Hind Post Media

Hind Post Media स्थानीय से राष्ट्रीय तक, हर खबर अब आपकी उंगलियों पर।
Follow करें Hind Post Media – सच बोलने वाला मीडिया प्लेटफ़ॉर्म।

Hind Post Media मधुबनी जिले का एक विश्वसनीय, स्वतंत्र और जनसरोकार से जुड़ा मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है, जो सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समाचारों, सामाजिक मुद्दों, सांस्कृतिक गतिविधियों और जनता की आवाज़ को प्रमुखता से सामने लाना है।

01/08/2026
31/07/2026

अलीनगर: अब गांव में मिलेगी सरकारी सेवाएं, पंचायत सरकार भवन का शुभारंभ

चाकूबाजी मामले में एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया📍रहिका, मधुबनी | HIND POSTरहिका थाना पुलिस ने चाकूबाजी मामले ...
31/07/2026

चाकूबाजी मामले में एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

📍रहिका, मधुबनी | HIND POST

रहिका थाना पुलिस ने चाकूबाजी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू कुमार यादव (पिता- शिवन यादव), निवासी खरौआ, थाना रहिका, जिला मधुबनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई भागवत यादव की हत्या से जुड़े मामले में की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

31/07/2026

पानी-बिजली संकट पर फूटा जनता का गुस्सा, मुरलियाचक पंचायत में जोरदार विरोध

नेपाल के  सिरहा, माडर, जनकपुर , गोलबाजार के चार जिला कर्फ्यू।जयनगर नेपाल के सुनसरी जिले में  दो समुदायों के बीच भड़की सा...
31/07/2026

नेपाल के सिरहा, माडर, जनकपुर , गोलबाजार के चार जिला कर्फ्यू।
जयनगर नेपाल के सुनसरी जिले में दो समुदायों के बीच भड़की सांप्रदायिक झड़प की आग सीमावर्ती भारतीय बॉर्डर से सटे नेपाल के सिरहा, माडर, जनकपुर , गोलबाजार सहित अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। इस घटना को लेकर सिरहा के जिलाधिकारी सुरेंद्र पौडेल ने सिरहा जिला में कर्फ्यू लगाने का निर्देश दिया है। गुरुवार को
सिरहा, माडर, जनकपुर , गोलबाजार में सुनसरी घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठन टायर जलाकर जगह-जगह प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की है। प्रदर्शन को देखते हुए बाजरे बंद रही इमरजेंसी सेवा को छोड़कर लगभग जनकपुर सिरहा, माडर, गोलबाजार बाजार सहित अन्य इलाकों में प्रदर्शन को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी ठप हो गया। इस घटना की आग लगातार बढ़ते देख प्रशासन के द्वारा जगह-जगह सुरक्षा बल एवं नेपाली पुलिस को तैनात किया जा रहा है।
घटना
बीते रविवार देर रात सुनसरी के देवगंज ग्राम पंचायत के कप्तानगंज इलाके में शुरू हुई। यहां दो समुदायों के लोग अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे। एक तरफ ‘बोलबम’ तीर्थयात्रा का जुलूस निकाला जा रहा था, जो सोमवार को सप्तकोशी नदी की ओर जाने वाला था। इस जुलूस में डीजे और लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा था। दूसरी तरफ दूसरे समुदाय के लोग अपने धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। विवाद मुख्य रूप से लाउडस्पीकर के तेज आवाज वाले इस्तेमाल, धार्मिक झंडे लगाने को लेकर शुरू हुआ। एक समूह ने नॉइज पॉल्यूशन का हवाला देते हुए तेज संगीत पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।यह कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों समूहों के बीच पथराव और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर नियंत्रण के दौरान एक युवक की मौत होने से यह मामला अन्य जिला मे आग की तरफ फैलता जा रहा है।
नेपाल की घटना का असर सीमावर्ती बाजारों पर देखा जा रहा है। नेपाली ग्राहकों के भारतीय बाजार न आने से बाजारों में सन्नाटा सहित व्यापार का नुकसान हो रहा है।
वही इस संबंध में भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट हरिनारायण जाट ने बताया की नेपाल की हर घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर हाई अलर्ट है। सशस्त्र बल के जवान के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

बेनीपट्टी में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सफाई व्यवस्था पर संकट**बेनीपट्टी, 31 जुलाई:**नगर पंचायत बेनीपट्...
31/07/2026

बेनीपट्टी में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, सफाई व्यवस्था पर संकट

**बेनीपट्टी, 31 जुलाई:**
नगर पंचायत बेनीपट्टी के सफाईकर्मियों ने नियमितीकरण, ठेका प्रथा समाप्त करने और बकाया वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के कारण शहर में कचरा उठाव, नालियों की सफाई और अन्य सफाई कार्य प्रभावित होने की आशंका है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Address

IHDP Business Park Sector/127 Noida
Noida
201304

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hind Post Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hind Post Media:

Shortcuts

Share