24/06/2026
बुलंदशहर: ई-रजिस्ट्रेशन के विरोध में 7वें दिन भी जारी रही हड़ताल, मांगें पूरी होने तक थमा रहेगा काम!
बुलंदशहर में ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था लागू किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन व दस्तावेज लेखक एसोसिएशन और समस्त स्टांप विक्रेताओं द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 7वें दिन भी पूरी ताकत के साथ जारी रही।
दस्तावेज लेखक एसोसिएशन, बुलंदशहर के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने दोक टूक शब्दों में कहा कि अभी तक अधिकारियों की तरफ से हमारी जायज मांगों पर कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने साफ किया कि जब तक प्रशासन और सरकार उनकी मांगों को पूरी नहीं करती, तब तक यह धरना और कार्य बहिष्कार इसी तरह अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा।
इस मौके पर धर्मेंद्र कौशिक, सतीशचंद भटनागर, रजनीश कुमार सक्सेना,लाखन सिंह, एड. जितेंद्र शर्मा, अरशद सैफी, एड. विक्रम सिंह और सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता, लेखक और स्टांप विक्रेता मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर इस व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
हड़ताल के कारण रजिस्ट्री दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप नजर आ रहा है, जिससे आम जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
👉 आपकी क्या राय है? क्या ई-रजिस्ट्रेशन का यह विरोध सही है? कमेंट में अपनी राय जरूर दें और खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
रिपोर्ट: अमित तोमर, Smart News Nation (SNL)