Alert Uttar Pradesh

Alert Uttar Pradesh News ��
(1)

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच
11/06/2026

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच




एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार
11/06/2026

एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव गिरफ्तार



28/02/2026

बहराइच न्यूज
100 ₹ में मुर्गा लेने के लिए दुकान पर उमड़ी भीड़ से लोगों को करना पड़ा जाम का सामना

अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया ब्लैक स्पाट्स का निरीक्षण बहराइच। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर...
23/01/2026

अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया ब्लैक स्पाट्स का निरीक्षण

बहराइच। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर 31 जनवरी 2026 तक जनपद में संचालित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अन्तर्गत अधिकारियों की टीम द्वारा जनपद बहराइच में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया गया। ए.आर.टी.ओ. ने बताया कि सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग अंकित वर्मा, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) प्रदीप कुमार व यातायात प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा द्वारा बहराइच-सीतापुर मार्ग पर ब्लैक स्पॉट्स बेड़नापुर, रमवापुर एवं भगवानपुर चौराहा, बहराइच लखनऊ मार्ग पर स्थित ब्लैक स्पॉट्स टिकोरा मोड़ व मरौचा का निरीक्षण किया गया। ए.आर.टी.ओ. ने बताया कि अधिकारियों के निरीक्षणोंपरान्त सम्बन्धित ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यकतानुसार प्रकाश, मार्ग चौड़ीकरण, स्पीड ब्रेकर, स्पीड टेबल साइन बोर्ड इत्यादि की स्थापना का कार्य कराया जायेगा जिससे मार्ग दुर्घटनाओं की संभावना को न्यून से न्यूनतम किया जा सके।

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिलाधिकारी बहराइच। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक तथा आकांक्षी जनपद बहराइच क...
23/01/2026

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिलाधिकारी

बहराइच। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक तथा आकांक्षी जनपद बहराइच को वर्ष 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के संकल्प को धरातल पर कार्यान्वित करने के उद्देश्य से अमजनमानस में जनजागरूकता लाये जाने हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने विकास भवन परिसर से बाल श्रम उन्मूलन अभियान जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी 06 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।कार्यवाह...
09/01/2026

थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे/ निशानदेही से चोरी 06 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद।

कार्यवाही का विवरण
दिनांक 09.01.2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अभियुक्त अमित राजपूत पुत्र नंदराम सोमबाजार कट से गिरफ्तार किया गया है, व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। उनके कब्जे/निशानदेही से चोरी की 06 मोटरसाइकिल, 02 मोटरसाइकिल की चाबियाँ, 01 तमंचा .315 बोर व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

*पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ करने पर अभियुक्त अमित राजपूत द्वारा बताया कि साहब हम नोएडा में रहते हैं और नोएडा व आस-पास क्षेत्र में मौका पाकर मोटरसाइकिल चोरी करते थे एवं पकड़े जाने के डर से अपने साथ तमंचा व चाकू भी रखते थे। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना सेक्टर-39, थाना सेक्टर-49 व थाना सेक्टर-20 पर अभियोग पंजीकृत हैं।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
अमित राजपूत पुत्र नंदराम निवासी ग्राम नगला राधे, थाना गंजडुंडवारा, कासगंज वर्तमान पता गढ़ी चौखंडी, थाना फेस-3, गौतमबुद्धनगर, उम्र 21 वर्ष।

08/01/2026

केडीसी में आयोजित हुआ बालश्रम मुक्त जागरूकता वर्कषॉप

बहराइच। सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि किसान डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम में जनपद बहराइच को दिसंबर 2026 तक बालश्रम मुक्त करने हेतु जागरूकता वर्कषॉप का आयोजन किया गया।
सहायक श्रम आयुक्त द्वारा विद्यार्थियों को बाल एवं किषोरों श्रम (निषेध एव विनियमन) अधिनियम 1986 यथा संषोधित 2016 के संबंध में जानकारी दी गई तथा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया।
सभी विद्यार्थियों को बाल श्रम होता पाए जाने पर विभाग को सूचित करने तथा विभाग की योजनाओं का लाभ लेने हेतु श्रमिकों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। बालश्रम निषेध जागरूकता हेतु पोस्टर तथा विभागीय योजनाओं के पम्पलेट भी वितरित किए गए। कार्यषाला में ‘रोसा संस्थान’ ने भी आवष्यक सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी सूरज तिवारी, एण्टी हियूमन ट्रेफिकिंग यूनिट प्रभारी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

08/01/2026

बहराइच
दो नक्का चौराहा पर आयोजित हुआ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

बहराइच। सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाने तथा आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर जनपद में 01 से 31 जनवरी 2026 तक मनाये जा रहे यातायात सुरक्षा माह अन्तर्गत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) ओ0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवधराज गुप्ता, यात्रीकर अधिकारी बहराइच द्वारा जनपद बहराइच के गोंडा रोड स्थित दोनक्का चौराहा क्षेत्र में एक व्यापक एवं विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान मुख्य रूप से ट्रैक्टर-ट्रालियों एवं अन्य भारी एवं धीमी गति से चलने वाले वाहनों को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया। उक्त के अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पारले चीनी मिल परिसर में एक व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान का भी आयोजित किया गया। अभियान के तहत गन्ना ढोने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, जिससे रात्रि एवं कोहरे के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ाई जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, ओवरलोडिंग से बचाव, निर्धारित गति सीमा में वाहन संचालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन के वैध दस्तावेज साथ रखने तथा रात्रि में लाइट एवं संकेतकों के सही प्रयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जागरूक किया गया।

नेपाल में सोशल मीडिया बैंन को लेकर उग्र प्रदर्शन और हिंसा की तस्वीरें
10/09/2025

नेपाल में सोशल मीडिया बैंन को लेकर उग्र प्रदर्शन और हिंसा की तस्वीरें

08/09/2025

बहराइच जनपद के रानीपुर थाना एसओ ब्रह्मानंद गोंड के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। आरोप है कि उन्होंने एक गरीब व्यक्ति के समर्थन में न्याय की मांग कर रहे कांग्रेस नेताओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ अभद्र और अलोकतांत्रिक व्यवहार किया।

*घटना के मुख्य बिंदु:*

- रानीपुर थाना एसओ ब्रह्मानंद गोंड ने एक ढाबली को ध्वस्त करने के बाद उसके मालिक को न्याय दिलाने के लिए एकत्रित हुए लोगों के साथ बदसलूकी की।
- कांग्रेस नेता शिवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक जायसवाल और श्री दयाशंकर सिंह सहित कई वरिष्ठ नागरिक इस घटना के विरोध में एकत्रित हुए थे।
#बहराइच

Address

Noida
271801

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Alert Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share