31/08/2026
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने सीता माता के प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि “पूरा देश जानता है सीता माँ को चुराने वाला भेष बदलकर आया था, इसलिए सावधान रहिए ऐसे लोगों से।” अखिलेश यादव ने BJP को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।