Living Today News

Living Today News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Living Today News, Broadcasting & media production company, Noida.

24/07/2026

"जय भीम, जय भारत के साथ चंद्रशेखर आज़ाद का बड़ा संदेश"

23/07/2026
23/07/2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ बुलंद हुई आवाज़

प्रयागराज: बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, दर्जनों लोगों ने उठाया लाभप्रयागर...
18/07/2026

प्रयागराज: बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर लगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, दर्जनों लोगों ने उठाया लाभ

प्रयागराज। बैंक ऑफ बड़ौदा की नैनी शाखा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार निभाते हुए कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, प्रयागराज एवं निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी पहल में बैंक के उपभोक्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में लगभग 70 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ प्राप्त किया।
अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एवं मीडिया प्रभारी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नैनी शाखा द्वारा अपने ग्राहकों एवं आम नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों की ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड शुगर एवं वजन की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा स्वास्थ्य बीमा के महत्व के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। बैंक की ओर से सभी प्रतिभागियों के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।
शिविर में मुख्य परामर्शदाता डॉ. अविनाश विश्वकर्मा ने सभी मरीजों की जांच रिपोर्ट का गहन अवलोकन कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की, जिससे गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान और उपचार संभव हो सके।
स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान स्टाफ नर्स सूची पांडेय ने प्रतिभागियों का ब्लड प्रेशर (BP) परीक्षण किया, जबकि मिथिलेश कुमार ने ब्लड शुगर की जांच की। वहीं सूरज सिंह ने ओपीडी रजिस्ट्रेशन एवं अन्य व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।
इस अवसर पर कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, नैनी शाखा के मुख्य प्रबंधक शशि रंजन कुमार को समाजहित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के प्रतिनिधि भुवनेश्वर शर्मा सहित बैंक एवं अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक शशि रंजन कुमार, निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के भुवनेश्वर शर्मा तथा कमला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की टीम ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी समाज के हित में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

18/07/2026

उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज का 21वां दीक्षान्त समारोह प्रयागराज में - Living Today News

08/04/2026

ज्ञान गुण सावस पर सुंदर काण्ड पाठ एवं प्रसाद वितरण - Living Today News

भोजपुरी सिनेमा की सितारों भरी शाम पटना में 7वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स भव्यता के साथ सम्पन्न, 80 श्रेणियों में क...
17/03/2026

भोजपुरी सिनेमा की सितारों भरी शाम पटना में 7वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स भव्यता के साथ सम्पन्न, 80 श्रेणियों में कलाकारों को मिला सम्मान

