
इस पर सुनील पांचवे तल पर काउंटर पर ही बैठ गया और सिरिंज में दवाईं कई डोज भरने लगा, जिससे सवाल उठ रहा है कि क्या मरीजों की बीमारी के हिसाब से सुनील ने सिरिंज में दवाईं कई डोज डाली होगी या नहीं ? इस गंभीर लापरवाही का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।