Rewa News

Rewa News Rewa News Today: त्योंथर, चाकघाट, सिरमौर, मनगवां, सेमरिया, देवतालाब, मऊगंज, गुढ़ व रीवा आदि के समाचार
(1)

30/05/2026

मनीष पटेल मामले में या अन्य मामलों में सोशल मीडिया पोस्ट या कमेंट करने वालों के लिए रीवा पुलिस की चेतावनी, भड़काऊ सामग्री शेयर करने पर होगी कार्रवाई!

रीवा पुलिस ने सोशल मीडिया पर जातिगत टिप्पणी, भड़काऊ पोस्ट और समाज में वैमनस्य फैलाने वाले संदेशों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स और इंस्टाग्राम पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री पोस्ट, शेयर या कमेंट करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मनीष पटेल प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच पुलिस ने लोगों से अफवाहों और उकसाऊ पोस्ट से दूर रहने की अपील की है।
सतर्क रहें, जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का उपयोग करें।

30/05/2026

गुढ नगर परिषद में सियासी बवाल! अध्यक्ष के खिलाफ 13 पार्षदों ने खोला मोर्चा

गुढ नगर परिषद की राजनीति में बड़ा उलटफेर! 13 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग कर दी है। क्या जाएगी कुर्सी या बदलेंगे समीकरण? पूरी खबर देखें।

तेज आंधी-बारिश से त्यौंथर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई पोल और ट्रांसफार्मर गिरेरीवा जिले के त्यौंथर तहसील क्षेत्र में बी...
29/05/2026

तेज आंधी-बारिश से त्यौंथर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई पोल और ट्रांसफार्मर गिरे

रीवा जिले के त्यौंथर तहसील क्षेत्र में बीती रात आई तेज आंधी और झमाझम बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सबसे ज्यादा असर विद्युत व्यवस्था पर देखने को मिला, जहां कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है।
जानकारी के मुताबिक गढ़ी और चंद्रपुर सब स्टेशन क्षेत्र में तेज तूफान के कारण कई विद्युत पोल टूट गए, जिससे ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर पड़े। वहीं कई स्थानों पर 11 हजार केवी की बिजली लाइन और कटर टूटकर सड़क एवं खेतों में गिर गए हैं। इससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रातभर बिजली गुल रहने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मोबाइल नेटवर्क और अन्य जरूरी सेवाओं में भी दिक्कतें सामने आई हैं।
त्यौंथर जेई पीयूष चतुर्वेदी के अनुसार विभाग की टीम लगातार मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुटी हुई है। टूटे पोल और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग का अनुमान है कि यदि मौसम सामान्य रहा तो शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।
फिलहाल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि टूटे हुए तारों और ट्रांसफार्मरों के पास न जाएं तथा सतर्क रहें।
#रीवा #त्यौंथर #गढ़ी #चंद्रपुर #बिजली_संकट #आंधी_बारिश #रीवा_न्यूज़ #मध्यप्रदेश #विद्युत_विभाग

🌧️ त्यौंथर में तेज आंधी और झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त 🌪️रीवा जिले के त्यौंथर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई जोरद...
29/05/2026

🌧️ त्यौंथर में तेज आंधी और झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त 🌪️

रीवा जिले के त्यौंथर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ सड़क पर गिर गए हैं, जिससे तहसील की कई मुख्य सड़कों पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
सबसे ज्यादा परेशानी उन छात्र-छात्राओं को हो रही है, जिनके आज अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों में परीक्षा आयोजित है। सड़कें बंद होने और यातायात बाधित होने के कारण परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द रास्ता साफ कराने और यातायात व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि आमजन और विद्यार्थियों को राहत मिल सके।

#त्यौंथर #रीवा #बारिश #आंधी #मौसम_का_कहर #परीक्षा #छात्र_परेशान #रील_न्यूज़

28/05/2026

🚨 गैस सिलेंडर लेने गया युवक… और लौटकर आया जख्मों के साथ! 🚨
जवा थाना में डायल 112 के ड्राइवर और आरक्षक पर युवक को थाने ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप… वायरल ऑडियो के बाद परिजनों में भारी आक्रोश।

थाने का घेराव कर दोषियों पर FIR और निलंबन की मांग की जा रही है।
क्या वर्दी की आड़ में कानून को ही पीटा जा रहा है?

📍जवा थाना, रीवा
🎥 वायरल ऑडियो ने खड़े किए कई बड़े सवाल…

#रीवा_ब्रेक
#जवा_थाना

#रीवा_पुलिस
#वायरल_ऑडियो



#जवा_कांड
#रीवा_वायरल_न्यूज


#मध्यप्रदेश
#थाना_घेराव

#रीवा_समाचार

#सोशल_मीडिया_वायरल




#जनता_में_आक्रोश
ी_मांग
#एंकर_रीवा

28/05/2026

🚨 टमस नदी बनी मौ@त का जाल, 3 घंटे तक जिंदगी से लड़ता रहा ग्रामीण!

रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र के इटमा गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां लकड़ी निकालने नदी में उतरा ग्रामीण अचानक बढ़े तेज बहाव में फंस गया। बाहर निकलने की कोशिश में पुल की लोहे की सरिया युवक के पैर में धंस गई और वह बीच धार में ही जिंदगी और मौ@त के बीच जूझता रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तेज बहाव और जानलेवा परिस्थितियों के बीच करीब 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन आखिरकार सफल रहा और ग्रामीण को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घायल को सिरमौर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

#रीवा_ब्रेकिंग ी #रीवा_न्यूज #मौत_से_जंग #रेस्क्यू_ऑपरेशन #वायरल_वीडियो #एमपी_न्यूज #पुलिस_हीरो #ग्रामीणों_की_बहादुरी #जिंदगी_की_जंग #रीवा_वायरल #ब्रेकिंग_न्यूज #नदी_का_खौफ #अतरैला #इटमा_गांव #सिरमौर #रील_वायरल #तेज_बहाव

मनीष पटेल का नया वीडियो वायरल, “जूता मारने के इनाम” वाले बयान पर फिर बढ़ी चर्चारीवा के चर्चित बघेली कलाकार और यूट्यूबर म...
28/05/2026

मनीष पटेल का नया वीडियो वायरल, “जूता मारने के इनाम” वाले बयान पर फिर बढ़ी चर्चा

रीवा के चर्चित बघेली कलाकार और यूट्यूबर मनीष पटेल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करने के मामले में पहले से पुलिस रिमांड पर चल रहे मनीष पटेल अब अपने नए वायरल वीडियो को लेकर फिर सुर्खियों में आ गए हैं। वायरल वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि एक विशेष समाज द्वारा उन्हें जूता मारने का इनाम मिलने की बात कही गई थी, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। कई लोग वीडियो को शेयर कर अपनी नाराजगी और समर्थन दोनों तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो रीवा सहित पूरे विंध्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भीषण गर्मी में घंटों गुल रही बिजली, पड़री फीडर पहुंचे कांग्रेस नेता धर्मेश शुक्ला, खुद चालू करवाई सप्लाईरीवा जिले के त्य...
28/05/2026

भीषण गर्मी में घंटों गुल रही बिजली, पड़री फीडर पहुंचे कांग्रेस नेता धर्मेश शुक्ला, खुद चालू करवाई सप्लाई

रीवा जिले के त्योंथर में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। पड़री फीडर क्षेत्र में घंटों बिजली बंद रहने के बाद जब लोगों की शिकायतों पर भी बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, तब कांग्रेस नेता धर्मेश शुक्ला खुद फीडर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि देर रात तक बिजली गुल रहने से क्षेत्र के लोग गर्मी से बेहाल थे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी परेशान थे। स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से संपर्क किया, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी मौके से नदारद रहे। इसके बाद कांग्रेस नेता धर्मेश शुक्ला ने फीडर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तकनीकी व्यवस्था समझते हुए बिजली सप्लाई बहाल करवाई।
मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली काट दी जाती है, लेकिन समस्या समाधान के लिए कर्मचारी उपलब्ध नहीं रहते। ग्रामीणों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बिजली संकट लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
धर्मेश शुक्ला ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। देर रात बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और धर्मेश शुक्ला की पहल की सराहना की।

#रीवा #त्योंथर #बिजलीकटौती #पड़रीफीडर #धर्मेश_शुक्ला #रीवान्यूज़ #मध्यप्रदेश #बिजलीसंकट #कांग्रेस #जनसमस्या #वायरलन्यूज़

27/05/2026

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक वीडियो बनाना पड़ा भारी, रीवा के यूट्यूबर मनीष पटेल गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करना रीवा के यूट्यूबर मनीष कुमार पटेल को भारी पड़ गया। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आखिरकार सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल था। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


#रीवा #वायरल_वीडियो #ब्राह्मण_समाज #रीवा_पुलिस #मध्यप्रदेश_समाचार

27/05/2026

🔥 रीवा जिले के तराई क्षेत्र डभौरा में पुलिस की जन चौपाल संपन्न 🚨
“आपकी पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत रीवा पुलिस अधीक्षक गुरूकरण सिंह ने डभौरा पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसडीओपी नारायण सिंह कुमरे एवं मनस्वी शर्मा भी मौजूद रहे।
एसपी ने कहा कि अब पुलिस सिर्फ थानों तक सीमित नहीं बल्कि जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जन चौपाल में साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
⚠️ पुलिस की अपील: ❌ OTP/UPI किसी से साझा न करें
📞 महिला सुरक्षा मामलों में तुरंत 112/1090 पर संपर्क करें
🚫 नशे से दूर रहें
एसपी गुरूकरण सिंह ने कहा कि वे पहले डॉक्टर थे और नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव को अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए।
#रीवा #डभौरा #जनचौपाल #आपकीपुलिसआपकेद्वार #साइबरक्राइम #महिलासुरक्षा #नशामुक्ति #रीवा_न्यूज़ #फेसबुक_वायरल #त्योंथर_ब्रेक #मध्यप्रदेश

10 मतों से जीते चंद्र मोहन तिवारी, त्यौंथर अधिवक्ता संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्नत्यौंथर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद का चुनाव ...
26/05/2026

10 मतों से जीते चंद्र मोहन तिवारी, त्यौंथर अधिवक्ता संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

त्यौंथर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद का चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे, जिसके चलते अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान प्रक्रिया पूरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से चली और अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतगणना पूरी होने के बाद चंद्र मोहन तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 10 मतों से हराकर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और अधिवक्ता साथियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्र मोहन तिवारी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ की गरिमा और अधिवक्ताओं के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने भी संतोष जताया।
#त्यौंथर #अधिवक्ता_संघ #चंद्रमोहन_तिवारी #रीवा #वकील_संघ #लोकतंत्र #फेसबुक_न्यूज़

Address

C 108 NOIDA Sector 2
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rewa News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rewa News:

Share