पटना - बिहार की राजधानी पटना का ऐतिहासिक बापू सभागार में भोजपुरी सिनेमा की चमक-दमक, संगीत और सितारों की मौजूदगी से जगमगा उठा। अवसर था 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स समारोह का, जो पूरे भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। शाम छह बजे शुरू हुआ यह समारोह देर रात तक चलता रहा और भोजपुरी फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकारों, गायकों, निर्देशकों, तकनीशियनों तथा सिने प्रेमियों की बड़ी उपस्थिति ने इसे एक यादगार सांस्कृतिक उत्सव बना दिया। भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2026 के संरक्षक बृहस्पति पांडे ने संवाददाता हिमांशु यादव से बात करते हुए बताया कि इस समारोह में लगभग 80 विभिन्न श्रेणियों में भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की, जिससे सभागार में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
अवॉर्ड समारोह में कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव, मंत्री श्री संजय सिंह, दिल्ली प्रेस के संपादक परेश नाथ, दिल्ली प्रेस के कार्यकारी प्रकाशक अनंत नाथ तथा इम्पा के अध्यक्ष अभय सिन्हा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंच से भोजपुरी सिनेमा की उपलब्धियों और उसके भविष्य पर चर्चा की गई। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरी सिनेमा आज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और लोक जीवन की झलक भी प्रस्तुत करता है। उन्होंने कलाकारों से समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्मों के निर्माण की अपील की। विधायक ने कहा कि भोजपुरी भाषा और संस्कृति की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और ऐसे आयोजनों से कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा भारतीय संस्कृति की आत्मा को जीवित रखता है।
सीनियर एक्टर कुणाल सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भोजपुरी सिनेमा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और इस प्रकार के मंच कलाकारों को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां अवॉर्ड समारोह केवल सम्मान देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह एक भव्य स्टार नाइट के रूप में भी सामने आया। मंच पर भोजपुरी संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, अनुपमा यादव, रक्षा गुप्ता, आर्यन बाबू, सी पी भट्ट, चाहत राज, स्वस्तिका राय आदि ने अपने हिट गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सभागार में मौजूद दर्शकों ने हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक भोजपुरी लोक संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें लोकगीत और लोकनृत्य शामिल रहे। इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। डिजिटल युग के अनुरूप अवॉर्ड्स का नया स्वरूप कार्यकारी प्रकाशक अनंत नाथ नें बताया कि इस वर्ष अवॉर्ड समारोह को डिजिटल युग के अनुरूप नया स्वरूप दिया गया। इस बार अवॉर्ड्स को तीन प्रमुख वर्गों में विभाजित किया गया जिसमें थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कंटेंट और यूट्यूब और टीवी प्लेटफॉर्म रिलीज फिल्मों की कैटेगरी बनाई गई थी. इन तीनों वर्गों के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में कलाकारों, निर्देशकों, गायकों, तकनीशियनों और अन्य रचनात्मक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आज के समय में डिजिटल माध्यमों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में इस मंच पर डिजिटल कंटेंट से जुड़े कलाकारों को भी पहचान देना आवश्यक है। कलाकारों को मिला सम्मान समारोह में भोजपुरी फिल्म उद्योग के कई चर्चित कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अवॉर्ड पाने वाले कलाकारों में कई लोकप्रिय अभिनेता, अभिनेत्री, गायक और तकनीशियन शामिल रहे। जिसमें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अरविंद अकेला कल्लू, बेस्ट एक्ट्रेस अंजना सिंह, रक्षा गुप्ता, संजना पाण्डेय, अपर्णा मलिक को मिला। बेस्ट सहायक का अवॉर्ड अभिनेता संजय पाण्डेय, कुणाल सिंह, अनूप अरोड़ा, के के गोस्वामी को प्रदान किया गया। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड संजय श्रीवास्तव को मिला। इसके अलावा अलग अलग श्रेणियों में 80 अवॉर्ड फिल्मी एक्टरों, टेक्नीशियनों को प्रदान किया गया। भोजपुरी सिनेमा की उपलब्धियों का जश्न
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भोजपुरी फिल्म उद्योग की उपलब्धियों और उसके विकास की यात्रा पर भी प्रकाश डाला। पिछले कुछ वर्षों में भोजपुरी सिनेमा ने तेजी से प्रगति की है। फिल्मों की तकनीकी गुणवत्ता में सुधार हुआ है और कहानी तथा प्रस्तुति के स्तर पर भी नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं। भोजपुरी फिल्में अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भोजपुरी भाषी लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इससे इस उद्योग का बाजार लगातार बढ़ रहा है।
सरस सलिल अवॉर्ड्स की यात्रा आयोजकों ने बताया कि सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स की शुरुआत वर्ष 2020 में की गई थी। इसके बाद अयोध्या, बस्ती और लखनऊ में इसके सफल आयोजन किए जा चुके हैं। हर वर्ष इस समारोह की लोकप्रियता और भव्यता बढ़ती जा रही है। पिछले वर्ष लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित छठे संस्करण में 50 से अधिक श्रेणियों में कलाकारों को सम्मानित किया गया था। पटना में आयोजित सातवें संस्करण ने इस अवॉर्ड समारोह को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। दर्शकों और मीडिया की रही बड़ी भागीदारी अवॉर्ड समारोह में बड़ी संख्या में सिने प्रेमियों और दर्शकों ने भाग लिया। सभागार खचाखच भरा हुआ था और कार्यक्रम के दौरान हर प्रस्तुति पर दर्शकों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया देखने को मिली। इसके साथ ही कई मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम को कवर करने के लिए उपस्थित रहे। मीडिया की व्यापक उपस्थिति ने इस समारोह को और अधिक चर्चा में ला दिया। कलाकारों के लिए प्रेरणा का मंच कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। दिल्ली प्रेस से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि इस अवॉर्ड समारोह का उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित करना तथा क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में इस समारोह को और भी बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा ताकि भोजपुरी सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी पहचान मिल सके। भोजपुरी सिनेमा के लिए ऐतिहासिक आयोजन पटना में आयोजित 7वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स समारोह भोजपुरी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ। यह केवल एक अवॉर्ड कार्यक्रम नहीं था, बल्कि भोजपुरी सिनेमा की उपलब्धियों, उसकी लोकप्रियता और उसके उज्ज्वल भविष्य का उत्सव भी था। इस भव्य आयोजन ने यह साबित कर दिया कि भोजपुरी सिनेमा आज एक मजबूत और तेजी से आगे बढ़ता हुआ फिल्म उद्योग है, जो आने वाले समय में भारतीय सिनेमा के बड़े मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Brihaspati Kumar Pandey Bhanu Prakash Rana Ji

