Z Bharat

Z Bharat Bharat's GenZ platform has arrived Bharat's GenZ platform has arrived...

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समय एथेनॉल की पेट्रोल में मिलावट के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. अब उन्होंने सूत्रो के हवाले ...
06/08/2026

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समय एथेनॉल की पेट्रोल में मिलावट के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. अब उन्होंने सूत्रो के हवाले से बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में एथेनॉल मिलाने की योजना बना रही है. जानकारों का कहना है कि इससे उड़ानों की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है.

अखिलेश यादव ने भाजपा पर अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग PDA से हारे हुए हैं, वो PDA की नई-नई प...
06/08/2026

अखिलेश यादव ने भाजपा पर अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग PDA से हारे हुए हैं, वो PDA की नई-नई परिभाषा बना रहे हैं. वो लोग भूल गए हैं, PDA में PD पंडित का ही शॉर्ट फॉर्म है.सपा सुप्रीमो इन दिनों आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हो चुके हैं. अखिलेश को PDA फॉर्मूले के तहत लोकसभा 2024 में बड़ी सफलता मिली थी. समाजवादी पार्टी ने इसी फॉर्मूले के दम पर अब तक अपना सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था.

प्रयागराज में 8 अगस्त को राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की परमिशन केपी ट्र्स्ट ने कैंसिल कर दी है. ट्रस्ट ने छ...
06/08/2026

प्रयागराज में 8 अगस्त को राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की परमिशन केपी ट्र्स्ट ने कैंसिल कर दी है. ट्रस्ट ने छात्रों की गतिविधियां बाधित होने और इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए परमिशन कैंसिल कर दी.

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा, “यह भाजपा की दबाव बनाने की रणनीति के अलावा कुछ नहीं है, जो नहीं चाहती कि राहुल गांधी प्रयागराज में छात्रों को संबोधित करें, लेकिन गांधी आएंगे, चाहे अनुमति मिले या न मिले.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर में बने घर पर हमला हुआ है. ...
06/08/2026

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर में बने घर पर हमला हुआ है. यह घटना पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब के शामिल होने के कुछ घंटों बाद हुई.

शाकिब के घर पर हमला रात 8.45 से 9 बजे के बीच हुआ. मगुरा सदर पुलिस के अफसर मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ दीं.

मोहम्मद शमी ने कहा कि वह टीम इंडिया में वापसी को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. दोबारा देश के लिए खेलने का इंतजार कर रहे हैं. ...
05/08/2026

मोहम्मद शमी ने कहा कि वह टीम इंडिया में वापसी को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. दोबारा देश के लिए खेलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता है. वह लगातार मेहनत कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहते हैं.

शमी ने कहा कि उनकी नजर 2027 वनडे विश्व कप पर है. उन्हें उम्मीद है कि चयनकर्ता उनके प्रदर्शन के साथ न्याय करेंगे और जल्द ही उन्हें टीम इंडिया में वापसी का मौका मिलेगा.

शेख हसीना ने कहा कि उन्हें पता है कि बांग्लादेश लौटने पर उन्हें जेल भेजा जा सकता है या उनकी जान को भी खतरा हो सकता है. इ...
05/08/2026

शेख हसीना ने कहा कि उन्हें पता है कि बांग्लादेश लौटने पर उन्हें जेल भेजा जा सकता है या उनकी जान को भी खतरा हो सकता है. इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वह दिसंबर में देश वापस जाएंगी, क्योंकि जनता का समर्थन उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है.

CJI सूर्यकांत ने कहा कि युवाओं को डराने या धमकाने के बजाय उनसे प्यार से बात करनी चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए. उन्होंने...
05/08/2026

CJI सूर्यकांत ने कहा कि युवाओं को डराने या धमकाने के बजाय उनसे प्यार से बात करनी चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए. उन्होंने कहा कि नासमझ युवाओं को सख्ती की नहीं, बल्कि सही सलाह, मार्गदर्शन और काउंसलिंग की जरूरत होती है.

अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग समय-समय पर PDA की परिभाषा बदलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि PDA में 'P' का मतलब पंडित है और ...
05/08/2026

अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग समय-समय पर PDA की परिभाषा बदलते रहते हैं. उन्होंने कहा कि PDA में 'P' का मतलब पंडित है और 'PD' पंडित का शॉर्ट फॉर्म है. उन्होंने यह भी कहा कि जितना पंडित समाज को परेशान किया जाएगा, वह उतना ही मजबूत होकर सामने आएगा.

साधू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव देश के बड़े नेताओं में से एक हैं और RJD को बनाने में उनका भी योगदान रहा है. उन्होंन...
05/08/2026

साधू यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव देश के बड़े नेताओं में से एक हैं और RJD को बनाने में उनका भी योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव फिलहाल अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि भाई वीरेंद्र ने जो कहा, वह सही है.

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह कभी भी टीम इंडिया का हेड कोच नहीं बनना चाहते थे. उनके मुताबिक, विराट कोहली और अमिताभ चौधरी न...
05/08/2026

वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि वह कभी भी टीम इंडिया का हेड कोच नहीं बनना चाहते थे. उनके मुताबिक, विराट कोहली और अमिताभ चौधरी ने उनसे इस पद के लिए संपर्क किया था, क्योंकि उस समय विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे.

Address

FC-19, Sector 16-A
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Z Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share