माघ मेला 2026 में मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भव्य खादी फैशन शो खादी के परिधानों...
17/02/2026

माघ मेला 2026 में मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भव्य खादी फैशन शो

खादी के परिधानों का हुआ भव्य फैशन शो

प्रयागराज - उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में आयोजित मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है,माघ मेला 2026 का परेड ग्राउण्ड त्रिवेणी रोड प्रयागराज में 10.01.2026 से 15.02.2026 तक किया जा रहा है। मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी 2026 में खादी फैशन शो के मुख्य अतिथि में उमेश चंद्र गणेश केसरवानी महापौर प्रयागराज द्वारा गांधी जी का माला अर्पण व दीप प्रज्वलित करके ,फैशन शो का शुभारंभ किया गया जिसमें प्रदेश से आए मॉडलों द्वारा फैशन शो का प्रदर्शन किया ,खादी की पारम्परिक कला एवं शिल्प को प्रदर्शित करने एवं खादी उत्पादों को और लोकप्रिय बनाने के लिए खादी फैशन शो का अयोजन किया जा रहा है, जिसमें खादी परिधान में मॉडल रैंप वॉक करके प्रस्तुति किया , इसके पश्चात खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा बिक्री करने वाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय को उमेश चंद्र गणेश केसरवानी महापौर जी ने अपने हाथों से सम्मानित किया,
खादी की आधुनिक परिधानों को अलग अलग समूह में प्रस्तुति किया गया ,खादी फैशन शो के मॉडल मंतशा जावेद,मेहवर्ष आनंद ,दीपशिखा यादव,अवनी सिंह राजपूत,वैष्णवी चौधरी,जागृति सिंह,आस्था शुक्ला,शिखा आर्य,अक्षरा,हर्षिता मिश्रा,अनमोल,आशी, कामना, आदि फैशन शो का निर्देशन अरविंद यादव एवं उनकी टीम द्वारा किया गया ,इसमे 20 मॉडल के साथ कोरियोग्राफर आकांक्षा वर्मा के साथ प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम डिजायनर अनुज कपूर हिस्सा लिया,प्रदर्शनी में खादी संस्थाओं एवं ग्रामोद्योगी इकाईयों हेतु कुल 210 स्टाल बनवाये गये है, जिसमें ग्रामोद्योगी इकाईयां अपने उत्कृष्ट उत्पादों व वस्तुओं की बिक्री एवं प्रदर्शन हेतु प्रतिभाग करती हैं, जिसमें प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों जैसे झारखण्ड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, एवं उत्तराखण्ड आदि राज्यों की खादी संस्थाओं द्वारा खादी के वस्त्र जैसे-कटिया, रेशम, पोली खादी, सूती व ऊनी वस्त्रों एवं अन्य परिधानों की बिक्री की जा रही, इसके साथी प्रदर्शनी में खादी तथा ग्रामोद्योग की बिक्री अब तक 13 करोड़ 14 लाख तक पहुंच चुकी है। इस मौके पर कार्यक्रम में जवाहर लाल जिला/परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी,मनोज दिवाकर उप मुख्य कार्यपालिका अधिकारी खादी बोर्ड लखनऊ, अनिल सिंह वरिष्ठ प्रबंधक खादी बोर्ड लखनऊ,राकेश मोहन गुप्ता, सुनील कुमार,महेन्द कुशवाहा, आशीष यादव, अनुज द्विवेदी, राम लाल, दिनेश दुबे,अमित कुमार,आशुतोष कुमार, हिमांशु यादव, शुभम सिंह आदि उपस्थित रहे थे |

Address

Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Living Today News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share